Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»स्लो स्पीड और कम टैरिफ के साथ जियो और एयरटेल लाये ब्रॉडबैंड के नए ऑफर
    टेलीकॉम

    स्लो स्पीड और कम टैरिफ के साथ जियो और एयरटेल लाये ब्रॉडबैंड के नए ऑफर

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिलायंस जियो और एयरटेल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के लिए नए टैरिफ पैकेज लेकर आई हैं. इनकी कीमत पहले के मुकाबले कम है, हालांकि डेटा स्पीड भी घट गई है. जियो के मंथली कीमत 399 रुपये और एयरटेल की 499 रुपये से शुरू है. लेकिन मौजूदा ग्राहकों के मासिक बिल में कटौती नहीं होगी. इसके लिए उन्हें मौजूदा स्पीड से कम इंटरनेट स्पीड का इस्तेमाल करना होगा.

    इससे पहले जियो FBB कनेक्शन के लिए शुरुआती मासिक टैरिफ पैकेज 699 रुपये का था जिसके साथ 100Mbps की स्पीड और 150GB डेटा मिलता था. अब जियो 399 रुपये में शुरुआती पैकेज दे रहा है लेकिन स्पीड 30 Mbps की होगी. हालांकि, डेटा अनलिमिटेड रहेगा. तो, अगर कोई मौजूदा ग्राहक 699 रुपये के प्लान के साथ है और वह 399 रुपये में आता है, तो उसे काफी कम स्पीड का इस्तेमाल करना होगा. कम कीमत में अनलिमिटेड डेटा (लगभग 3000GB) का ज्यादा फायदा नहीं होता, क्योंकि ग्राहक मुश्किल से 150GB डेटा खत्म करते हैं.

    इसी तरह भारती एयरटेल के पहले मासिक कीमत 799 रुपये से शुरू होती थी जो 100 Mbps और 150GB डेटा के साथ आता था. नए प्लान में मासिक कीमत 499 रुपये से शुरू है जिसमें अनलिमिटेड डेटा (लगभग 3000GB) मिलता है लेकिन स्पीड 40 Mbps से कम रहती है.

    एयरटेल का सबसे लोकप्रिय प्लान मौजूदा समय में 999 रुपये का मंथली चार्ज है जो 300GB डेटा और 200Mbps की स्पीड के साथ आता है. तो, इसमें भी मौजूदा ग्राहक जो 100 Mbps या 200 Mbps की स्पीड का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कम स्पीड के लिए नए प्लान चुनना सही नहीं लगता.

    हालांकि, कीमत में कटौती से बहुत से मोबाइल इंटरनेट यूजर्स जो घर से काम कर रहे हैं या जिनके बच्चे घर से स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं और परिवार जो मनोरंजन को पूरी तरह ओटीटी सेवाओं से ले रहे हैं, वे अतिरिक्त कनेक्शन के तौर पर फिक्स्ड ब्रांडबैंड सर्विसेज को ले सकते हैं.

    jio
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स, निफ़्टी मामूली तेज़ी के साथ बंद
    Next Article मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी में रहेगी 11.5 फीसदी की गिरावट: मूडीज़
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.