Author: Finance Khabar
Xiaomi ने भारत में अपनी स्मार्ट टीवी सीरीज में Mi TV 4A Horizon Edition टीवी एड किया है. इसे भारत में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया है. Mi TV 4A Horizon Edition को दो वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच मे लॉन्च किया गया है. 13499 रुपये कीमत 32 इंच वेरिएंट के लिए है और यह Flipkart, MI.com और Mi होम स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी ऑनलाइन बिक्री 11 सितंबर से शुरू होगी. वहीं 43 इंच वेरएंट की कीमत 22999 रुपये है और यह Amazon, Mi.com और Mi होम स्टोर्स पर बिक्री के…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2020 के बजट भाषण में ऐलान किया था कि एलआईसी का आईपीओ लाया जाएगा। अब भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए वित्त मंत्रालय ने कैबिनेट ड्राफ्ट नोट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि एलआईसी सिर्फ अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी ही नहीं बेचेगी, बल्कि उसके साथ बड़ी संख्या में बोनस शेयर भी जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट से भी मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो LIC एक्ट 1956 में 6 बड़े बदलाव किए जाने…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ICICI बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर व CEO चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ICICI Bank-Videocon केस में हुई है, जो कि साल 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को ICICI बैंक से मिले 3,250 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है. इस मामले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है. दरअसल 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को ICICI बैंक की ओर से 3250 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था. यह लोन कुल 40 हजार करोड़ रुपये का एक हिस्सा था जिसे वीडियोकॉन ग्रुप ने SBI के…
वोडाफोन-आइडिया अब Vi बन गई है। कंपनी ने सोमवार को अपने रिब्रांडिंग की घोषणा करते हुए नए ब्रांड वीआई (VI) को लॉन्च किया। वोडाफोन के वी और आइडिया के आई को मिलाकर नया ब्रांड ‘VI’ बनाया गया है। कंपनी ने इस तरह से अपने लोगो को एक नई पहचान देने की कोशिश की है। जियो के आने के बाद दोनों कंपनियों ने 2018 में आपस में विलय की घोषणा की थी। दरअसल, कंपनी इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। अधिकारियों ने बताया है कि इस नए ब्रांड को लाने के पीछे का उद्देश्य कॉल्स की बेहतर गुणवत्ता और…
मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी निवेशक सतर्क दिखे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही दायरे में कारोबार हुआ और दोनों ही इंडेक्स दायरे में बंद हुए. निफ्टी हल्की तेजी के साथ 11350 के पार बंद हुआ. फिलहाल सेंसेक्स में करीब 60 अंकों की तेजी रही है और यह 38417 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 21 अंकों की हल्की तेजी रही है और यह 11355 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है. आटो में भी कमजोरी रही. जबकि आईटी…
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रिवाइवल के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन बढ़ा है. अगस्त में कंपनी का कुल प्रोडक्शन 11 फीसदी बढ़कर 1,23,769 हो गया. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,11,370 कारें बनाई थीं. कंपनी का प्रोडक्शन सबसे अधिक मिनी कार और यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में बढ़ा है. मिनी कार सेगमेंट में कंपनी की अल्टो और एसप्रेसो आती हैं. जबकि यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में एसक्रास और विटारा ब्रिजा प्रमुख मॉडल हैं. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, अगस्त में पैसेंजर कारों का प्रोडक्शन…
