Close Menu
    What's Hot

    Explore the best welcome bonuses at Neosurf Casino Australia in 2026

    June 29, 2026

    Veilig en snel betalen bij Beste Online Casino Zonder Cruks: jouw gids voor online

    June 29, 2026

    Kim Casino România: cele mai bune oferte de bonusuri pentru 2026

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»Samsung ने भारत में लांच किया Galaxy M51
    अन्य

    Samsung ने भारत में लांच किया Galaxy M51

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Samsung Galaxy M51 गुरुवार को भारत में लॉन्च हुआ है. सैमसंग का नया फोन जर्मनी के बाजार में पिछले हफ्ते उतारा गया था. यह स्मार्टफोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो इसकी खासियत है. इस बड़ी बैटरी के अलावा फोन के मेन फीचर्स में क्वॉड रियर कैमरा और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन शामिल है जो ग्राहकों को आकर्षित करता है. बाजार में इस फोन का मुकाबला OnePlus Nord से रहेगा जो 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है. इसके अलावा यह Vivo V19 को भी कड़ी टक्कर देगा.

    Samsung Galaxy M51 की भारतीय बाजार में कीमत 24,999 रुपये 6GB रैम वेरिएंट और 26,999 रुपये 8GB रैम वेरिएंट के लिए है. फोन की पहली सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे अमेजन, सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत, फोन को 18 से 20 सितंबर के बीच अमेजन के जरिए खरीदते समय HDFC बैंक के कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

    फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है.

    यह डुअल सिम (नैनो) फोन है जिसमें एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसके साथ One UI Core 2.1 मौजूद है. फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले 20:9 अस्पेक्ट रेशयो के साथ दिया गया है. डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 3 प्रोटेक्शन है. फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 730G SoC प्रोसेसर के साथ 8GB तक की रैम है.

    Samsung Galaxy M51 में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है. फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी है जिसकी मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद है. फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर है.

    कंपनी ने फोन में 7,000mAh की बैटरी दी है जो 25W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बैटरी की मदद से बंडल्ड चार्जर का इस्तेमाल करके इसे 115 मिनट में 0 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है.

    Galaxy M51
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticlePMMSY: मछली पालन करने वालों के लिए 20,050 करोड़ की योजना
    Next Article सेंसेक्स, निफ़्टी मामूली तेज़ी के साथ बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Como jogar no Spin Million: guia prático para iniciantes em 2026
    June 28, 2026
    Wypłaty w Beep Beep: jak szybko cieszyć się swoimi wygranymi?
    June 28, 2026
    Verken de spannende wereld van live casino spellen bij Menace King Casino
    June 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.