Author: Finance Khabar
3000 से अधिक लाभार्थियों के जीवन को प्रभावित करने वाले देश भर में 36 स्थानों पर अपने एनजीओ पार्टनर्स के लिए स्वच्छता और कीटाणुशोधन का संचालन कियासमुदायों को समर्थन और सशक्त बनाने के लिए अपने ‘एनजीओ पार्टनर्स’ के प्रयासों का संवर्द्धन किया हिसार: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्रों में कमजोर समुदायों का सहयोग करने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है। लोगों को बेहतर, स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने संबंधी अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप एमवे इंडिया लगातार समुदायों का सहयोग करने…
मुंबई: वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी गोएयर (GoAir) के आधा दर्जन सीनियर अधिकारियों ने हाल के दिनों में कंपनी छोड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी को अपने कर्मचारियों को वेतन देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उसने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज रखा है। वाडिया ग्रुप प्रमोटेड इस बजट एयरलाइन में करीब 6,700 कर्मचारी हैं जिनमें से 4,000 से 4,500 बिना वेतन के छुट्टी पर हैं। सीनियर अधिकारियों के कंपनी छोड़ने के बारे में पूछने पर गोएयर के प्रवक्ता ने न तो इसका खंडन किया और…
नई दिल्ली: जीएसटी परिषद की 27 अगस्त को बैठक हो सकती है। इसमें राज्यों को राजस्व क्षतिपूर्ति (compensation) देने और इस क्षतिपूर्ति के लिए राजस्व में कमी को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज उठाने की वैधता पर अटॉर्नी जनरल की राय पर विचार विमर्श हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि जीएसटी परिषद की 41वी बैठक का एकमात्र एजेंडा राज्यों की क्षतिपूर्ति का होगा। बैठक वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके अलावा परिषद की पूर्ण बैठक 19 सितंबर को होगी। इसका एजेंडा अभी तय होना है। सूत्रों ने कहा था कि अटॉर्नी जनरल की राय है कि केंद्र…
नई दिल्ली: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह मुकाम हासिल करने वाली वह अमेरिका की पहली कंपनी है। कंपनी ने दो साल पहले ही 1 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया था। नैसडैक पर बुधवार के सुबह कारोबार के दौरान एप्पल का शेयर 467.77 डॉलर पर पहुंच गया और इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी 12 दिसंबर 1980 को पब्लिक हुई थी और उसके बाद से कंपनी का शेयर 76,000 परसेंट चढ़ चुका है। एप्पल की स्थापना दिवंगत स्टीव…
सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली. घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम 640 रुपये टूटकर 54,269 रुपये प्रति दस ग्राम पर आए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट का असर स्थानीय हाजिर बाजार में सोने के दाम पर देखा गया. इससे पहले, मंगलवार को सोने का हाजिर भाव 54,909 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया था. चांदी की कीमतों में भी 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. बुलियन मार्केट में चांदी की हाजिर कीमत में बुधवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली. चांदी के भाव 3112 रुपये लुढ़ककर 69,450 रुपये…
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने एक अहम फैसले में देश की तीन प्रमुख एयरपोर्ट जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को लीज पर देने का फैसला किया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. ये मंजूरी सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत दी है. वहीं, एक अन्य फैसले में सरकार ने डिस्कॉम को कर्ज लेने के लिए वर्किंग कैपिटल लिमिट के नियमों में ढील देने का फैसला किया है. कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पीपीपी मॉडल के जरिए तीनों एयरपोर्ट को लीज…
देश की जानी मानी फार्मा कंपनी डॉ रेड्डी ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए दवा लॉन्च की है. कंपनी ने फेविपिराविर के जेनिरक वर्जन Avigan को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने फेविपिराविर के लिए फ्यूजीफिल्म टोयामा केमिकल के साथ मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ भी मिलाया है. बता दें कि कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई ड्रग फेविपिराविर को कई कंपनियां अलग-अलग नामों से लॉन्च कर चुकी है. का करार भी किया है. Avigan (Favipiravir) को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा मंजूरी मिली थी कि यह माइल्ड से मॉडरेट COVID-19 बीमारी वाले…
