Author: Finance Khabar
अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चों ईशा और आकाश अंबानी को फॉर्च्यून की प्रभावशाली लोगों की ’40 अंडर 40′ लिस्ट में स्थान मिला है. इसके अलावा Byju’s के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है. फॉर्च्यून ने इस बार फाइनेंस, टेक्नॉलोजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट यानी 5 कैटेगरी में ’40 अंडर 40′ लिस्ट जारी की है. प्रत्येक कैटेगरी में दुनिया की 40 हस्तियों को शामिल किया गया है, जिनकी उम्र 40 से कम है. ईशा, आकाश अंबानी और बायजू रवीन्द्रन का नाम टेक्नॉलोजी कैटेगरी में शुमार है. फॉर्च्यून मैगजीन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी…
नई दिल्ली: भारत पहली बार ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में शीर्ष 50 देशों के समूह में शामिल हो गया है, जो चार पायदान चढ़कर 48 वें स्थान पर जगह मिली है। भारत मध्य और दक्षिणी एशिया के देशों के बीच है। बुधवार को जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2020 की सूची विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (विप्रो), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और इनसीड बिजनेस स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है। इस रैंकिंग के मुताबिक चीन, भारत, फिलीपींस और वियतनाम जैसी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों ने अपने रैंकिंग में बढ़त दर्ज की है। भारत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सेवाओं के निर्यात, सरकारी…
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, आए दिन वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक मॉडलों को पेश करने में लगी हैं। विशेषकर इलेक्ट्रिक दोपहिया सेग्मेंट में स्टॉर्ट-अप कंपनियों ने तेजी से सक्रियता दिखाई है। अब हैदराबाद की एक और स्टॉर्ट-अप कंपनी Atumobile Pvt Ltd ने घरेलू बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Atum 1.0 को लांच किया है। आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत महज 50,000 रुपये तय की गई है। इस लिहाज से यह देश में मौजूद सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी इस बाइक…
नई दिल्ली: लोन मोराटोरियम की अवधि के दौरान ब्याज पर राहत देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कोई फैसला नहीं हो सका। शीर्ष अदालत ने अब गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने का फैसला लिया है। गुरुवार को दोपहर दो बजे केस की फिर सुनवाई शुरू होगी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता ने कहा कि ब्याज पर ब्याज वसूली करना कर्जधारक को डिफॉल्टर समझने जैसा है। उन्होंने कहा कि मोराटोरियम कैश फ्लो के संकट को देखते हिए राहत देने का फैसला था, लेकिन इसने दोहरी मार की है। यही नहीं अधिवक्ता राजीव दत्ता…
कोरोनावायरस महामारी के दौर में मोदी सरकार ने खर्चों में कटौती के मद्देनजर एक बड़ा फैसला किया है. इसके तहत सरकार ने अब सरकारी प्रिंटिंग गतिविधियों को बंद करने का निर्णय किया है. यानी, अब विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, सरकारी कंपनियों और बैंकों की ओर से कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और अन्य दूसरी सामग्री की प्रिंटिंग नहीं कराई जाएगी. अब इन सभी सामग्री को डिजिटल फॉर्म में प्रकाशित किया जाएगा. सरकार ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को बयान में कहा कि पूरी दुनिया तेजी से डिजिटल फॉर्मेट को अपना रही…
मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मजबूत होकर बंद हुआ है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त रही है. निफ्टी 11500 के पार बंद हुआ. सेंसेक्स में करीब 185 अंकों की तेजी है और यह 39,086.03 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 69 अंक मजबूत होकर 11539 के स्तर पर बंद हुआ है. कारोबार में आईटी, मेटल और आटो शेयरों में तेजी देखने को मिली है. मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में खरीददारी रही है. इसके पहले मंगलवार को बाजार में बढ़त रही थी. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो मंगलवार यानी…
नई दिल्ली: लद्दाख सीमा पर चल रहे चीन के साथ ताजा गतिरोध के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने कई चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। जानकारी के अनुसार PUBG समेत 118 और चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने धारा 69ए के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कई शिकायतें मिलने के बाद बैन लगाने का यह फैसला लिया है। जारी बयान में कहा गया है कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे। इससे पहले मोदी सरकार ने चीन…
टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon का नया वेरिएंट Nexon XM(S) लॉन्च कर दिया है. प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश की गई इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 8.36 लाख 10.30 लाख रुपये के बीच शुरू है. नई नेक्सान पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें दो ट्रांसमिशन विकल्प मैनुअल और आटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) मिलेंगे. टाटा नेक्सॉन का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford EcoSport जैसी कारों से है. आने वाले वक्त में इस लिस्ट में Kia Sonet, Toyota Urban Cruiser, Nissan Magnite जैसे नाम…
नई दिल्ली: वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2021 तक भारत उभरते बाजारों में सबसे अधिक कर्ज बोझ वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय गणित का बड़े उभरते बाजारों की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव होगा और अगले कुछ सालों तक उनका कर्ज बोझ काफी ऊंचा होगा। मूडीज का कहना है कि उभरते बाजार की अर्थव्यवस्थाओं में बढ़े प्राथमिक घाटे की वजह से उनका कर्ज बोझ 2019 के मुकाबले 2021 तक 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इनमें से कुछ पर ऊंचे ब्याज…
नई दिल्ली: मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 418 रुपये बढ़कर 52,963 प्रति 10 ग्राम हो गया. HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई तेजी रही. इससे पहले के सेशन में सोने का भाव 52,545 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मंगलवार को चांदी की कीमत में 2,246 रुपये का उछाल आया और यह 72,793 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची. सोमवार को चांदी का भाव 70,547 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने…
