Author: Finance Khabar
फेसबुक यूजर्स सितंबर से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का क्लासिक लुक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. फेसबुक अपने क्लासिक डिजाइन को बंद करने जा रही है. सितंबर से यूजर फेसबुक के नए इंटरफेस को ही इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसे कंपनी ने अभी वैकल्पिक रखा है. यानी अभी यूजर के पास फेसबुक की क्लासिक और नई डिजाइन में से चुनाव करने का विकल्प है. फेसबुक अपने यूजर्स को वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स के जरिए सूचित कर रही है कि क्लासिक इंटरफेस सितंबर में बंद होने वाला है. इसलिए यूजर इसका नया इंटरफेस ट्राई करें ताकि क्लासिक…
नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार ने संभावित कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन को लेकर कंपनी को केवल उत्पादन और भविष्य में इस्तेमाल के लिए स्टॉक तैयार करने की अनुमति दी है. इसके साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि कोविशील्ड की उपलब्धता को लेकर मीडिया में चल रहे दावे पूरी तरह झूठे और खुद से मान लिए गए हैं. बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की जा रही कोविड19 की संभावित वैक्सीन का उत्पादन पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया करने वाली है. इसी वैक्सीन की बिक्री कोविशील्ड ब्रांड नाम…
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 67,622.08 करोड़ रुपये का बढ़ोतरी हुई. इसमें सर्वाधिक लाभ में HDFC बैंक और ICICI बैंक रहे. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (HUL), HDFC, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और आईटीसी लाभ में रहीं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लि., इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले सप्ताह 28,183.55 करोड़ रुपये उछलकर 5,97,051.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 21,839.67 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,55,929.73 करोड़…
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक को लांच करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बाइक का एक टीजर वीडियो जारी किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बाइक के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन हमारे सहयोगी वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक यह बाइक नई CB Hornet 200R होगी, जिसे आगामी 27 अगस्त को लांच किया जाएगा। कंपनी द्वारा जारी किए इस नए वीडियो में कुछ बेहद ही दिलचस्प फीचर्स सामने आए हैं, जो कि इस बाइक को बेहद ही खास बनाते हैं। फाइनेंशियल…
कोलकाता: सरकारी कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड 1 सितंबर से कोलकाता में अपनी इंडस्ट्रियल पैकेजिंग यूनिट बंद करने जा रही है। कम मांग के कारण इस यूनिट को सालों से घाटा हो रहा है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रबल बसु ने शनिवार को कहा कि यूनिट के सभी 40 स्थाई कर्मचारियों ने वीआरएस का विकल्प चुना है। इस यूनिट के बंद होने से इस सरकारी कंपनी को सालाना 7 से 10 करोड़ रुपये की बचत होगी। बसु ने कहा कि यह यूनिट मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल बैरल्स बनाती है जिनकी मांग बहुत कम है। यही वजह है…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ऑयल इंडिया लि. (OIL) को चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में शुद्ध घाटा हुआ है। कच्चे तेल की कीमतें उत्पादन लागत से नीचे आने की वजह से कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है। कंपनी के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब उसे तिमाही के दौरान घाटा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया को 248.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 624.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया…
