Author: Finance Khabar

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Jazz को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू है. नई जैज नए लुक, मॉडर्न स्‍पोर्टी स्‍टाइल, सेगमेंट लीडिंग फीचर्स, शानदार डिजाइन, एयरोडायनामिक क्षमता, क्‍लास-लीडिंग केबिन-स्‍पेस, एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स की फुल रेंज के साथ पेश हुई है. कंपनी ने नई Jazz के लाइन-अप में एक नया फ्लैगशिप ट्रिम ZX भी शामिल किया है. होंडा जैज का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20, Volkswagen Polo, Toyota Glanza और Tata Altroz से है. ZX ग्रेड की पेशकश के…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर टेलिकॉम कंपनियां सरकार का समायोजित सकल आय (AGR) से संबंधित बकाया चुकाने को तैयार नहीं हैं तो वह स्पेक्ट्रम आबंटन रद्द करने का आदेश दे सकता है. शीर्ष कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दूरसंचार विभाग (DoT) को अगर लगता है कि बकाया के डूबने का जोखिम है, उसे स्पेक्ट्रम लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए. न्यायाधीश अरुण मिश्रा, न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर और न्यायाधीश एम आर शाह ने इस मामले को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रखा कि जो दूरसंचार कंपनियां दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत कार्रवाई का…

Read More

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 45,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना बनाई है. कंपनी का बोर्ड अगले सप्ताह 1 सितंबर को होने वाली बैठक में इस पर विचार करेगा. ओएनजीसी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज की भेजी सूचना में कहा है कि निदेशक मंडल इस दौरान कंपनी के पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम पर भी गौर करेगा और उसे मंजूरी देगा. सूचना में कहा गया है, बैठक में कंपनी के लिए धन जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा. यह फंड बैंक कर्ज के जरिए या फिर घरेलू अथवा विदेशी…

Read More

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरूआत में अच्छी तेजी रही, लेकिन कारोबार के अंत में बढ़त कम हो गई. कोरोना वायरस के इलाज की उम्मीद बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी रही, जिसका सपोर्ट बाजार को मिला. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 45 अंकों की तेजी रही है और यह 38,843.88 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी करीब 6 अंक मजबूत होकर 11,472.25 के स्तर पर बंद हुआ है. आज बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी जारी रही है. रियल्टी में दबाव देखने को मिला है. बजाज फाइनेंस और…

Read More

नई दिल्ली: COVID-19 संक्रमण हल्का पड़ने और लोगों में इसका डर कम होने पर सरकार दूसरा वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज जारी कर सकती है. वित्त मंत्रालय में केंद्रीय व्यय सचिव टी.वी. सोमनाथन ने कहा कि सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से बैंक खातों में जितनी राशि भेजी, देखने में आया कि उसमें से करीब 40 फीसदी का व्यय नहीं किया गया बल्कि उसे बचाकर रख लिया गया. इससे यह लगता है कि प्रोत्साही कदमों की अपनी सीमाएं हैं और कई बार इसके लिए समय का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. डुन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया के एक कार्यक्रम में सोमनाथन ने…

Read More

नई दिल्ली: नीरव मोदी घोटाला मामले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को अमेरिका में नीरव मोदी समर्थि​त तीन कंपनियों की बैंकरप्सी प्रोसिडिंग्स से रिकवरी के पहले चरण के तहत 32.5 लाख डॉलर (लगभग 24.33 करोड़ रु) मिले हैं. यह जानकारी कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने दी है. बता दें कि नीरव मोदी ने पीएनबी की मुंबई ब्रांच में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी की थी, जो 2018 की शुरुआत में सामने आई. नीरव मोदी जनवरी 2018 से भारत से फरार है और इस वक्त यूके की जेल में है. भारत में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उसके खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली: जून 2020 में लगभग 7.92 लाख नए सदस्य ESIC द्वारा चलाई जाने वाली सोशल सिक्योरिटी स्कीम से जुड़े. मई 2020 में यह आंकड़ा 4.76 लाख लोगों का था. यह जानकारी मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली है. मई में जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम से 8.21 लाख नए सदस्य जुड़े थे, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 11.83 लाख नए सदस्यों का था. नए आंकड़ों के मुताबिक, ESIC के साथ कुल नए एनरोलमेंट्स अप्रैल 2020 में 2.58 लाख, मई में 4.76 लाख और अब जून में…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि टूव्हीलर न तो विलासिता का सामान है और न ही यह अहितकर सामान की श्रेणी में आता है. इसलिये इस पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) दर में संशोधन का मामला बनता है. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ हुई बैठक में सीतारमण ने कहा कि दुपहिया वाहन पर जीएसटी दर में संशोधन के मामले पर जीएसटी परिषद की बैठक में गौर किया जायेगा. सीआईआई की ओर से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है. वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से भी बाद में इसे जारी किया गया.…

