Author: Finance Khabar

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने रिटेल कारोबार में 20 अरब डॉलर की हिस्सेदारी अमेजन डॉट कॉम इंक को बेचने का ऑफर कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेजन ने समूह की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड इकाई में निवेश करने पर चर्चा की है और संभव ट्रांजैक्शन को लेकपर बातचीत में रुचि दिखाई है. ब्लूमबर्ग को एक व्यक्ति ने बताया कि मुंबई में आधारित रिलांयस इंडस्ट्रीज सब्सिडरी में 40 फीसदी की हिस्सेदारी बेचने को तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक डील के कामयाब होने पर भारत में एक बड़ी रिटेल…

Read More

नई दिल्ली: ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने NSDL पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है. इसके तहत NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के प्रोडक्ट्स का आसानी से एक्सेस मिलेगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहक लाइफ इंश्योरेंस को पेपरलैस, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के खरीद सकेंगे. इस समझौते से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को अपने डिस्ट्रीब्यूशन टच प्वॉइंट्स बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. NSDL पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को मिलेंगे प्रोडक्ट्स कंपनी ने बयान में कहा है कि इस समझौते के बाद ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस अपने ग्राहकों के लिए केंद्रित…

Read More

गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वॉरेन बफे और एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदने की खबर आने के बाद RIL के शेयरों में तेजी आई और ये रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 88.6 अरब डॉलर हो चुकी है. इस इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी गुरुवार को दुनिया के टॉप विनर रहे. उनकी…

Read More

मुंबई: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने गुरुवार को एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 200 अरब डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) का मार्केट कैप छूने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई. गुरुवार के सत्र में कारोबार के दौरान RIL के शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाया. कंपनी के शेयर बीएसई पर 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2,343.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के पार हो गया. अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक की ओर से रिलायंस रिटेल…

Read More

मुंबई: गुरुवार को शेयर बाजारों में अच्छी मजबूती देखने को मिली. सेंसेक्स 646.40 अंकों की तेजी दर्शाता हुआ 38,840.32 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 171.2 अंकों की बढ़त के साथ 11,449.25 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज सबसे ज्यादा 7.1 फीसदी की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में देखने को मिली. रिलांयस के अलावा सेंसेक्स पर एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी अच्छी तेजी रही. सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील के शेयरों में रही. वहीं एनएसई पर मेटल और फार्मा शेयरों को छोड़कर अन्य सेक्टारेल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए.…

Read More

नई दिल्ली: दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने बुधवार को भारत में कोविड-19 संक्रमितों के उपचार के लिए रेमडेसिविर दवा को बाजार में जारी करने का एलान किया. यह दवा ‘Redyx’ ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी. दवा कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह दवा गिलीड साइंसिज इंक (गिलीड) के साथ लाइसेंस व्यवस्था के तहत जारी की गई है. गिलीड ने डॉ. रेड्डीज लैब को रेमडेसिविर के रजिस्ट्रेशन, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री का अधिकार दिया है. इस तरह के अधिकार भारत सहित 127 देशों में कोविड-19 के संभावित इलाज में काम आने वाली…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों और भारत व चीन के बीच बॉर्डर पर टेंशन के बीच शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं. सोमवार की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच एलएसी पर गोली बारी की खबरें आई हैं. जिसके बाद से दोनों देशों में टेंशन बढ़ गई है. फिलहाल सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट रही है और यह 38,193.92 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 39 अंकों की कमजोरी रही है और यह 11278 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों…

Read More

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर (Festival Bonanza Offer) लेकर आया है. ऑफर के जरिए बैंक का मकसद कोविड19 महामारी के चलते लोन की घटी मांग को दोबारा से बढ़ाना है. हाल के कुछ महीनों में ब्याज दरों में कमी के बावजूद बाजार में लोन की मांग कम बनी हुई है. इसे देखते हुए बैंक ने त्योहारी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों के लिए हाउसिंग लोन, कार लोन समेत अन्य दूसरे तरह के रिटेल लोन लेना सस्ता हो जाएगा. PNB की ओर से जारी बयान के अनुसार, फेस्टिव बोनांजा ऑफर के तहत बैंक…

