Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन तिमाही यानी अप्रैल-जून 2020 के जीडीपी आंकड़े जारी किए. चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी ग्रोथ रेट -23.9 फीसदी दर्ज की गई. भारतीय अर्थव्यवस्था में बीते 40 साल में पहली बार गिरावट आई है. कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन से पूरी तरह पठ पड़ी आर्थिक गतिविधियों ने अर्थव्यवस्था को जोरदार झटका दिया है. राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.2 फीसदी रही थी. अधिकांश रेटिंग एजेंसियों ने…
उपरी स्तरों से सेंसेक्स 1300 पॉइंट से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयर में ज़बरदस्त बिकवाली मुंबई: भारत-चीन तनाव से बाजार में भगदड़ देखी गई है. बाजार में भारी बिकवाली के बीच सेंसेक्स उपरी स्तरों से 1300 अंक से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 11350 के नीचे आ गया है. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी थी, जबकि निफ्टी 11700 के स्तर पर पहुंच गया था. असल में सीमा विवाद और इसे लेकर लगातार बातचीत के बाद चीनी सैनिकों ने फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है. जिसके चलते 29-30 अगस्त की रात…
नई दिल्ली: कोरोना काल में रिजर्व बैंक के आदेश पर लोन मोराटोरियम पीरियड की घोषणा की गई थी। पहले इसे मार्च से मई महीने तक लागू किया गया और बाद में इसे अगस्त तक बढ़ा दिया गया। यह अवधि 31 अगस्त (मार्च से अगस्त छह महीने के लिए) को समाप्त हो रही है। वर्तमान हालात के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लोन री-स्ट्रक्चरिंग (कर्ज पुनर्गठन) की घोषणा की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन सितंबर को बैंकों और NBFC के प्रमुखों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक करने जा रही हैं। उनकी…
नई दिल्ली: देश का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है। जबकि बजट में इसके 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने व राजस्व संग्रह में कमी को देखते राजकोषीय घाटा बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीने में राजस्व संग्रह में झलकता है।’ महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़े…
नई दिल्ली: एक तरफ सरकार ज्यादा से ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शन की अपील कर रही है, दूसरी तरफ कई बैंक अब डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज वसूलने लगे हैं। ऐसे में वित्त मंत्रालय की तरफ से बैंकों से कहा गया है कि वे इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूलें। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ऐसी खबरें है कि कुछ बैंक UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज वसूल रहे हैं। ये बैंक कुछ ट्रांजैक्शन मुफ्त दे रहे हैं, और उस लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट्स (MDR) वसूले जा रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने साफ-साफ…
नई दिल्ली: अनेक भारतीय स्टार्टअप्स में चीनी निवेशों पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजकर कहा है की विभिन्न सेक्टर में काम करने वाली भारतीय कंपनियों में जिस तरह से चीनी कंपनियों ने निवेश किया है उससे साफ जाहिर होता है की है कि चीनी निवेश एक सुनियोजित तरीके से भारतीय इनोवेशन और टेक्नॉलजी पर चीनी कब्जे का एक रणनीतिक कदम है और इस दृष्टि से CAIT ने गोयल से ऐसी सभी भारतीय कंपनियों जिनमें चीनी विशेष है, की जांच का निर्देश देने का…
नई दिल्ली: पेटीएम मॉल के डेटा में सेंध लगी है. अमेरिका के साइबर रिस्क इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म Cyble ने एक रिपोर्ट में कहा है कि जॉन विक नाम से परिचालन करने वाला एक साइबरक्राइम ग्रुप पेटीएम मॉल के पूरे डेटाबेस की अनरिस्ट्रिक्टेड एक्सेस हासिल करने में सफल हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, Cyble का कहना है कि हैकर ग्रुप ने फिरौती के रूप में 10 Ethereum (क्रिप्टोकरंसी) मांगे हैं, जो लगभग 4000 डॉलर और इंडियन करेंसी में तकरीबन 3 लाख रुपये बैठते है. हैकर ग्रुप का यह भी कहना है कि उन्हें पेटीएम मॉल से यह फिरौती मिल रही है.…