नई दिल्ली: गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स (GST) के मोर्चे पर सरकार को अगस्त 2020 में और झटका लगा है. सरकार को जुलाई से भी कम राजस्व अगस्त माह में मिला है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसर, अगस्त में सकल जीएसटी कलेक्शन 86,449 करोड़ रुपये रहा. जोकि तय लक्ष्य से काफी कम है. पिछले साल अगस्त में हुए जीएसटी कलेक्शन 88 फीसदी रेवेन्यू ही इस साल अगस्त में मिला है. जुलाई में यह 87,422 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. इस तरह जुलाई की तुलना में सरकार को जीएसटी से 973 करोड़ रुपये कम आय अगस्त में…
एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, अब इस सूची में उनसे आगे केवल माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं. टेस्ला के सीईओ नेफेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा है. इसकी वजह टेस्ला के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट में जाने के बाद के बढ़ोतरी आना है. अब टेस्ला की मार्केट वैल्यू बढ़कर 464 अरब डॉलर हो गई है और इसने रिटेल की बड़ी कंपनी वॉलमार्ट को पीछे छोड़ दिया है. टेस्ला अब राजस्व के हिसाब से भी अमेरिका की सबसे बड़ी…
मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 273 अंकों की तेजी रही है और यह 38,900.80 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 109 अंकों की तेजी के साथ 11,496 के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैपव इंडेक्स भी करीब 171 अंक मजबूत होकर बंद हुआ है. वहीं स्मालकैप इंडेक्स में भी 77 अंकों की तेजी रही है. फाइनेंशियल और फार्मा शेयरों में भी अच्छी तेजी रही है. इसके…
नई दिल्ली: GST के तहत कंपोजीशन स्कीम (Composition Scheme) विकल्प का फायदा लेने वालों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने कंपोजीशन स्कीम के तहत आने वाले डीलरों के लिये वित्त वर्ष 2019-20 का जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को दो माह आगे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2020 तक कर दिया है. पिछले कुछ माह में यह दूसरी बार है, जब समयसीमा को बढ़ाया गया है. यह रिटर्न भरने की वास्तविक अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2020 कर दिया गया था. अब एक बार फिर इसे डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है. केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर…
नई दिल्ली: अगस्त माह में वाहनों की बिक्री में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. इससे लगता है कि व्हीकल सेल्स लॉकडाउन के असर से बाहर आ रही है. लोग कारों को खरीदने में फिर से दिलचस्पी लेने लगे हैं. हालांकि अभी हर कार कंपनी की बिक्री नहीं सुधरी है लेकिन आने वाले महीनों में हालत बेहतर होने की उम्मीद जोर पकड़ती नजर आ रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की बिक्री अगस्त 2020 में 17.1 फीसदी बढ़कर 1,24,624 यूनिट पर पहुंच गई. एक साल पहले के समान महीने में कंपनी ने 1,06,413 वाहन…
नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बीच ऋण की किस्तों के भुगतान पर रोक को दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। केंद्र और रिजर्व बैंक ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि लोन मोरेटोरियम 2 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह महामारी के बीच रोक की अवधि के दौरान ब्याज दरों को माफ करने की याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करेगा। बता दें कि कर्ज की किस्त (ईएमआई) भुगतान में स्थगन यानी मोरेटोरियम की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई है। केंद्र और आरबीआई ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को टेलीकॉम कंपनियों को समायोजित सकल आय (AGR) से संबंधित बकाया चुकाने के लिए 10 साल का समय देने का फैसला किया। इसे टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। जस्टिस अरुण मिश्रा, एस अब्दुल नजीर और एमआर शाह की बेंच ने इस मसले पर फैसला देते हुए ये निर्देश भी दिए कि कंपनियां बकाया राशि का 10 प्रतिशत 31 मार्च, 2021 तक जमा करा दें। केंद्र सरकार ने 20 सालों की पेमेंट टाइमलाइन का सुझाव दिया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कंपनियों के बकाया…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में भारतीय खिलौनों को वैश्विक खिलौना बाजार में बड़ी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करने को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने महत्वपूर्ण घटना बताया है. कैट का कहना है कि इससे यह स्पष्ट है कि सरकार की बुनियादी नीति में एक बड़ा परिवर्तन आया है और अब सरकार भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाकर विदेशी सामान की निर्भरता को कम करने के लिए पूरी तरह जुट गयी है. अब देश का खिलौना उद्योग सरकार की प्राथमिकता में आ गया है, जो देश के व्यापारियों एवं…
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने जियो फाइबर के टैरिफ प्लान्स में बदलाव किया है. इसमें अनलिमिटेड इंटरनेट, 399 रुपये से शुरू नए प्लान, बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 12 टॉप ओटीटी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा जियो का 30 दिन के लिए फ्री ट्रायल का भी ऑफर है. जियो के नए प्लान्स में 399 रुपये, 699 रुपये, 999 रुपये और 1499 रुपये का प्लान शामिल है. जियो फाइबर पर 30 दिन का मुफ्त ट्रायल मिल रहा है. इस फ्री ट्रायल में 150 Mbps का अनलिमिटेड इंटरनेट भी मिलेगा. इस दौरान 4K सेट टॉप बॉक्स के साथ टॉप 10…
नई दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में जुलाई महीने में 9.6 फीसदी की गिरावट आई है. यह लगातार पांचवां महीना है जबकि बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है. मुख्य रूप से इस्पात, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है. जुलाई 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों उत्पादन 2.6 फीसदी बढ़ा था. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में उर्वरक को छोड़कर दूसरे सात क्षेत्रों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट आई है. समीक्षाधीन महीने…