Read More

डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ICICI बैंक एक नया नियम लागू करने जा रहा है. अब बैंक अपने ग्राहकों से लोन की EMI बैंक ब्रांच में जाकर कैश में जमा करने पर ‘कैश ट्रांजेक्शन चार्ज’ वसूलेगा. ICICI बैंक इस नियम को 15 सितंबर 2020 से लागू करने जा रहा है. बैंक का कहना है कि डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप हम अपने ग्राहकों को लोन के रिपेमेंट के लिए डिजिटल माध्यमों को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. ICICI बैंक ने कई डिजिटल माध्यम ग्राहकों को उपलब्ध कराए हुए हैं, जिनसे से वे आसानी से लोन का…

Read More

डाकघर (Post Office) की स्माल सेविंग्स स्कीम नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो अपनी बचत सुरक्षित रखने के साथ साथ उस पर टैक्स का लाभ भी चाहते हैं. पहले NSC 5 साल और 10 साल की मेच्योरिटी अवधि में उपलब्ध थी, लेकिन बाद इसे 5 साल मेच्योरिटी वाली स्कीम कर दिया गया है. इस स्कीम में 100 रुपये का सर्टिफिकेट खरीदकर भी निवेश किया जा सकता है. अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. मौजूदा तिमाही में इस स्कीम में 6.8 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट अभी 100 रुपये, 500…

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक 1.75% इक्विटी के लिए 7 हजार 500 करोड़ रू का निवेश करेगा। इस सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी मूल्य 4.21 लाख करोड़ रू आंका गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के बाद सिल्वर लेक अब रिलायंस रिटेल में भी निवेश कर रहा है। सिल्वर लेक को दुनिया में टेक्नॉलोजी सेक्टर के सबसे बड़े निवेशकों में माना जाता है। सिल्वर लेक का रिलायंस रिटेल में निवेश करना इस बात का साफ संकेत है कि रिलायंस रिटेल भारतीय रिटेल सेक्टर में बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरा है। हाल ही में रिलायंस रिटेल…

Read More

सरकार ने IRCTC में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 15-20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है. माना जा रहा है कि ये ट्रांजेक्शन कम से कम किस्तों में पूरा किया जाएगा. पिछले महीने ही निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने मर्चेंट बैंकर्स से 10 सितंबर तक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) में स्टेक सेल का प्रबंधन करने के लिए बोलियां मंगाई थीं. बता दें कि ऑफर फॉर सेल्स में कम से कम 25 फीसदी शेयर म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों जैसे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए सुरक्षित रहते हैं. सरकार की अभी IRCTC में 87.40…

Read More

नई दिल्ली: ICICI बैंक ने चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड के लिए अपनी एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं. यहां हम 2 करोड़ रुपये से कम की प्रीमैच्योर विदड्रॉअल फैसिलिटी वाली एफडी की बात कर रहे हैं. इन एफडी के लिए नई संशोधित ब्याज दरें 7 सितंबर से लागू हुई हैं. जिन मैच्योरिटी पीरियड के लिए एफडी पर ब्याज दरें घटी हैं, वे ’91 से 184 दिन’ और ‘290 दिन से लेकर 1 साल से कम’ की अवधि हैं. इन दोनों अवधियों के लिए ब्याज दर में क्रमश: 0.50 फीसदी और 0.10 फीसदी की कटौती हुई है. वहीं ‘2 साल 1…