Kawasaki ने Vulcan S बाइक के BS6 वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है, जो कि इसके BS4 मॉडल की तुलना में लगभग 30000 रुपये ज्यादा है. Kawasaki Vulcan S BS6 मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन रंग में उपलब्ध होगी. इस बाइक को बुक करने के लिए कावासाकी इंडिया की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डालनी होगी या फिर देश भर में मौजूद इसके अधिकृत शोरूम पर जाना होगा. कावासाकी भारत में Ninja, Z, Vulcan, Versys, W, KX, KLX रेंज मोटरसाइकिल्स की बिक्री करती है. Vulcan S BS6 के प्रतिद्वंदियों में Harley-Davidson Street 750…
नई दिल्ली: देश की 10 शीर्ष मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (एम कैप) में पिछले सप्ताह 1,06,523.84 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई. आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस मूल्यवान कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक लाभ में रहे. दूसरी तरफ चार कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), इन्फोसिस और आईटीसी नुकसान में रहे. एमकैप के लिहाज से सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा और उसका मार्केट कैप 26,620.32 करोड़ रुपये उछलकर 2,82,550.05…
नई दिल्ली: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 1 जनवरी 2020 को या उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मोड से किए गए ट्रांजेक्शंस पर वसूले गए चार्ज को तुरंत रिफंड करें. इसके लिए CBDT ने सर्कुलर जारी कर दिया है. CBDT ने अपने सर्कुलर में कहा है कि आयकर कानून, 1961 के सेक्शन 269SU के अंतर्गत निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक मोड्स का इस्तेमाल कर 1 जनवरी को या उसके बाद किए गए ट्रांजेक्शंस पर अगर बैंकों ने चार्ज लिया है तो उसे तुरंत रिफंड किया जाए. सेक्शन 269SU के अंतर्गत निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शंस मोड में रूपे पावर्ड…
कोलकाता: दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन तैयार करने की दौड़ तेज होती जा रही है, ऐसे में बांग्लादेश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी यानी फार्मा कंपनी बेग्जिमको ने भारत में अदार पूनावाला के सीरम इंस्टिट्यूट लिमिटेड (SIL) में कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए निवेश करने की घोषणा की है. हालांकि यह निवेश कितने का होगा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह SIL द्वारा प्राथमिकता के आधार पर बेग्जिमको फार्मा लिमिटेड (BPL) को वैक्सीन की आपूर्ति की प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगा. शुक्रवार को बेग्जिमको…
मुंबई: सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना की छठी किस्त के बॉन्ड की खरीद 31 अगस्त से खुलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,117 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है। बयान के मुताबिक सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2020-21 की छठी श्रृंखला 31 अगस्त को खुलकर चार सितंबर को बंद होगी। इससे पहले तीन अगस्त से सात अगस्त को खुली पांचवीं श्रृंखला के स्वर्ण बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,334 रुपये प्रति ग्राम था। आरबीआई ने कहा कि स्वर्ण बॉन्ड की कीमत उसके पेश होने वाले सप्ताह से पिछले हफ्ते के अंतिम…
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत जल्द रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस रिपोर्ट में पता चल पाएगी की देश की आर्थिक स्थिति कितनी खराब है। EY इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही का रिजल्ट चालू वित्त वर्ष की सभी तिमाहियों में सबसे खराब हो सकती है। सोमवार यानी 31 अगस्त की पहली तिमाही के लिए जीडीपी डेटा जारी किया जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में आर्थिक गतिविधि में तेजी आई है और इसमें सुधार दिखाई देगा। महामारी के शुरुआती दो…
