Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर में बदलाव किया है. बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की ‘1 साल से लेकर 2 साल से कम’ अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर घटाई है. यह कटौती 0.20 फीसदी की है. एफडी के बाकी सभी मैच्योरिटी पीरियड पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. संबंधित मैच्योरिटी पीरियड के लिए नई ब्याज दर 10 सितंबर 2020 से प्रभावी हो गई है. बैंक ने इससे पहले मई में एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया था. ब्याज दर घटने के बाद अब SBI में 2…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 12 मई 2020 को 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक और व्यापक पैकेज की घोषणा की थी. कहा गया था कि यह पैकेज भारत की GDP के 10% के बराबर है. इतने बड़े पैकेज का पैसा कहां और कैसे खर्च होगा, इसकी डिटेल की मांग काफी पहले से हो रही है. अब वित्त मंत्रालय ने इसका एक लेखाजोखा पेश किया है. वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालयों ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तहत आर्थिक पैकेज से संबंधित घोषणाओं को तुरंत लागू करना शुरू कर दिया था.…

Read More

नई दिल्ली: भारत का घरेलू व्यापार कोविड19 के कारण सदी के अपने सबसे बुरे दिनों से जूझ रहा है. निकट भविष्य में तत्काल राहत का कोई संकेत नहीं होने से इसने देशभर के व्यापारियों को घुटने के बल खड़ा कर दिया है. देश की अर्थव्यवस्था पर यह टिप्पणी करते हुए कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से कोविड से राहत पाने के लिए कोई समर्थन पैकेज न मिलने के कारण देश भर में लगभग 25% छोटे कारोबारियों की लगभग 1.75 करोड़ दुकानें बंद होने के कगार पर हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया है. निजी व्यापारियों के मुताबिक उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति कम रहने की वजह से टमाटर महंगा हो रहा है. टमाटर के दाम जून से मजबूत बने हुए हैं. पिछले कुछ हफ्ते के दौरान टमाटर के दाम किस्म के हिसाब से 50 से 60 रुपये किलो पर चल रहे हैं. व्यापारियों ने बताया कि उत्पादक क्षेत्रों से नई फसल की आवक कम रहने की वजह से इस हफ्ते टमाटर के दाम और चढ़ गए हैं. शनिवार को दिल्ली में गुणवत्ता और विभिन्न…

Read More

नई दिल्ली: Astrazeneca ने ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू किया है| कंपनी के मुताबिक यूके की मेडिसिन हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद फिर से वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुआ है| यूके में 1 वॉलंटियर की तबीयत बिगड़ने के बाद वैक्सीन का ट्रायल पहले यूके और फिर दुनिया भर में रोक दिया गया था| हालाँकि इस वैक्सीन का भारत में सिरम इंस्टीट्यूट द्वारा ट्रायल जारी था मगर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के नोटिस जारी करने के बाद सिरम इंस्टीट्यूट का ट्रायल निलंबित कर दिया| फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका ने शनिवार को…

Read More

मोटोरोला (Motorola) अब चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है. कंपनी लगातार बाजार में नए स्मार्टफोन्स को उतार रही है. Moto G9 Plus के बाद, अब कंपनी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E7 Plus लॉन्च किया है. इस नए स्मार्टफोन को अभी ब्राजील में लॉन्च किया गया है लेकिन E7 Plus को जल्द दूसरे बाजारों में भी उतारा जा सकता है. Moto E7 Plus की कीमत का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. मोटोरोला ने स्मार्टफोन को अपनी ब्राजील वेबसाइट पर लिस्ट किया है. वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन Amber Bronze और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन…

Read More

वॉशिंगटन: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका का बजट घाटा चालू बजट वर्ष के पहले 11 माह में 3,000 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका सरकार को कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 pandemic) के प्रभाव को कम करने के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ी है, जिससे असर बजट घाटे पर पड़ा है। महामारी की वजह से अमेरिका में लाखों नौकरियां चली गई हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमेरिका में ही हैं। चालू बजट वर्ष की अक्टूबर से अगस्त की 11 माह की अवधि में…

