गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वॉरेन बफे और एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदने की खबर आने के बाद RIL के शेयरों में तेजी आई और ये रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए.
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 88.6 अरब डॉलर हो चुकी है. इस इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी गुरुवार को दुनिया के टॉप विनर रहे. उनकी नेटवर्थ में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियेनियर इंडेक्स में टॉप 10 पायदान पर काबिज अरबपति और उनकी नेटवर्थ इस तरह है…
- जेफ बेजोस- 192.1 अरब डॉलर
- बिल गेट्स- 115.6 अरब डॉलर
- बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली- 114.6 अरब डॉलर
- मार्क जुकरबर्ग- 100.5 अरब डॉलर
- मुकेश अंबानी- 88.6 अरब डालर
- वॉरेन बफे- 83 अरब डॉलर
- एलन मस्क- 78.2 अरब डॉलर
- लैरी एलिसन- 74.7 अरब डॉलर
- स्टीव बॉलमर- 72.1 अरब डॉलर
- लैरी पेज- 69.2 अरब डॉलर