नई दिल्ली: कंसल्टिंग फर्म Kantar की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना काल में (पिछले तीन महीने में) ई-कॉमर्स के लिए कन्ज्यूमर की संख्या दोगुनी हो गई है। अर्बन इंडिया में इंटरनेट यूजर्स में अब करीब 42 फीसदी यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। इनमें से आधे करीब नए यूजर्स हैं जो टायर-1 और टायर-2 सिटी से आते हैं। नए शॉपर्स जो आ रहे हैं वे पहली बार गूगल और ऐमजॉन पर अपनी जरूरतों को तलाशते हैं, सर्च करते हैं फिर उस हिसाब से खरीदारी को लेकर फैसला लेते हैं। कोरोना से पहले केवल 22 पर्सेंट अर्बन ऐक्टिव इंटरनेट यूजर्स ऑनलाइन…
नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में है। चाहे वह कोरोना को लेकर दवा कोरोनिल हो, रुचि सोया में प्रमोटर्स शेयर से जुड़ा मामला हो या फिर हाल के दिन में आचार्य बालकृष्ण द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा हो। इन तमाम खबरों के बीच उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है जिसके कारण देश के आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 की पहली छमाही में आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट का बाजार 2 फीसदी के हिसाब…
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) ने शनिवार को फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के खुदरा व थोक कारोबार और लॉजिस्टिक्स व वेयरहाउसिंग बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा की. रिलायंस रिटेल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एकमुश्त 24,713 करोड़ रुपये में यह सौदा होगा. इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में कर रहा है. कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर ग्रुप के खुदरा और थोक कारोबार को आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (RRFLL)…
नई दिल्ली: भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अमूल ऐसी पहली भारतीय कंपनी बन गई है जो टॉप 20 डेयरी ग्लोबल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई है. अमूल ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी है. टॉप 20 की लिस्ट में अमूल 16वें नंबर पर है. यह लिस्ट Rabobank द्वारा जारी की गई है. अमूल गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की डेयरी ब्रांड है. इसे डच फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के ग्लोबल टॉप 20 डेयरी कंपनियों की लिस्ट में 16वां स्थान मिला है. GCMMF का सालाना टर्नओवर 550 करोड़ डॉलर के बराबर है. बता दें कि…
नई दिल्ली: विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी अपने पूर्ण स्वामित्व वाली अपनी तीन सहायक कंपनियों का अपने साथ विलय करने पर विचार कर रही है. ये तीन अनुषंगी कंपनियां सनराइज फूड्स, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह हैं. आईटीसी ने बीएसई को दी गई जानकारी में कहा है कि इस सिलसिले में निदेशक मंडल की 4 सितंबर 2020 को बैठक बुलाई गई है, जिसमें फैसला लिया जाएगा. आईटीसी ने सनराइज फूड्स का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की 27 जुलाई को घोषणा की थी. आईटीसी के इस अधिग्रहण का लक्ष्य मसाला कारोबार में अपनी पैठ को…
नई दिल्ली: अपनी फ्लैगशिप इमेडिएट एन्यूटी प्लान जीवन अक्षय को वापस लेने के कुछ महीनों बाद ही देश के सबसे बड़े जीवन बीमाकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने इस योजना को फिर से शुरू किया है. यह योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के सब्सक्राइबर्स और पेंशन की प्लानिंग करने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय है. कुछ दिनों पहले LIC ने जीवन शांति की शुरुआत के बाद जीवन अक्षय स्कीम को वापस ले लिया था. हालांकि, LIC ने जीवन अक्षय स्कीम को फिर से शुरू कर दिया है, क्योंकि यह एक बेहद लोकप्रिय योजना थी. यह LIC की पेंशन योजना…
विश्व की घरेलू फर्निशिंग रिटेलर कंपनी आईकिया ने आज उनके सबसे अधिक बिक्री होनेंवाले उत्पादनों के दरों में कटौती करनें की घोषणा की। कीमतों में की गई कटौती उनके न्यु लोअर प्राइस उपक्रम के तहत की गई है। एक दीर्घकालीन योजना का भाग होनें के नाते आईकिया ने अधिकतर लोगों द्वारा सुंदर, गुणवत्ता से युक्त, पैसों का योग्य मुल्य देनेंवालें तथा सुयोग्य डिज़ाईन ने युक्त होम फर्निशिंग उत्पादनों की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने उनके विविध उत्पादन प्रकारों में से कुछ उत्पादनों की कीमतों को कम किया है, इन में कुर्सियां, खिलौने, मैट्रेसेस, बुकशेल्फ्स, सोफा जैस बेडरूम, लिविंग…