Read More

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि अगर किसी पूर्व निर्धारित उड़ान में किसी को फोटोग्राफी करते हुए पाया गया तो उस मार्ग पर उड़ान को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। डीजीसीए को इंडिगो की बुधवार की चंडीगढ़-मुंबई की एक उड़ान में सुरक्षा और सामाजिक दूरी संबंधी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन का पता चला था जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी यात्रा की थी। इसके बाद डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो से ‘उचित कार्रवाई’ करने को कहा था। बुधवार को विमान के भीतर के घटनाक्रम के एक वीडियो के अनुसार संवाददाता और कैमरामैन…

Read More

नई दिल्ली: नए उद्यमियों को कारोबार शुरू करने के लिए सबसे अनुकूल परिवेश उपलब्ध कराने के मामले में गुजरात एक बार फिर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह परिणाम सामने आया है। सभी राज्यों और एक संघ शासित प्रदेश दिल्ली के बीच से गुजरात का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। असम को छोड़कर अन्य सभी पूर्वोत्तर राज्यों और दिल्ली के अलावा अन्य संघ शासित प्रदेशों को अलग श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ग में अंडमान…

Read More

नई दिल्ली: बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को अब पॉलिसी इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी करने की अनुमति दे दी है. इरडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में बीमा पॉलिसी को इलेक्ट्रॉनिक रूप में जारी करने का ही नियम बन जाएगा. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के गैर-जीवन बीमा सदस्य टी एल अलामेलू ने उद्योग जगत के एक कार्यक्रम में कहा कि बीमा क्षेत्र में पॉलिसी धारकों और दूसरे संबद्ध पक्षों के मामले में काफी कुछ किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि…

Read More

मैन्युफैक्चरिंग, खनन और बिजली क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से जुलाई महीने में औद्योगिक उत्पादन (IIP) में 10.4 फीसदी की गिरावट आई है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के उत्पादन में 11.1 फीसदी की गिरावट रही. इसी तरह खनन क्षेत्र का उत्पादन 13 फीसदी और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 2.5 फीसदी गिरा है. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों और देशभर में लॉकडाउन की वजह से कई औद्योगिक क्षेत्र…

Read More

कोविड संबंधी सवालों के जवाब केे लिए 9020774400 पर फोन करें पटना: पूरा राज्य कोरोनावायरस की चपेट में है, ऐसे मेें बिहार सरकार की पहल बिहार फाउन्डेशन ने लोगों की मदद के लिए निरोगस्ट्रीट (एक आयुर्वेदिक हेल्थकेयर संगठन) के सहयोग से कोविड 19 काॅल सेंटर की स्थापना की है। बिहार के लोग अब 9020774400 पर फोन कर विशेषज्ञ डाॅक्टरों से कोविड-19 से संबंधित सवालों के जवाब पा सकते हैं। इस काॅल सेंटर केे ज़रिए उन्हें बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वे कोविड-19 के लिए कन्सलटेशन भी पा सकेंगे। इसके अलावा इस…

Read More

नई दिल्ली : भारत के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स) के डॉक्टरों ने एक कोविड -19 पॉजिटिव मरीज पर भारत का पहला डबल लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह सर्जरी हैदराबाद स्थित अस्पताल की मुख्य शाखा में की गई, और इस सर्जरी को डॉ. संदीप अटावर ने लीड किया, जिन्हें भारत में हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी में एक अग्रणी माना जाता है। मरीज, रिजवान (मोनू), चंडीगढ़, पंजाब का 32 वर्षीय व्यक्ति सारकॉइडोसिस से पीड़ित था, जिसकी वजह से उसके फेफड़े…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को एक के बाद एक ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां ‘रेड कार्ड’ दिखा रही हैं. भारत की विकास को लेकर हालिया आकलन रेटिंग एजेंसी मूडीज ने जारी किया है. मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान घटा दिया. मूडीज के आकलन के अनुसार इस वित्त वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट रहेगी. इससे पहले मूडीज ने 4 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था. यह एजेंसियां पहले ही जता चुकी हैं अनुमान फिच, ​​क्रिसिल, इंडिया रेटिंग्स ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की निगेटिव ग्रोथ का अनुमान जताया है. मूडीज…