नई दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत पंजीकरण कराने वाले व्यवसाय आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुन सकते हैं. ऐसा नहीं होने पर पंजीकरण सिर्फ तभी हो सकेगा, जब व्यवसाय के स्थान का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लिया जायेगा. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने एक अधिसूचना में कहा कि अब जीएसटी पंजीकरण के लिए आवेदक शुक्रवार से आधार संख्या के ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुन सकते हैं. अधिसूचना में कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति आधार संख्या का ऑथेंटिकेशन नहीं कराता है या इसका विकल्प नहीं चुनता है, तो ऐसी स्थिति में जीएसटी पंजीकरण के लिए संबंधित…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी टेलिकॉम ऑपरेटर ने दूसरे से ट्रेडिंग के जरिए स्पेक्ट्रम अधिग्रहित किए हैं, तो पिछला बकाया क्लियर करना होगा. अगर स्पेक्ट्रम का विक्रेता बकाया क्लियर नहीं करता है, तो खरीदार को उसे चुकाना होगा. इसका मतलब है कि रिलायंस जियो को रिलायंस कम्युनिकेशंस से खरीदे स्पेक्ट्रम के लिए एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया का भुगतान करना पड़ सकता है. इसके साथ भारती एयरटेल को भी एयरटेल और वीडियोकॉन के बकाया के हिस्से का भुगतान करना पड़ सकता है क्योंकि उसने 2300 MHz और 1800 MHz बैंड को खरीदा था. जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई…
नई दिल्ली: जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और भारती AXA जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपने कारोबार के मर्जर का एलान किया है. शेयर बाजार में दी गई जानकारी के मुताबिक, ICICI लोम्बार्ड की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद दोनों कंपनियों को मिलाने के लिए एक स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी गई है. स्वतंत्र वैल्यूअर्स द्वारा सुझाए गए और ICICI लोम्बार्ड ऐर भारती AXA के बोर्ड को मंजूर शेयर एक्सचेंज रेश्यो के मुताबिक, भारती AXA के ICICI के पास मौजूद हर 115 शेयर के लिए उन्हें दो शेयर मिलेंगे. यह दोनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा मंजूर…
नई दिल्ली: सोने की ज्वैलरी और शिल्प वस्तुओं में शत प्रतिशत हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने से पहले ऐसी व्यवस्था की जा रही है, ताकि देश भर के ज्वैलर्स को ज्वैलरी की हॉलमार्किंग कराने में कोई दिक्कत नहीं हो। इसी क्रम में आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने ज्वैलरों के पंजीकरण और पंजीकरण के नवीकरण की ऑनलाइन प्रणाली की शुरूआत की। इसी के साथ सोने के जेवरातों की एसेयिंग एवं हॉलमार्किंग केन्द्रों की मान्यता और मान्यता के नवीकरण लिए भी ऑनलाइन प्रणाली लांच की गई। इस अवसर पर रामविलास पासवान ने बताया कि अभी…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि लोन रिस्ट्रक्चर करने के लिए किए गए नए उपायों से नकदी की किल्लत से जूझ रही कंपनियों की समस्या दूर होगी और इससे इकॉनमी को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। दास ने सीएनबीसी-आवाज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘एक ओर जहां बैंकों की हेल्थ बहुत अहम हैं, वहीं दूसरी ओर कोविड के कारण कंपनियों पर भारी दबाव है।’ उन्होंने कहा कि आरबीआई का यह प्लान लोन मोरेटोरियम की जगह लेगा जो इसी महीने खत्म हो रहा है। दास ने कहा को मोरेटोरियम लॉकडाउन के लिए एक…
नई दिल्ली: जीएसटी और फेसलेस इनकम टैक्स की व्य़वस्था लागू करने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार कारोबारी जगत के लिए एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। सरकार इंडिया इंक के लिए सिंगल ऑनलाइन अनुपालन ढांचा बनाने की तैयारी कर रही है ताकि एकबार में विभिन्न रेगुलेटरी जरूरतों का पालन हो सके। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया अनुपालन बोझ घटाने के लिए इस पर विचार किया जा रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कॉरपोरेट मामले मंत्रालय ने विभिन्न रेगुलेटर्स जैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया…
किया सोनेट (Kia Sonet) कॉम्पैक्ट SUV की प्रीलॉन्च बुकिंग्स 20 अगस्त से शुरू हुईं. पहले ही दिन इस कार को बंपर ओपनिंग मिली और केवल एक दिन में इसकी 6523 यूनिट बुक हो गईं. किया सोनेट को 25000 रुपये के टोकन अमाउंट पर किया मोटर्स की भारत में मौजूद डीलरशिप्स या आधिकारिक वेबसाइट www.kia.com/in से बुक किया जा सकता है. किया सोनेट सितंबर मध्य में लॉन्च होने वाली है. Kia Sonet का उत्पादन केवल भारत में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित कंपनी के कारखाने में होगा और यहीं से इसे अन्य देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. किया सोनेट भारत…
