मुंबई: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भी पूरे दिन तेजी देखने को मिली. हालांकि अंतिम घंटे में कुछ मुनाफा वसूली भी देखी गई. आज के कारोबार में शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 86 अंकों की बढ़त रही है और यह 38,614.79 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 23 अंक मजबूत होकर 11,408.40 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी है. रियल्टी शेयरों में भी तेजी रही. आईटी, फार्मा और आटो शेयरों में दबाव रहा. दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो कल के कारोबार में S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था. आज DOW फ्यूचर्स करीब 40 अंक मजबूत दिख रहा है. वहीं एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख रहा है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 14 शेयर हरे निशान में बंद हुए. टेक महिंद्रा, एयरटेल, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, SBI और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप गेनर्स हैं. जबकि ओएनजीसी, बजाज आटो, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, कोटक बैंक और इंफोसिस आज के टॉप लूजर्स हैं. निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 7 हरे निशान में बंद हुए हैं. पीएसयू बैंक इंडेक्स आज 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. आटो, आईटी, एफएमसीजी और फार्मा निगेटिव बंद हुए हैं.

