Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में आंध्र प्रदेश ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा। उत्तर प्रदेश दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर रहा। तेलंगाना पिछली बार दूसरे स्थान पर था लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश ने उसे पीछे कर दिया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह रैंकिंग जारी की। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना और घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी माहौल को सुधारना है। राज्यों को…

Read More

नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं एमडी पवन मुंजाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी भारत के वाहन और कलपुर्जा क्षेत्रों के लिए वैश्विक केंद्र बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों को इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। मुंजाल ने शनिवार को भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में वाहन उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में वाहन क्षेत्र अन्य उद्योगों की अगुवाई कर सकता है। मुंजाल ने कहा, ‘इस महामारी के दौरान एक चमकता…

Read More

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में पांच साल की देरी हो सकती है। जापानी कंपनियों की कम हिस्सेदारी, नीलामी के लिए बोली लगाने वालों के अनुचित रेट की वजह से कैंसल हुए टेंडर, भूमि अधिग्रहण में देरी, कोरोना महामारी सहित अंडरग्राउंड प्रॉजेक्ट जैसी वजहों से पीएम नरेंद्र मोदी के दिल के बेहद करीब माने जाने वाली ये परियोजना अब देर से पूरी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे अब ये मान कर चल रहा है कि इस परियोजना को अब अक्टूबर 2028 तक पूरा किया जा सकेगा। पूर्व के तय समय के अनुसार इसे साल 2023…

Read More

नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन कंपनियों से देश में अलग-अलग ईंधन के उपयोग में दक्ष इंजन वाले वाहन बनाने का आग्रह किया है ताकि सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मदद और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिल सके। गडकरी शुक्रवार को घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन SIAM के 60वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ‘रीबिल्डिंग द नेशन रिस्पॉन्सिबली’ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वाहन कंपनियों को कुछ मानदंडों को पूरा करने पर खुद के पेट्रोल…

Read More

नई दिल्ली: रूट मोबाइल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 9 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर कीमत दायरा 345 से 350 रुपये तय किया है। रूट मोबाइल, क्लाउड संचार सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी के प्रवर्तक संदीप कुमार गुप्ता और राजदीप कुमार गुप्ता अपनी हिस्सेदारी से 360 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश करेंगे। आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा। 8 सितंबर को सिर्फ एंकर निवेशक निवेश कर सकेंगे। बयान के मुताबिक निर्गम के…

Read More

नई दिल्ली: वैश्विक बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को 2.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश मूल्य का नुकसान हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 633.76 अंक यानी 1.63 प्रतिशत गिरकर 38,357.18 पर बंद हुआ। बड़े पैमाने पर बिकवाली के बाद, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,36,937.69 करोड़ रुपये घटकर 1,54,50,052.37 करोड़ रुपये पर आ गया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिकी प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली का वैश्विक बाजारों पर खासा प्रभाव पड़ा। भारतीय सूचकांकों ने भी इस पर…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से भारी दबाव और सुस्ती झेल रही भारतीय ऑटो इंडस्ट्री (Indian Auto Industry) को केंद्र सरकार बड़ी राहत दे सकती है. इसके तहत सभी तरह की कारों पर GST दरों में कटौती की जा सकती है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ​ऑटो इंडस्ट्री के संगठन सियाम (SIAM) के एक कार्यक्रम में यह संकेत दिए. वाहनों पर अभी 28 फीसदी जीएसटी है. ऑटो इंडस्ट्री ने इसे घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हाल में दुपहिया वाहनों पर जीएसटी रेट में कटौती करने का संकेत दिया…

Read More

कोरोनावायरस महामारी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छोटे किसानों और अपना कारोबार शुरू करने वालों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, RBI ने प्राथमिकता क्षेत्र रिण श्रेणी (प्राइयारिटी सेक्टर लैंडिंग) का दायरा बढ़ा दिया है. स्टार्ट-अप को भी बैंक कर्ज की प्राथमिक श्रेणी में शामिल किया गया है. इसके तहत स्टार्ट-अप को 50 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा इसमें किसानों को सौर संयंत्रों तथा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए भी कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा. रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) दिशानिर्देशों की व्यापक समीक्षा के…

