Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोले जाने के बाद इटली की सुपर स्पोर्ट्स कार कंपनी लैमबोर्गिनी को भारतीय बाजार में नए ऑर्डर मिलने लगे हैं। लैमबोर्गिनी इंडिया (Lamborghini India) के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि देश में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की शुरुआत हो चुकी है। इसक वजह से बिक्री और बिक्री बाद (ऑफ्टर सेल्स) सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं की धारणा सकारात्मक हो रही है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए हमारा कारोबार बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। हां, हमने कारों की डिलिवरी शुरू कर दी है।” उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ नए मॉडल ला…
Redmi 9i मंगलवार को भारत में लॉन्च हो गया है. यह Xiaomi की Redmi 9 सीरीज का लेटेस्ट फोन है. Redmi 9i एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसके मेन फीचर्स में नॉच्ड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, सिंगल रियर कैमरा और ऑक्टा कोर मीडिया टेक प्रोसेसर मौजूद है. Redmi 9i दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन और तीन अलग कलर में आता है. Redmi 9i की कीमत 8,299 रुपये इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन और 9,299 रुपये 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. यह फोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है. Redmi 9i…
नई Toyota Urban Cruiser की लॉन्च डेट जारी हो गयी है. यह SUV 23 सितंबर को दस्तक देगी. टोयोटा अर्बन क्रूजर, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का एक ही नया अवतार है. यह दोनों कंपनियों के बीच एक समझौते के तहत पेश किया जाने वाला दूसरा मॉडल है. इस समझौते के अंतर्गत इससे पहले Toyota Glanza आ चुकी है, जो मारुति की बलेनो का रिबैज्ड वर्जन है. Toyota Urban Cruiser की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. यह 4 वेरिएंट में आएगी. अर्बन क्रूजर का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Ford Ecosport, Tata…
वालमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि त्योहारी मौसम से पहले और उसके बिग बिलियन डेज (Big Billion Days) बिक्री के दौरान देश में 70,000 से अधिक लोगों को त्योहारी मौसम में प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. बेंगलुरु स्थित कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट की पूरी सप्लाई चेन में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जबकि खुदरा दुकानों और बिक्री साझेदार केंद्रों में अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री स्थानों से लेकर माल ढुलाई भागीदारों सहित सभी सहायक उद्योगों में रोजगार के मौके…
नई दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है. एडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एशियाई विकास आउटलुक (एडीओ)-2020 अपडेट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. इसका असर उपभोक्ता धारणा पर भी पड़ा है, जिससे चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9 फीसदी की गिरावट आएगी. हालांकि, एडीबी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही…
नई दिल्लीः अशोक लेलैंड ने बड़ा दोस्त (BADA DOST) LCV (लाइट कमर्शियल व्हीकल) को लॉन्च करके इस सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है. BADA DOST BS-VI इंजन से लैस है और यह दो वेरिएंट, i4 और i3 में आता है. कंपनी का दावा है कि i4 में 1,860 किलोग्राम और i40 में 1,405 किलोग्राम की पेलोड क्षमता प्रदान करता है. BADA DOST शुरू में 7 राज्यों में लॉन्च किया जा रहा है और धीरे-धीरे अगले 3 महीनों में पैन-इंडिया बेचा जाएगा होगा और यह दोनों डीलरशिप्स और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से बुकिंग किया जा सकता है. नई LCV…
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P) का आकलन है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी की गिरावट आ सकती है. रेटिंग एजेंसी ने सोमवार को 2020-21 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर (-)9 फीसदी कर दिया. पहले उसने भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया था. एसएडंपी का कहना है कि कोरोना महामारी ने आर्थिक गतिविधियों को बुरी तरह प्रभावित किया है. इसका असर आर्थिक विकास दर पर देखा जा सकता है. एसएंडपी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भारत में निजी खर्च और निवेश लंबे समय…
आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने चेक गणराज्य की कंपनी गाइडविजन का तीन करोड़ यूरो (260.4 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है. इन्फोसिस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह अधिग्रहण उसकी अनुषंगी की अनुषंगी इन्फी कंसल्टिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. इन्फोसिस ने बयान में कहा, ‘‘गाइडविजन की प्रशिक्षण अकादमी और चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड में निकटवर्ती क्षमताओं व जर्मनी और फिनलैंड में उपस्थिति से उसकी यूरोप के अपने ग्राहकों के लिए ‘सर्विसनाउ’ क्षमता मजबूत हो सकेगी.’’ सर्विसनाउ एक एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का विकास करती है, जिससे…
जनरल इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) जनरल इंश्योरेंस ने बैंकाशुरेन्स (Bancassurance) सर्विस के लिए यस बैंक के साथ साझेदारी की है. इसके तहत यस बैंक के ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के बीमा प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे. साथ ही ग्राहकों को बीमा पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिलेगी. इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को इंश्योरेंस कवर के दायरे में लाना है. इस साझेदारी के जरिए, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में यस बैंक के ग्राहकों को सामान्य बीमा पॉलिसियां उपलब्ध करा सकेगा. दोनों कंपनियों की कोशिश नए कॉन्सेप्ट पर ग्राहकों को बैंकिंग सर्विस के साथ…
गुजरात सरकार ने कोविड-19 महामारी के समय महिलाओं में स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिये ब्याज मुक्त कर्ज देने को लेकर विशेष योजना शुरू करने जा रही है. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शुरू होगी. राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री महिला कल्याण योजना (MMKS) के तहत प्रत्येक 10 सदस्यों वाले महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) को एक लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा. सरकार कर्ज पर जो भी ब्याज होगा, उसका वहन करेगी. बयान के अनुसार योजना के तहत कुल एक लाख स्वयं सहायता समूह को मदद दी जाएगी. इसमें…
मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (SEBI) ने मल्टीकैप म्यूचुअल फंड के लिए एसेट अलोकेशन के नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के मुताबिक अब फंड्स का 75 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश करना जरूरी होगा, जो कि अभी न्यूनतम 65 फीसदी है. SEBI के नए नियमों के मुताबिक मल्टी कैप फंड्स के स्ट्रक्चर में बदलाव होगा. फंडों को मिडकैप और स्मॉलकैप में 25-25 फीसदी निवेश करना जरूरी होगा. इस तरह कुल रकम का 25 फीसदी लार्ज कैप में लगाना जरूरी होगा. पहले इसे लेकर कोई सीमा निर्धारित नहीं थी. जानते हैं इस फैसले का निवेशकों व…
मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिला. शेयर बाजार की शुरूआत बेहतर हुई, लेकिन बाद में इसमें कमजोरी आ गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार में सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरावट रही और यह 38757 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 43 अंकों की गिरावट रही और यह 11421 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में आईटी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. हालांकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स कमजोर होकर बंद हुए. एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक…
मुंबई: एचडीएफसी बैंक के एमडी, आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सिलेंस, 2020 द्वारा लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। यह पुरस्कार पाने वाले वो पहले भारतीय कॉर्पोरेट लीडर हैं। इस पब्लिकेशन ने यह पुरस्कार श्री आदित्य पुरी को एक ऐसे समय में एक विश्वस्तरीय भारतीय बैंक के निर्माण के लिए दिया, जब इस तरह के अन्य संस्थान अस्तित्व में नहीं थे। इस ग्लोबल फाईनेंशल मैग्ज़ीन द्वारा यह सम्मान उन्हें बैंकिंग के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय करियर के लिए दिया गया। यह सम्मान अगले माह उनके रिटायरमेंट से पूर्व उन्हें मिला है। अपने एडिटोरियल में मैग्ज़ीन ने लिखा, ‘‘1994 से…
नई दिल्ली: खाद्य और मैन्युफैक्चर्ड आइटम्स महंगे होने से अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) बढ़कर 0.16 फीसदी पर पहुंच गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले पिछले लगातार 4 महीनों तक थोक महंगाई नकारात्मक दायरे यानी शून्य से नीचे रही थी. अप्रैल में यह -1.57 फीसदी, मई में -3.37 फीसदी, जून में -1.81 फीसदी और जुलाई में -0.58 फीसदी रही थी. बयान में कहा गया है कि अगस्त 2020 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 0.16 फीसदी (अस्थायी) रही है. अगस्त 2019 में यह…
नई दिल्ली: टिकटॉक के मालिकाना हक वाली चीनी कंपनी बाइटडांस ने माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर ठुकरा दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह टिकटॉक के बिजनेस को माइक्रोसॉफ्ट को नहीं बेचेगी। वहीं बाइटडांस कंपनी ने अमेरिका में टिकटॉक को चलाने के लिए ओरैकल के साथ ‘टेक्निकल पार्टनरशिप’ की है। इस मामले से जुड़े 3 लोगों के अनुसार बाइटडांस कंपनी ने अपने वीडियो बनाने वाले ऐप टिकटॉक को पूरी तरह से नहीं बेचा है। इस ‘टेक्निकल पार्टनरशिप’ डील के तहत ओरैकल अब राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के उन मामलों को देखेगी और हल निकालेगी, जिन पर ट्रंप प्रशासन ने सवाल उठाया…
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,01,847.99 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,51,067.2 करोड़ रुपये बढ़कर 15,68,015.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी रही. इसका कारण इस तरह की खबरें हैं कि रिलायंस ने अपनी खुदरा इकाई की 40 फीसदी हिस्सेदारी अमेजन.कॉम को 20 अरब डॉलर में बेचने की पेशकश की है. हालांकि,…
नई दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने भरोसा जताया है कि लॉकडाउन में ढील के बाद आगामी दिनों में खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आएगी। उन्होंने कहा कि आपूर्ति की दिक्कतों की वजह से मुद्रास्फीति बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 6.93 प्रतिशत हो गई है। मुख्य रूप से सब्जियों, दालों, मांस और मछली के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी है। हालांकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में 0.58 प्रतिशत घटी है। सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘यदि आप मुद्रास्फीति को देखें, तो यह मुख्य रूप से आपूर्ति पक्ष की दिक्कतों की…
नयी दिल्ली. वाहनों के लिये कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों के संगठन एकमा ने नये नियमन के मामले में राहत की मांग की है। साथ ही नये नियम लागू करने को लेकर एक दीर्घकालीन व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है ताकि उद्योग उस बदलाव के लिये स्वयं को तैयार कर सके जिसमें भारी निवेश की जरूरत है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला उद्योग वाहन क्षेत्र में पहले से जारी नरमी और कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने को लेकर जूझ रहा है। इसके कारण आपूर्ति व्यवस्था की समस्या सामने आयी है और…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बाजारों से ऐसे समय निकासी की है जबकि कोरोना वायरस की वजह से पैदा अड़चनों की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-जून के दौरान म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयरों में शुद्ध रूप से 39,755 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सेबी के पास पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा कंपनी ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा, ‘‘म्यूचुअल फंड की ताजा निकासी की वजह पिछले दो माह के दौरान इक्विटी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार में एलपीजी पाइपलाइन प्रॉजेक्ट के एक खंड और दो बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन किया. इन प्रॉजेक्ट्स में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन प्रॉजेक्ट का दुर्गापुर-बांका खंड और बांका व चंपारण जिले में दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गैस पाइपलाइन परियोजना से बिहार में उर्वरक, बिजली और इस्पात क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और सीएनजी आधारित स्वच्छ यातायात प्रणाली का भी लाभ होगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राज्य के मुख्यमंत्री…