मुंबई: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भी पूरे दिन तेजी देखने को मिली. हालांकि अंतिम घंटे में कुछ मुनाफा वसूली भी देखी गई. आज के कारोबार में शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 86 अंकों की बढ़त रही है और यह 38,614.79 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 23 अंक मजबूत होकर 11,408.40 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी है. रियल्टी शेयरों में भी तेजी रही. आईटी, फार्मा और आटो शेयरों में दबाव रहा.…
मुंबई: रिलायंस जियो के जरिए टेलिकॉम सेक्टर में मजबूत पकड़ बनाने के बाद मुकेश अंबानी अब रिटेल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी सिलसिले में उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी नेटमेड्स में 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने 620 करोड़ रुपये में यह डील की है। नेटमेड्स की वैल्यूएशन 1,000 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। दोनों कंपनियों के बीच यह डील कैश में ही हुई है। नेटमेड्स में विटालिक हेल्थ और सहायक कंपनियां आती हैं। इस डील पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस रिटेल की निदेशक…
डियाजियो, एयरटेल, पेप्सिको, कोका कोला और एडिडास जैसी कंपनियों ने भारत में पिछले दो महीनों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है, जिसके चलते इन प्लेटफॉर्म पर कंपनी के विज्ञापन नहीं दिख रहे हैं। यूं लग रहा है मानो इन कंपनियों ने फेसबुक को अनफ्रेंड कर दिया हो। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग इन कंपनियों को आपत्तिजनक कंटेंट से जोड़कर ना देखें। डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अभी भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोक दिया गया है। डियाजियो इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,182 रुपये की बढ़त के साथ 54,856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी भी 1,587 रुपये की बढ़त के साथ 72,547 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 70,960 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना बढ़त के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी भी बढ़त के साथ 28.15 डॉलर प्रति…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीददारी बढ़ने से बाजार को सपोर्ट मिला है. रियल्टी शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. फार्मा सेक्टर को छोड़कर तकरीबन हर प्रमुख सेक्टर में आज बए़ रही है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 478 अंकों की तेजी रही है और यह 38500 के पार 38528 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 138 अंक मजबूत होकर 11385 के स्तर पर बंद हुआ. अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक आज के टॉप गेनर्स रहे…
Dell XPS 17 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है. इसका मई महीने में ग्लोबल लॉन्च हुआ था. पिछले महीने Dell XPS 14 और XPS 15 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और अब यह नया लैपटॉप इस लाइनअप में जुड़ गया है. Dell XPS 17 में कार्बन फायर कीबोर्ड डैक दिया गया है. इसमें Nvidia GPU भी मौजूद है जो गेमिंग में मदद करता है. इस लैपटॉप का मुकाबला Apple MacBook Pro 16 इंच से लॉन्च होगा. Dell XPS की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 2,09,500 रुपये बेस मॉडल के लिए होगी. इस मॉडल में 10th जनरेशन…
भारत के घरेलू शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप मित्रों ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स की अगुवाई में 50 लाख डॉलर का फंड हासिल करने का एलान किया है. 3वन4 कैपिटल और लेट्सवेंचर पर अरुण तडंकी के निजी सिंडिकेट ने भी फंडिंग के इस दौर में भाग लिया. कंपनी ने बयान में बताया कि इस नई पूंजी का इस्तेमाल करके यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए अपने उत्पाद के विकास को बढ़ावा देगी और बेहतरीन प्रतिभाओं को नौकरी देगी. कंपनी ने ऐप पर भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स का एक विशाल नेटवर्क को भी शामिल करने और मित्रों ब्रांड का निर्माण करने के लिए निवेश करने की…