Read More

नई दिल्ली: ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि मैन्युफैक्चरर सरकार के नए मानकों के को लागू करने के लिए निवेश करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि इंडस्ट्री बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने यह भी कहा कि ऑटोमोटिव मिशन योजना 2026 (एएमपी 2026) के तहत तय लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता है. सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने यहां संगठन के वार्षिक अधिवेशन में कहा कि सरकार के आने वाले नए मानकों को लागू करने के लिए काफी निवेश करना…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने देश के रिटेल व्यापार की कमर ही तोड़ दी है. बीते 5 महीने के दौरान भारतीय खुदरा कारोबारियों को 19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. डॉकडाउन खुलने के 3 महीने बाद भी देशभर में व्यापारी भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. व्यापारियों के संगठन कन्फेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का कहना है कि रिटेल व्यापार को संभालने के लिए यदि तुरंत जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो देश भर में लगभग 20% दुकानों को बंद करनी पड़ जाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में बेरोजगारी भी बढ़ सकती है. कैट ने…

Read More

मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जमकर बिकवाली देखने को मिली है. आज पूरे दिन बाजार में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला. बैंक और फाइनेंशियल सहित सभी प्रमुख सेक्टर में बिकवाली रही है. निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. इस कमजोरी में निफ्टी 11350 के स्तर तक कमजोर हुआ है. सेंसेक्स में करीब 634 अंकों की कमजोरी रही है और यह 38,357.18 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 176 अंकों की कमजोरी के साथ 11352 के स्तर पर बंद हुआ. ग्लोबल संकेतों की बात करें…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्ज पुनर्गठन (लोन रिस्ट्रक्चरिंग) योजना तेजी से लागू करने को लेकर गुरुवार को बैंकों और NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) प्रमुखों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कोविड-19 से जुड़े दबाव वाले कर्ज के समाधान को लेकर तत्काल नीति पेश करने, पात्र कर्जदारों की पहचान करने और उन तक पहुंचने पर जोर दिया. सीतारमण ने इस बात पर भी जोर दिया कि समाधान योजना 15 सितंबर 2020 तक लागू हो जानी चाहिए और उसके बारे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए हुई…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तीसरी यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टन​रशिप फोरम को संबोधित किया. इस फोरम की थीम ‘यूएस-इंडिया नेविगेटिंग’ न्यू चैलेंजेस रही. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा स्थिति फ्रेश माइंडसेट की मांग करती है. एक ऐसा माइंडसेट जहां, विकास के लिए अप्रोच मानव केन्द्रित हो. जहां हर किसी के बीच सहयोग की भावना हो. पीएम ने कहा कि जब 2020 शुरू हुआ तो क्या किसी ने सोचा था कि यह ऐसा रहेगा. एक वैश्विक महामारी ने सभी को प्रभावित किया है. यह हमारी resilience, पब्लिक हेल्थ सिस्टम और इकोनॉमिक सिस्टम को टेस्ट कर रही…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार का बजट घाटा रिकार्ड 3,300 अरब डॉलर पहुंच जाने का अनुमान है। कोविड-19 से निपटने के लिये जारी उपायों पर हो रहे खर्च और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये 2,000 अरब डॉलर से अधिक के प्रोत्साहन उपायों को देखते हुए बजट घाटा रिकार्ड स्तर पर पहुंचने की आशंका है। कांग्रेस बजट कार्यालय ने यह अनुमान जताया है। घाटे में वृद्धि का मतलब है कि संघीय कर्ज अगले साल सालाना सकल घरेलू उत्पाद को पार कर जाएगा। यह स्थिति ठीक वैसी ही होगी जैसा कि विश्व युद्ध-दो के बाद हुई थी। उस समय संचयी कर्ज अर्थव्यवस्था के…