Read More

रिलायंस जियो और एयरटेल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के लिए नए टैरिफ पैकेज लेकर आई हैं. इनकी कीमत पहले के मुकाबले कम है, हालांकि डेटा स्पीड भी घट गई है. जियो के मंथली कीमत 399 रुपये और एयरटेल की 499 रुपये से शुरू है. लेकिन मौजूदा ग्राहकों के मासिक बिल में कटौती नहीं होगी. इसके लिए उन्हें मौजूदा स्पीड से कम इंटरनेट स्पीड का इस्तेमाल करना होगा. इससे पहले जियो FBB कनेक्शन के लिए शुरुआती मासिक टैरिफ पैकेज 699 रुपये का था जिसके साथ 100Mbps की स्पीड और 150GB डेटा मिलता था. अब जियो 399 रुपये में शुरुआती पैकेज दे रहा…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी निवेशक सतर्क नजर आए हैं. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दायरे में कारोबार हुआ. हालांकि ये हल्की तेजी के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स में करीब 14 अंकों की तेजी रही है और यह 38,854.55 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 15 अंकों की तेजी के साथ 11464 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले गुरूवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था. आज के कारोबार में आईटी सेक्टर में तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में दबाव रहा…

Read More

Samsung Galaxy M51 गुरुवार को भारत में लॉन्च हुआ है. सैमसंग का नया फोन जर्मनी के बाजार में पिछले हफ्ते उतारा गया था. यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो इसकी खासियत है. इस बड़ी बैटरी के अलावा फोन के मेन फीचर्स में क्वॉड रियर कैमरा और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन शामिल है जो ग्राहकों को आकर्षित करता है. बाजार में इस फोन का मुकाबला OnePlus Nord से रहेगा जो 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है. इसके अलावा यह Vivo V19 को भी कड़ी टक्कर देगा. Samsung Galaxy M51 की भारतीय बाजार में…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम मत्स्य संपदा योजना को लॉन्च किया है. पीएम मोदी ने इस योजना को बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉन्च किया. इस योजना के तहत मत्स्य प्लान क्षेत्र में 20,050 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इससे 70 लाख टन अतिरिक्त मछली उत्पादन होगा. इस योजना से 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे. योजना का लक्ष्य मत्स्य किसानों और मछुआरों की आय में बढ़ोतरी करना है. इसमें मत्स्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने का भी लक्ष्य है. लॉन्च के मौके पर पीएम ने कहा कि…

Read More

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने ऐप के एंड्रॉयड वर्जन पर कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है. कंपनी एक नया कॉल बटन, डूडल ऑप्शन और बिजनेस अकाउंट के लिए नया कैटलॉग शॉर्टकट लाने वाली है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन फीचर्स पर काम कर रही है और इन्हें एंड्रॉयड के लिए बीटा वर्जन में देखा गया है. ऐप के फीचर ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म का कहना है कि इन नए फीचर्स को एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप 2.20.200.3 बीटा में टेस्ट किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब अलग से कॉल बटन पर काम कर…

Read More

नई दिल्ली: भारत में Triumph की Rocket 3 GT बाइक भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 18.4 लाख रुपये रखी गई है. यह कंपनी की Rocket 3R बाइक की कीमत से लगभग 40000 रुपये ज्यादा है. Triumph Rocket 3 GT में 4 राइडिंग मोड- रोड, रेन, स्पोर्ट और राइडर हैं. इनकी मदद से राइडर अपनी जरूरत व राइडिंग कंडीशंस को देखते हुए थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकता है. Triumph Rocket 3 GT में 2458cc इनलाइन थ्री सिलिंडर इंजन है. यह 6,000 rpm पर 165 hp पावर और 4,000 rpm पर 221…

Read More