Close Menu
    What's Hot

    Chicken road: acceso rápido a la demo y los mejores juegos de casino

    June 25, 2026

    Why Chicken Road Casino is a top choice for Canadian players in 2026

    June 25, 2026

    Pin Up Casino official site: your gateway to exciting games and bonuses

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»किम्स हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉक्टरों ने एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पर भारत का पहला डबल लंग ट्रांसप्लांट किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    किम्स हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉक्टरों ने एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पर भारत का पहला डबल लंग ट्रांसप्लांट किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारत के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स) के डॉक्टरों ने एक कोविड -19 पॉजिटिव मरीज पर भारत का पहला डबल लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह सर्जरी हैदराबाद स्थित अस्पताल की मुख्य शाखा में की गई, और इस सर्जरी को डॉ. संदीप अटावर ने लीड किया, जिन्हें भारत में हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट सर्जरी में एक अग्रणी माना जाता है।

    मरीज, रिजवान (मोनू), चंडीगढ़, पंजाब का 32 वर्षीय व्यक्ति सारकॉइडोसिस से पीड़ित था, जिसकी वजह से उसके फेफड़े काफी हद तक ख़राब हो चुके थे, और फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया था। मरीज की हालत तेजी से बिगड़ती गई। इलाज के लिए डबल लंग ट्रांसप्लांट एकमात्र स्थायी विकल्प था। स्थिति तब और खराब हो गई जब मरीज डबल लंग ट्रांसप्लांट का इंतजार करते हुए कोरोनावायरस से ग्रस्त हो गया। इससे हालत और बिगड़ गई क्योंकि इसकी वजह से पिछले 8 हफ्तों से उसकी ऑक्सीजन की जरूरत 15 लीटर / मिनट से बढ़कर 50 लीटर / मिनट हो गई थी।

    सर्जरी पर टिप्पणी करते हुए, डॉ. संदीप अटावर, थोरैसिक ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जन, किम्स हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट, किम्स हॉस्पिटल्स ने कहा, “मरीज फेफड़े के सारकॉइडोसिस का एक गंभीर मामला था, और कोविड -19 वायरस ने फेफड़ों की इस जोखिमी हालत को और भी गंभीर बना दिया। सौभाग्य से, कोलकाता में ब्रेन डेड घोषित एक व्यक्ति में उनके फेफड़ों का एक मैच मिल गया और मरीज का जीवन बचाने के लिए हार्वेस्ट किए हुए फेफड़े को हवाई रास्ते से हैदराबाद लाया गया। सर्जरी की प्रक्रिया जटिल थी और गलतियों की भी थोड़ी गुंजाइश थी; और केवल समय पर फेफड़ों के ट्रांसप्लांट से ही मरीज को बचाने में मदद मिली। अधिक महत्वपूर्ण यह है कि ऐसी सर्जरी से अच्छे नतीजे पाना मुश्किल होता है क्योंकि मरीज ट्रांसप्लांट से पहले बेहद बीमार, कुपोषित और बिस्तर पर पड़े होते हैं। डिस्चार्ज होने के बाद, कम से कम 6 सप्ताह के लिए उनपर करीब से नज़र रखने, बायो बबल वातावरण में रखने और सावधानीपूर्वक दवा नियंत्रण करने की आवश्यकता होगी।

    डॉ. संदीप अटावर, देश के सबसे अनुभवी हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट सर्जन हैं। डॉ. अटावर, 24 से भी अधिक साल के अनुभव के साथ ट्रांसप्लांट सर्जरी के क्षेत्र में एक अनुभवी डॉक्टर रहे हैं और अब तक 12,000 से अधिक हार्ट सर्जरियाँ की हैं और उन्हें 250 से अधिक लंग, हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी और आर्टिफीसियल हार्ट इम्प्लान्ट्स (एलवीवीएडी) का श्रेय जाता है।

    दुनिया भर में और भारत में जारी परिदृश्य रोगियों को लंबे समय तक घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रहा है। जबकि लोग कुछ बीमारियों की उपेक्षा / अनदेखा कर रहे हैं और सही समय पर इलाज नहीं करवा रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक बीमारियों को अनदेखा करने से बीमारी और भी गंभीर बन सकती है। इसलिए, यह सुझाव दिया जाता है कि लोग संभावित बीमारियों के लक्षणों से अवगत रहें, और सही समय पर इनका इलाज करवाएं।

    किम्स हॉस्पिटल्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी में रहेगी 11.5 फीसदी की गिरावट: मूडीज़
    Next Article बिहार फाउन्डेशन ने निरोगस्ट्रीट के सहयोग से स्थापित किया कोविड 19 काॅल सेंटर
    Finance Khabar

    Related Posts

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Pinup AZ: yerli oyunçular üçün ən faydalı bələdçi
    June 25, 2026
    Pinco’da rulet heyecanı: nasıl oynanır ve kazanılır?
    June 25, 2026
    Всё о pinco: лучшие слоты и стратегии для новичков
    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.