Read More

करेंसी नोटों से कोरोनावायरस फैल सकता है या नहीं, इस बारे में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है. कैट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को भेजे गए एक लेटर में कहा है कि अनेक रिपोर्ट मे कहा गया है कि करेंसी नोट्स कोविड सहित अन्य अनेक संक्रामक रोगों के वाहक हैं. इनके जरिये भी कोरोना फैल सकता है या नहीं, इस पर सरकार को एक प्रामाणिक स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए क्योंकि करेंसी नोट विभिन्न लोगों की एक अनजान श्रृंखला के माध्यम से बड़ी संख्या में विभिन्न लोगों तक पहुंचते हैं. कैट के राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को उन संस्थाओं की लिस्ट में शामिल किया जो ई-केवाईसी आधार प्रमाणीकरण कर सकते हैं. इसके पहले सेबी ने मई में 8 संस्थाओं को ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक-नो योर कस्टमर) आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करने की अनुमति दी थी. अब एनएसई को भी इसकी अनुमति मिल गई है. इसके पहले जिन 8 संस्थाओं को ई केवाईसी आधार सत्यापन की मंजूरी दी है, उनमें सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL), नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL), BSE, CDSL वेंचर्स, NSDL डाटाबेस मैनेजमेंट, NSE डाटा एंड एनालिटिक्स, CAMS इन्वेस्टर्स सर्विसेज और कंम्पूयटर एज…

Read More

नई दिल्ली: ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति और बिजनेसमेन दीपक कोचर को एक विशेष कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 19 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में भेज दिया है. दीपक कोचर को ICICI Bank-Videocon मनी लॉन्ड्रिंग जांच मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा था कि एजेंसी दीपक कोचर के इस मामले में कुछ नए साक्ष्यों के बारे में अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है. पिछले साल जनवरी में कोचर के खिलाफ एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून की आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया…

Read More

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने मंगलवार को कहा कि वह देश में सोर्ट सेंटर खोल रही है और मौजूदा ऐसी आठ सुविधाओं का विस्तार कर रही है, जिससे त्योहारी सीजन से पहले उसकी क्षमता मजबूत हो. बयान में कहा गया है कि नए पांच सोर्ट सेंटर्स को विशाखापट्टनम, फारुखनगर, बेंगलुरू, मुंबई और अहमदाबाद में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद लिखा है कि इन नई बिल्डिंगों के अलावा अमेजन इंडिया मौजूदा आठ सोर्ट सेंटर्स का भी विस्तार करेगी जिससे 19 राज्यों में उसका कुल सोर्टेशन एरिया बढ़कर 2.2 मिलियन से ज्यादा हो जाएगा. कंपनी ने बयान में कहा है कि इस…

Read More

भारत और चीन की सेनाओं के बीच एलएसी पर तनाव बढ़ने के बीच शेयर बाजार में पहले तो निवेशक सतर्क नजर आए. हालांकि इंट्रोडे में कुछ खरीददारी देखने को मिली, लेकिन बाद में बाजार कमजोर होकर बंद हुए. चीन के सरकारी अखबार का दावा है कि सोमवार की रात दोनों सेनाओं के बीच 45 साल बाद सीमा पर गोली बारी हुई. हालांकि चीनी अखबार ने गोली बारी की शुरूआत भारत की ओर से होने की बात कही. फिलहाल सेंसेक्स 52 अंकों की कमजोरी के साथ 38,365.35 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 52 अंक कमजोर होकर 11,303 के…

Read More

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसे अर्थव्यवस्था में गिरावट की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में भारतीय GDP में आएगी 11.8% की गिरावट- इंडिया रेटिंग्स: घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 प्रतिशत की भारी गिरावट आएगी। इंडिया…

Read More

नई दिल्ली: सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की सौगात दी है. इससे न केवल नया कर्ज सस्ता होगा बल्कि मौजूदा ग्राहकों के होम लोन, ऑटो लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी. दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपने चुनिंदा अवधि की MCLR में 0.10 फीसदी तक कटौती कर दी है. BoM की संशोधित दरें सोमवार से लागू हो गई हैं. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैंक ने एक साल और छह माह…

Read More