शेयर बाजार में तेजी लौटते के बाद आगे कई कंपनियां अपना आईपीओ ला रही हैं. इसी क्रम में आईटी सेवाओं वाली कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी को आईपीओ आज 7 सितंबर यानी सोमवार को खुल रहा है. इस आईपीओ में प्राइस बैंड 165 से 166 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर तय किया गया है. कंपनी इस इश्यू से प्राथमिक बाजार से 702 करोड़ रुपये जुटाने वाली है. इस इश्यू को 9 सितंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. जानकारों का कहना है कि इस कंपनी का बिजनेस मॉडल अच्छा है, जिससे कंपनी के लिए कॉम्पटिशन कम है. इस तरह की कंपनियां…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि देश की जीडीपी के आंकड़ों से सभी को अलर्ट हो जाना चाहिए। राजन ने अपने लिंक्डइन पेज पर एक पोस्ट में लिखा कि जब इनफॉर्मल सेक्टर के आंकड़े जोड़े जाएंगे तो इकॉनमी में 23.9 फीसदी की गिरावट और बदतर हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिका और इटली से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। ये दोनों देश कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। राजन ने कहा कि जब तक वायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तब तक भारत में विवेकाधीन…
नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रही दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सोमवार से तीन चरणों में अपनी सेवाएं बहाल करने को तैयार है। हालांकि, इसने लोगों से अपील की है कि वह तत्काल आवश्यकता होने की सूरत में ही सेवा का उपयोग करें। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित स्टेशन बंद रहेंगे। अधिकारियों ने पहले भी आगाह किया था कि यदि यात्री सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ”कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों को नहीं रोका जा सकता है।”…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार यह प्रस्ताव लेकर आई है कि लॉकडाउन के दौरान बुक किए गए टिकटों के लिए एयरलाइनों द्वारा 15 दिनों के भीतर पूरी राशि वापस दी जानी चाहिए, और यदि कोई एयरलाइन वित्तीय संकट में है और ऐसा करने में असमर्थ है तो उसे 31 मार्च, 2021 तक यात्रियों की पसंद की यात्रा क्रेडिट शेल प्रदान किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामे में नागर विमानन के निदेशक ओ.के. गुप्ता ने कहा, घरेलू एयरलाइनों के लिए यदि टिकटों को सीधे एयरलाइन या एक एजेंट के माध्यम से पहले लॉकडाउन अवधि 25 मार्च-14 अप्रैल के दौरान 25…
नई दिल्ली: Jeep ब्रांड की पेरेंट कंपनी Fiat Chrysler Automobiles (FCA) एक बार फिर से Wagoneer नाम से गाड़ी ला रही है. हाल ही में कंपनी ने Wagoneer कॉन्सेप्ट को शोकेस किया है. नई Wagoneer, अधिक प्रीमियम, अपस्केल थ्री रो लग्जरी एसयूवी होगी और स्टैंडर्ड व ग्रैंड दो अवतार में पेश की जाएगी. 1962 में आई Wagoneer को 1991 में बंद कर दिया गया था. रिवाइव्ड Wagoneer की टक्कर Range Rover, Land Rover Discovery, Chevrolet Tahoe और BMW X7 जैसी गाड़ियों से होगी. अभी कंपनी ने केवल Grand Wagoneer कॉन्सेप्ट को अनवील किया है. Wagoneer और Grand Wagoneer दोनों का…
नई दिल्ली: अपनी लागत को ऑप्टिमाइज करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) की प्लानिंग की है. इसके तहत लगभग 30190 कर्मचारी आएंगे. एसबीआई के कुल कर्मचारियों की संख्या मार्च 2020 के आखिर तक 2.49 लाख थी. मार्च 2019 तक यह संख्या 2.57 लाख थी. सूत्रों के मुताबिक, वीआरएस के लिए एक ड्राफ्ट स्कीम तैयार हो चुकी है और बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है. प्रस्तावित स्कीम का नाम ‘Second Innings Tap VRS-2020’ है. ड्राफ्ट स्कीम एसबीआई के ऐसे कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक नौकरी छोड़ने का रास्ता उपलब्ध कराएगी, जो अपने करियर के पूरे होने के…
नई दिल्ली: देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पहली तिमाही में करीब एक-चौथाई की भारी गिरावट आने के सवाल पर पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि यह नुकसान देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की रणनीति सही नहीं होने के कारण हुआ है। उनका आकलन है कि अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष में 20 लाख करोड़ रुपये की क्षति हो सकती है। गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस महामारी का प्रसार शुरू में धीमा जरूर पड़ा लेकिन अर्थव्यवस्था को इससे कहीं ज्यादा नुकसान हुआ। गर्ग का मानना है कि आर्थिक हालात कहीं जाकर चौथी तिमाही: जनवरी—मार्च…
नई दिल्ली: सरकार देश के करीब 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग कियोस्क लगाने पर विचार कर रही है. इस कदम से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा सरकार कंपनियों के स्वामित्व, कंपनियों के परिचालन वाले (सीओसीओ) और सरकारी रिफाइनरी कंपनियों के सभी पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग कियोस्क को अनिवार्य करने पर भी विचार कर रही है. इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे पर समीक्षा बैठक के दौरान बिजली मंत्री आर के सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रण…