Read More

रियलमी ने भारत में फ्रेंचाइजी मॉडल पर 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना बनाई है. इसके लिए कंपनी ने एक्सप्रेशंस ऑफ इंट्रेस्ट भी आमंत्रित किए हैं. यह घोषणा रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट और रियलमी इंडिया व यूरोप के सीईओ माधव शेठ ने रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो की लॉन्चिंग के दौरान की. उन्होंने कहा कि भारत में हम यूजर्स को वन स्टॉप एक्सपीरियंस देने के लिए अपने विजन का विस्तार कर रहे हैं. हमने 50 एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना बनाई है ताकि रियलमी कंज्यूमर्स अधिक रियलमी स्मार्टफोन और AIoT प्रॉडक्ट का एक्सपीरियंस ले सकें. Realme 7 और Realme…

Read More

नई दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी में बार फिर से खोलने के दिल्ली सरकार के सुझाव को मंजूरी दी। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है। इस आदेश के बाद दिल्ली में पब/बार/रेस्टोरेंट और होटल में शराब सर्व की जा सकेगी। केंद्र सरकार के SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करना होगा। बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी थी। सात सितंबर से मेट्रो सेवा भी शुरू की जाएगी। मार्च के महीने में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद देशभर…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गोल्ड लोन को और सस्ता बना दिया है. मुश्किल घड़ी में ग्राहक घर में रखे सोने का सहारा ले सकें, इसके लिए बैंक ने SBI पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम पर ब्याज दर को 7.50 फीसदी सालाना पर ला दिया है. बैंक का कहना है कि गोल्ड लोन के लिए यह ब्याज दर इंडस्ट्री में सबसे कम है. SBI पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम का फायदा YONO SBI ऐप से भी लिया जा सकता है. SBI गोल्ड लोन स्कीम में सोने के आभूषणों के अलावा सोने के सिक्के भी गिरवीं रखे जा सकते हैं. SBI…

Read More

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत तो बेहतर रही, लेकिन बाद में इसमें कमजोरी आ गई. कारोबार के अंत में शेयर बाजार कमजोर होकर बंद हुए. सेंसेक्स में 95 अंकों की गिरावट रही और यह 38,990.94 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में 3 अंकों की कमजोरी रही और यह 11532 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है. आईटी और आटो शेयरों में खरीददारी रही है. आज टाइटन, टेक महिंद्रा और मारुति जैसे शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया है. हालांकि आईसीआईसीआई बैंक,…

Read More

दो बड़ी अमेरिकी कंपनिया अमेजन और वेरिजन कम्युनिकेशंस भारतीय टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया में करीब 400 करोड़ डॉलर (करीब 29,600 करोड़ रुपये) में हिस्सेदारी खरीद सकती हैं. इस खबर के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 10 फीसदी तक की तेजी आई है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 25,460 करोड़ रुपये हो गया है. मार्च तिमाही में कंपनी को 11,643 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था. समाचार पत्र मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में बताया कि वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर अमेजन और वेरिजन कम्युनिकेशंस की बातचीत आगे बढ़ चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से ज्यादातर कर्मचारी अपने दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं. लेकिन इससे आईटी कंपनियों को कोई फायदा नहीं हुआ है. वर्क फ्रॉम होम से कंपनियों की लागत बचत की बेहद कम गुंजाइश है. यह नाइट फ्रैंक इंडिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है. नाइट फ्रैंक इंडिया की ‘वर्क फ्रॉम होम (WFH) एंड दी इंपैक्ट ऑन कॉर्पोरेट रियल एस्टेट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट परिचालन व्यय (रियल एस्टेट ओपेक्स) के संदर्भ में, भारतीय आईटी उद्योग अपनी परिचालन आय का लगभग 4.3% सालाना रियल एस्टेट लागत पर खर्च करता है.…

Read More