नई दिल्ली: देश में कोविड-19 महामारी के कारण 41 लाख युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. इसमें निर्माण और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी सर्वाधिक प्रभावित हुए. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और एशियाई विकास बैंक (ADB) की संयुक्त रिपोर्ट में यह कहा गया है. ‘एशिया और प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 युवा रोजगार संकट से निपटना’ शीर्षक से आईएलओ-एडीबी की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत में 41 लाख युवाओं के रोजगार जाने का अनुमान है. सात प्रमुख क्षेत्रों में से निर्माण और कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक लोगों के रोजगार गए हैं.’’ रिपोर्ट में…
नई दिल्ली: अमेरिका की विधि क्षेत्र की कंपनी रोसेन लॉ की एचडीएफसी बैंक के खिलाफ निवेशकों को गुमराह करने वाली सूचनाएं देने के लिए मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। रोसेन का इरादा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ संभावित प्रतिभूति दावों की जांच का है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि उसे इस तरह के किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है। बैंक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह काफी ‘हल्का’ मामला लगता है क्योंकि हम अपने खुलासे में पारदर्शिता बरतने में विश्वास करते हैं। वैश्विक निवेशक अधिकार विधि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘रोसेन लॉ कंपनी…
कैनबरा: गूगल ने चेताया है कि ऑस्ट्रेलिया से मुफ्त सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है। आस्ट्रेलिया सरकार गूगल से समाचार सामग्री के लिए भुगतान की योजना पर काम कर रही है। इसी की प्रतिक्रिया में गूगल ने सोमवार को यह कदम उठाने की चेतावनी दी है। अमेरिका की कंपनी ने ‘ऑस्ट्रेलिया के लोगों को खुले पत्र’ में यह चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलिया एक कानून के मसौदे पर काम कर रहा है जिसके तहत गूगल और फेसबुक दोनों को वाणिज्यिक मीडिया कंपनियों से ली गई समाचार सामग्रियों के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। इस कानून पर सार्वजनिक विचार-विमर्श…
नई दिल्ली: करदाताओं को अपने आयकर रिटर्न फॉर्म में बड़े मूल्य के लेनदेन के बारे में जानकारी नहीं देनी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। घटनाक्रम से जुड़े अधिकारिक सूत्रों ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आयकर रिटर्न फॉर्म में बदलाव का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।’ अधिकारियों से इस संबंध में आई कुछ रिपोर्टों के बारे में पूछा गया था। इन रिपोर्टों के मुताबिक 20,000 रुपये से अधिक के होटल भुगतान, 50,000 रुपये से अधिक के जीवन बीमा प्रीमियम भुगतान, 20,000 रुपये से अधिक स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम भुगतान, स्कूल या कॉलेज को साल में एक लाख रुपये…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अगले 5 सालों में 3.7 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोन भारत में बनाने की योजना बना रही है. यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिली हे. कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी योजना पर चर्चा की है. इस चर्चा से वाकिफ लोगों के मुताबिक, सैमसंग प्रॉडक्शन लिंक्ड इसेंटिव स्कीम के तहत 15000 रुपये प्रति यूनिट से अधिक कीमत वाले 2.2 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बनाएगी. इस बारे में सैमसंग ने क्वेरी का जवाब नहीं दिया है. रिसर्च कंपनी IDC के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय मोबाइल फोन बाजार में…
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अर्थशास्त्रियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 16.5 फीसदी की गिरावट की आशंका जताई है. इससे पहले, मई में एसबीआई इकोरैप (SBI Ecowrap) रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GDP में 20 फीसदी से अधिक की गिरावट की आशंका जताई गई थी. हालांकि मौजूदा अनिश्चितता भरे माहौल में शर्तों के साथ अब इसमें 16.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया गया है. एसबीआई की सोमवार को जारी इकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां तक लिस्टेड कंपनियों के नतीजों का…