जियो फाइबर के साथ प्रतिस्पर्धा में खुद को और मजबूत करने के लिए एयरटेल द्वारा अपने सभी मौजूदा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए डेटा बेनिफिट रिवाइज किए जाने की खबर है. एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस Airtel Xstream Fiber के नाम से है. एयरटेल के 4 ब्रॉडब्रैंड प्लान- बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी हैं. इनमें से अभी केवल वीआईपी प्लान अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है. अन्य प्लान्स पर लिमिटेड डेटा की पेशकश है. वीआईपी को छोड़ अन्य किसी भी एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा लेने के लिए अभी यूजर को 299 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भुगतान करना…
सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,799.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई. ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को सबसे अधिक नुकसान हुआ. सप्ताह के दौरान सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और HDFC बैंक के एमकैप में बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,110.13 अंक नीचे आया. सप्ताह के दौरान ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,476.75 करोड़ रुपये घटकर 2,57,073.30 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,216.53 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,16,947.89 करोड़ रुपये पर, HDFC का 20,150.82 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली: World Bank की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट में तीन साल में भारत ने 158 पायदान की तरक्की की है। देश इसी के साथ कारोबारियों के लिए सहज देशों में 27वें नंबर पर आ गया है। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरकार की ओर से State Business Reform Action Plan 2019 Ranking भी जारी की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे रिलीज किया, इसमें आंध्र प्रदेश राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है, जबकि उत्तर प्रदेश…
नई दिल्ली: अब भारत के बड़े बंदरगाहों पर चाइनीज या किसी अन्य देशों के बने टगबोट नहीं चल पाएंगे। केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने फैसला किया है कि अब भारत के मेजर पोर्ट (Major Ports) पर सिर्फ भारत में ही बने टगबोट खरीदे या किराये पर लिये जाएंगे। इससे मेक इन इंडिया अभियान को तो धार मिलेगी ही, सुस्त पड़े भारतीय शिपयार्ड उद्योग को भी एक नई जान मिलेगी। अभी तक अधिकतर बंदरगाहों पर चाइनीज टगबोट का ही दबदबा है। केंद्रीय शिपिंग मिनस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने सभी प्रमुख बंदरगाहों को निर्देश दे दिया गया है।…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सुधारों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को विदेशी निवेशक गंभीरता से ले रहे हैं और कोविड-19 के दौरान देश में आया विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) इस बात का प्रमाण है। अप्रैल से जुलाई के दौरान देश में 20 अरब डॉलर का निवेश आया। सीतारमन ने कहा, ‘सुधारों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को विदेशों में निवेशक गंभीरता से ले रहे हैं और वे भारत को निवेश के लिए अच्छी जगह मानते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में इतना एफडीआई नहीं आता। यह…
पीयूष गोयल की अगुवाई वाले भारतीय रेलवे ने 12 सितंबर से 80 IRCTC स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इन नई IRCTC स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग या रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होगा. इन नई स्पेशल ट्रेनों से पहले भारतीय रेलवे 230 IRCTC स्पेशल ट्रेनें पहले से चला रहा है. इससे पहले भारतीय रेलवे ने मई में IRCTC स्पेशल ट्रेनों को पहली बार शुरू किया था. मई में रेलवे ने 30 AC IRCTC स्पेशल ट्रेन सर्विसेज और जून में 200 स्पेशल ट्रेन सर्विसेज को लाया गया था. उस समय से भारतीय रेलवे इन 230 IRCTC स्पेशल ट्रेनों…