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने अनिल अंबानी के खिलाफ अब दिवालिया केस चलाने की मंजूरी दे दी है। NCLT ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दायर केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। भारतीय स्टेट बैंक से उनकी कंपनियों रिलायंस कॉम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्राटेल ने 1,200 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे कंपनियां नहीं चुका पा रही हैं। इन कर्जों को अनिल अंबानी ने अपनी पर्सनल गारंटी पर लिया था। ऐसे में NCLT ने अब उनके खिलाफ दिवालिया केस चलाने की मंजूरी…
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को अगले दो वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपये तक बाहरी पूंजी की जरूरत होगी. इस कमी को पूरा करने के लिए सरकारी समर्थन सबसे अधिक भरोसेमंद स्रोत होगा. मूडीज के अनुसार भारत के आर्थिक विकास में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के प्रकोप से पीएसबी की एसेट क्वालिटी को नुकसान पहुंचेगा क्रेडिट कॉस्ट बढ़ेगी. मूडीज की वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर क्रेडिट अफसर अल्का अंबरासू ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि पीएसबी के कमजोर कैपिटल बफर, जो इस समय 1,900 अरब रुपये है, को देखते हुए उन्हें नुकसान की…
मुंबई: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. आज पूरे दिन बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 214 अंकों की बढ़त है और यह 38,434.72 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 67 अंकों की तेजी के साथ 11379 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही. हालांकि आईटी और मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला. एनटीपीसी में 5 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते न सिर्फ वित्तीय बाजारों में दिक्कत हुई है, बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां भी गई हैं. लॉकडाउन के चलते काम धंधे बंद होने से रोजगार पर बड़ा असर पड़ा है. इसी को देखते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बड़ा फैसला लेते हुए नियमों में बदलाव किया है. इस फैसले के मुताबिक नौकरी जाने पर कर्मचारियों को औसत सैलरी का 50 फीसदी 3 महीने तक दिया जाएगा. इसे नौकरी गंवाने वालों को बेरोजगारी भत्ता के रूप में मिलेगा. पहले यह लिमिट 25 फीसदी थी. ESIC के नए नियम के अनुसार यह लाभ…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी के भी प्राइवेटाइजेशन की तैयारी है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ऑफर ऑफ सेल्स यानी ओएफएस के जरिए आईआरसीटीसी में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. इसके लिए विनिवेश विभाग की ओर से मर्चेंट बैंकर्स और सेलिंग बैंकर्स की नियुक्ति के लिए बोलियां मंगाई गई हैं. खबरों के मुताबिक इसके लिए 3 सितंबर को एक उच्चस्तरीय बैठक हो सकती है. फिलहाल, आईआरसीटीसी में सरकार की 80 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है. इस खबर के बाद से आज आईआरसीटीसी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई. आज शेयर टूटकर 1332…
मुंबई: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी रही है. वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली देखी गई. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. मेटल, मीडिया और फार्मा को छोड़कर तकरीबन हर सेक्टर में दबाव देखा गया है. कारोबार में सेंसेक्स करीब 394 अंक टूटकर 38,220.39 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी करीब 99 अंकों की कमजोरी के साथ 11,309.60 के स्तर पर बंद हुआ है. एचडीएफसी और ICICI बैंक में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली, जबकि एनटीपीसी करीब 7 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. इसके…
नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने अगले एक साल में एक हजार तक लोगों को रोजगार देने की योजना बनाई है. इसके लिए बैंक ने ‘गिग-अ-ऑपरच्युनिटीज’ पहल की शुरुआत की है. इस मॉडल के तहत कोई भी प्रतिभावान उम्मीदवार देश के किसी भी हिस्से से बैंक के साथ काम कर सकता है. बैंक के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. इस मॉडल में काम करने के दो तरीके होंगे- पहला पूर्णकालिक स्थायी नौकरी और दूसरा प्रॉजेक्ट के आधार पर खास अवधि तक सीमित. एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट केंद्र) राजेश दाहिया ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि…