Read More

नई दिल्ली: एयरटेल के मुखिया सुनील मित्तल ने कहा है कि आने वाले दिनों में सिर्फ दो टेलिकॉम कंपनियों का ही अस्तित्व रह सकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के चलते यह स्थिति पैदा हो सकती है और देश में सिर्फ दो टेलिकॉम कंपनियां रह जाएंगी। भारती एयरटेल के चेयरमैन ने कहा, ‘टेलिकॉम सेक्टर पर पैदा हुए आर्थिक दबाव के चलते कारोबार दो ही कंपनियों के बीच सिमट सकता है। यदि तीसरी कंपनी के प्रमोटर बड़े पैमाने पर कैपिटल नहीं जुटा पाते हैं तो फिर मुकाबले में बने रहना मुश्किल होगा। एयरटेल पर भी विपरीत असर पड़ा है। हमने…

Read More

नई दिल्ली: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट (CAIT) ने इस साल की दिवाली को हिंदुस्तानी दिवाली के रूप में मनाने के लिए सरकार से समर्थन मांगा है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को भेजे गए एक पत्र में कैट ने उनसे चीन से आयात होने वाले विभिन्न सामानों पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है, वहीं चीन द्वारा अपने उत्पादों को भारत में भेजने हेतु वैकल्पिक मार्ग को बंद करने, विभिन्न ई-पोर्टल पर प्रत्येक वस्तु के साथ निर्माता देश का अनिवार्य उल्लेख को 1 सितंबर, 2020 से लागू करने तथा 30 अन्य चीनी ऐप्स…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड- 19 महामारी से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में बिना किसी अड़चन के ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने के लिये एक समर्पित ऋण गारंटी उत्पाद की शुरुआत की है। नाबार्ड की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह उत्पाद एनबीएफसी- सूक्ष्म वित्त संस्थानों को वित्त एवं आंशिक गारंटी कार्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें लघु एवं मध्यम आकार के सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) को सामूहिक तौर पर दिये जाने वाले कर्ज पर आंशिक गारंटी उपलब्ध कराई जायेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाबार्ड…

Read More

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने संकेत दिया है कि अगले 6 माह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ सकती हैं. उनका कहना है कि टेलिकॉम इंडस्ट्री के लिए कम दरों पर डेटा की पेशकश लंबे वक्त तक नहीं चल सकती. उन्होंने कहा कि 160 रुपये में प्रतिमाह 16 जीबी डेटा खपत एक ट्रेजेडी है. मित्तल ने एक ईवेंट में कहा कि आप इस कीमत पर या तो एक माह में 1.6 जीबी डेटा की खपत कर सकते हैं या ज्यादा कीमत चुकाने के लिए तैयार हो सकते हैं. हम अमेरिका या यूरोप की तरह 50-60…

Read More

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने सेकंड हैंड/यूज्ड (pre-owned) कार मार्केट में कदम रख दिया है. कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी. एमजी मोटर इंडिया ने सर्टिफाइड पुरानी कारों का कारोबार ‘एमजी रिएश्योर’ के नाम से शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि उसकी डीलरशिप पर ग्राहकों को एमजी कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिलेगा. सेकंड हैंड कारों का आकलन 160 गुणवत्ता जांचों के आधार पर किया जाएगा. एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, ‘‘एमजी रिएश्योर कार्यक्रम के जरिए हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री…

