Close Menu
    What's Hot

    Nuestro referencia mas fundamental sobre cualquier bono seri�a el exigencia sobre apuesta o en la barra rollover

    June 5, 2026

    Legislación de Juego en España 2024: El Regreso de los Bonos Sin Depósito

    June 5, 2026

    Pirots 4 Slots Riesgo Alto Con RTP del 94 Por Ciento y Estrategias

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»किसानों की किस्मत बदलने का दावा, हंगामे के बीच पास हुए दो कृषि बिल पास
    अन्य

    किसानों की किस्मत बदलने का दावा, हंगामे के बीच पास हुए दो कृषि बिल पास

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: संसद ने रविवार को कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता व कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी. राज्यसभा में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच कृषि संबंधी इन दो विधेयकों को मंजूरी मिल गई. लोकसभा में ये विधेयक पहले ही पारित हो चुके हैं. कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 किसानों को अपनी उपज देश में कहीं भी बेचने की आजादी उपलब्ध कराने के लिए है. वहीं कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता व कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020, कृषि समझौतों पर एक राष्ट्रीय फ्रेमवर्क के लिए लाया गया है. यह फ्रेमवर्क किसानों को कृषि संबंधी सेवाओं के लिए एग्री बिजनेस फर्म्स, प्रोसेसर्स, होलसेलर्स, एक्सपोर्टर्स या बड़े रिटेलर्स के साथ जुड़ने में सशक्त और सुरक्षित बनाएगा.

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि उपज एवं कीमत आश्वासन संबंधी विधेयकों को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि किसानों की उपज की, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की व्यवस्था के तहत खरीद हो रही है और यह आगे भी जारी रहेगी. ये ऐतिहासिक विधेयक हैं और इनसे किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेंगे. राज्यसभा में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने कृषि संबंधी दो विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए आसन के समीप आकर भारी हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ देर स्थगित करनी पड़ी.

    इन विधेयकों पर कई विपक्षी दलों का तर्क है कि यह विधेयक एमएसपी प्रणाली द्वारा किसानों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवच को कमजोर कर देंगे और बड़ी कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण की स्थिति को जन्म देंगे. चर्चा के दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल जैसे दलों ने विधेयक को संसद की प्रवर समिति को भेजने की मांग की.

    bill
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअनिल कपूर के हाथों पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम की शानदार वर्चुअल लॉन्चिंग
    Next Article सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 59260 करोड़ रुपये घटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Nuestro referencia mas fundamental sobre cualquier bono seri�a el exigencia sobre apuesta o en la barra rollover

    June 5, 2026

    Nowe Kasyna Online Z Płatnością Blik – Jak wybrać najlepsze opcje?

    June 4, 2026

    Test

    June 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Wild Bounty Showdown Slot Review 2026: PG Soft’s Masterpiece
    June 4, 2026
    کیوں Mostbet پاکستان میں نمبر 1 بیٹنگ پلیٹ فارم سمجھا جاتا ہے؟
    June 4, 2026
    Hot Shots & Hot Shots 2: Why These Slots are Trending in 2026
    June 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.