Close Menu
    What's Hot

    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now

    May 12, 2026

    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen

    May 12, 2026

    2Up is 2Up Rigged True Advantage Now

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»बिहार फाउन्डेशन ने निरोगस्ट्रीट के सहयोग से स्थापित किया कोविड 19 काॅल सेंटर
    प्रेस विज्ञप्ति

    बिहार फाउन्डेशन ने निरोगस्ट्रीट के सहयोग से स्थापित किया कोविड 19 काॅल सेंटर

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 11, 2020Updated:September 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोविड संबंधी सवालों के जवाब केे लिए 9020774400 पर फोन करें

    पटना: पूरा राज्य कोरोनावायरस की चपेट में है, ऐसे मेें बिहार सरकार की पहल बिहार फाउन्डेशन ने लोगों की मदद के लिए निरोगस्ट्रीट (एक आयुर्वेदिक हेल्थकेयर संगठन) के सहयोग से कोविड 19 काॅल सेंटर की स्थापना की है। बिहार के लोग अब 9020774400 पर फोन कर विशेषज्ञ डाॅक्टरों से कोविड-19 से संबंधित सवालों के जवाब पा सकते हैं। इस काॅल सेंटर केे ज़रिए उन्हें बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वे कोविड-19 के लिए कन्सलटेशन भी पा सकेंगे। इसके अलावा इस नंबर पर फोन कर व्यक्ति आक्सीजन सिलिंडर भी पा सकता है जो बिहार फाउन्डेशन के लिए काम करने वाले स्वयंसेवियों के नेटवर्क के ज़रिए उपलब्ध होंगे।

    वर्तमान में बिहार फाउन्डेशन के पास कोविड-19 मरीज़ों की मदद के लिए 267 आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इनमें से 63 सिलिंडरों का इस्तेमाल बिहार के 15 ज़िलों में कार्यरत 16 स्वयंसेवकों की टीम द्वारा किया जा रहा है। वे बिहार के हर ज़िले में कम से कम एक स्वयंसेवी के नेटवर्क के साथ 1000 सिलिंडरों का आॅक्सीजन बैंक स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

    इस पहल के बारे में बात करते हुए श्री राम कुमार, संस्थापक, निरोगस्ट्रीट ने कहा, ‘‘देश में कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए यथासंभव हर प्रयास करना ज़रूरी है। आज भी लोगों को ज़रूरत के समय उचित चिकित्सकीय सहायता एवं मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह काॅल सेंटर बिहार के लोगों के लिए मददगर साबित होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि कोविड-19 के बारे में लोगों को उनके सवालों के जवाब मिले, ज़रूरतमंद मरीज़ों तक आक्सीजन सिलिंडर पहुंच सकें। जहां एक ओर बीमारी के इलाज के लिए काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आहार एवं आयुर्वेदिक उपचार से उनकी इम्युनिटी बढ़ाना भी ज़रूरी है। हम इस महामारी से लड़ने के लिए यथासंभव हर प्रयास कर रहे हैं।’’

    यह उल्लेखनीय है कि बिहार में कमज़ोर आर्थिक वर्गों को कोविड-19 से राहत हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए इस काॅल सेंटर की स्थापना की गई है। यह राज्य में कार्यरत स्वयंसेवियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। प्रतिष्ठित संगठनों से प्राप्त संसाधनों तथा लोगों और / या संस्थानों से प्राप्त दानराशि का उपयोग इस राहत प्रोग्राम में किया जा रहा है। इनके कार्यक्षेत्रों में शामिल हैंः

    • सोशल मीडिया एवं प्रोमोशनल क्रिएटिव/ वीडियोज़ की मदद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोग की रोकथाम, निदान एवं अन्य निर्देशों पर जानकारी का प्रसार
    • इस सेवा के लिए स्वयंसेवी डाॅक्टरों के सहयोग से टेलीचिकित्सा सुविधा
    • स्वयंसेवियों के सहयोग से ज़रूरतमंद लोगों तक आक्सीजन सिलिंडर का वितरण
    • धनराशि/दवाएं/उपकरण जुटाना
    bihar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकिम्स हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉक्टरों ने एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पर भारत का पहला डबल लंग ट्रांसप्लांट किया
    Next Article जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 10.4 फीसदी घटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Mystake jeu de dfense intense et stratgique 3
    May 9, 2026
    Testez votre courage dans Mystake Tower Rush défis sans fin
    May 7, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.