Read More

भारत के सुपर ऐप बैटल में जल्द ही टाटा ग्रुप की एंट्री होने की उम्मीद है. टाटा समूह अपने विभिन्न कंज्यूमर बिजनेसेज को एक साथ लाते हुए एक ओम्नीचैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इस फील्ड में पहले से रिलायंस जियो, अमेजन, पेटीएम, फ्लिपकार्ट समूह जैसी कंपनियां मौजूद हैं. सुपर ऐप्स मुख्यत: विभिन्न प्रॉडक्ट्स व सर्विसेज के लिए एक वन स्टॉप शॉप के रूप में काम करते हैं. Financial Times न्यूजपेपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा ग्रुप का ओम्नीचैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म एक सुपर ऐप होगा.…

Read More

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने 40 लाख रुपये सालाना तक के टर्नओवर वाले कारोबारों को इसके दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है। इससे पहले जीएसटी से छूट की लिमिट 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर की थी। इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये तक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियां कंपोजिशन स्कीम का फायदा ले सकती हैं और उन्हें सिर्फ 1 पर्सेंट टैक्स ही अदा करना होगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने ट्वीट कर कहा, ‘जीएसटी के लागू होने के बाद से ज्यादातर चीजों पर टैक्स की दर में कमी देखने को मिली है। फिलहाल 28…

Read More

मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली है. कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला है. आज आईटी और फार्मा को छोड़कर तकरीबन हर सेक्टर में खरीददारी देखने को मिली है. आज के कारोबार में निफ्टी 11500 के करीब पहुंव गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 364 अंकों से ज्यादा की तेजी रही है और यह 38,799.08 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी में 95 अंकों की तेजी रही है और यह 11,466 के स्तर पर बंद हुआ. इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और…

Read More

शेयरचैट ने बेंगलुरु की कंपनी सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण किया है. इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. इस अधिग्रहण से घरेलू सोशल मीडिया ऐप को अपने प्लेटफॉर्म पर ‘हाइपरलोकल’ सामग्री को बेहतर करने में मदद मिलेगी. सर्किल इंटरनेट को 2018 में उचित कुमार, गौरव अग्रवाल तथा शशांक शेखर (शेयरचैट के पूर्व कार्यकारी) ने शुरू किया था. सैफ पार्टनर्स और वेंचर हाइवे समर्थित सर्किल इंटरनेट दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भारतीय भाषाओं के इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को स्थानीय स्तर की जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराती है. फिलहाल इसकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा केरल के 120 से…

Read More

नई दिल्ली: मानूसन के मेहरबान होने से एक तरफ खरीफ फसलों की बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ, भारी बारिश और बाढ़ के कारण हरी सब्जियों की किल्लत होने से इनके दाम आसमान छू गए हैं। बीते दो महीने में ज्यादातर सब्जियां दो से तीन गुनी महंगी हो गई हैं और बरसात से देश में बने हालात के बीच सब्जियों की महंगाई से फिलहाल राहत की उम्मीद के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस महीने हरी शाक-सब्जियों के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है। देश के विभिन्न…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत पांच बड़े बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संस्थागत निवेशकों को शेयरों की बिक्री कर सकते हैं. ये बैंक कोरोना वायरस संकट और अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव के बीच पूंजी आधार बढ़ाने के तहत ये कदम उठ रहे हैं. मर्चेंट बैंकिंग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पूंजी जुटाने के लिये क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सर्वाधिक तरजीही रास्ता हो सकता है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दूसरी तिमाही में वित्तीय परिणाम को अंतिम रूप देने के बाद इस संदर्भ में निर्णय कर सकते हैं. सूत्रों…

Read More

नई दिल्ली: आरटीआई से पता चला है कि रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल मार्च से 1.78 करोड़ से ज्यादा टिकट रद्द (Railway cancelled 1.78 crore tickets in 5 months) किए और 2727 करोड़ रुपये की रकम वापस की गयी । सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाब के मुताबिक इस दौरान रेलवे ने 1,78,70,644 टिकट रद्द किए। रेलवे ने 25 मार्च से ही अपनी यात्री ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी थी। वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में यात्री खंड में 1066 करोड़ रुपये राजस्व घट गया। पिछले साल एक अप्रैल से 11 अगस्त के बीच…

Read More