Author: Finance Khabar

मुंबई: शेयर बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाजार में फिर बिकवाली आ गई. कारोबार के अंत में बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. आज के कारोबार में मेटल और फार्मा को छोड़कर तकरीबन हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है. सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में रही है. फिलहाल सेंसेक्स में आज करीब 433 अंकों की गिरावट रही है और यह 37,877.34 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 122 अंकों के करीब कमजोर होकर 11,178.40 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले गुरूवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था.…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (RBI) बोर्ड ने शुक्रवार को लेखा वर्ष 2019-20 के लिए 57,128 करोड़ रुपये का सरप्लस केंद्र सरकार को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी. आरबीआई ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बोर्ड बैठक में यह फैसला किया गया. आरबीआई बोर्ड ने मौजूदा आर्थिक स्थिति, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों और अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी के असर को कम करने के लिए उठाए गए मॉनिटरी, रेग्युलेटरी और दूसरे उपायों की समीक्षा की. बता दें, आरबीआई का सरप्लस वह राशि होती है जो वह सरकार को…

Read More

आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की जीवन बीमा सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने गुरुवार को अपने नए प्लान ABSLI एश्योर्ड फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान को लॉन्च किया है. यह प्लान पूरी तरह से गारंटीड बेनेफिट्स देता है और पॉलिसीधारकों को उनकी पॉलिसी से अनलिमिटेड विद्ड्रॉल की सुविधा देकर उन्हें अपनी रकम तक इंस्टेंट एक्सेस की सुविधा देता है. कंपनी के मुताबिक, असीमित निकासी की सुविधा बीमा बाजार में पहले कभी नहीं देखी गई है और इस लिहाज से यह प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध दूसरे तमाम प्रोडक्ट्स से अलग है. कंपनी ने बयान में बताया कि जीवन कवर के अलावा…

Read More

नई दिल्ली: डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म Paytm ने अपने Paytm Money प्लेटफॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग फीचर को लॉन्च किया है. यह फीचर अभी बीटा मोड में है. Paytm Money ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट व वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड्स व एनपीएस इन्वेस्टमेंट्स के लिए अभी 60 लाख से अधिक यूजर हैं. पेटीएम मनी की यह नई सुविधा इक्विटी बाजार के अनुभवी निवेशकों के साथ-साथ पहली बार निवेश करने वालों को पूरी तरह डिजिटल व सिक्योर इनवॉयरमेंट में स्टॉक्स में अवरोध रहित निवेश व ट्रेड करने का फायदा देगी. अब पेटीएम मनी से स्टॉक्स में निवेश, ट्रेड व उन…

Read More

नई दिल्ली: जायडस कैडिला ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा Remdesivir को रेमडेक (Remdac) ब्रांड नाम से भारतीय बाजार में पेश किया है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपये है, जो भारत में उपलब्ध Remdesivir का सबसे सस्ता ब्रांड है. जायडस कैडिला के मुताबिक, यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी. Remdac सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी. कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, ‘‘रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि…

Read More

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसकी एंट्री लेवल कार ऑल्टो (Alto) की कुल बिक्री 40 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कार को सितंबर 2000 में भारतीय बाजार में पहली बार पेश किया गया था. यह लगातार 16 वर्षों से भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है. कंपनी ने कहा कि ऑल्टो के 76 फीसदी खरीदारों की यह पहली कार थी. कंपनी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ऑल्टो लगातार 16 साल से भारत में सबसे अधिक…

Read More

नई दिल्‍ली: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की (एचसीआईएल) की सेडान होंडा अमेज ने भारत में 4 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार पर लिया है। कंपनी ने आज बताया कि उसने 2013 में इस मॉडल को भारत में उतारा था और वह अब तक 4 लाख यूनिट बेच चुकी है। दूसरी पीढ़ी की अमेज़ वर्तमान में होंडा का भारत में सबसे ज्‍यादा बिकने वाला मॉडल है और अपने सेगमेंट में इसकी मजबूत बाजार हिस्‍सेदारी है। ब्रांड अमेज़ को भारतीय उपभोक्‍ताओं की उभरती जरूरतों और आंकाक्षाओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्‍टर…

Read More

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नए खास प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इसे ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ दिया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये नए टैक्स सिस्टम की शुरुआत है और जिसमें कई रिफॉर्म शामिल हैं। 25 सितंबर से शुरू होंगी सुविधाएंपीएम मोदी ने कहा कि इस रिफॉर्म से जुड़ी पूरी सुविधा 25 सितंबर से देश में शुरू हो जाएगी। पीएम ने कहा कि नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्ननेंस को आगे बढ़ाएंगी और सरकार का दखल पूरी प्रक्रिया में कम होगा। पीएम मोदी ने…

Read More

मुंबई: गुरुवार को कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 59.14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 38,310.49 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 7.95 अंकों की मामूली कमी के साथ 11300.45 पर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स पर सबसे अधिक 4.31 फीसदी और 3.62 फीसदी की तेजी क्रमश: एलएंडटी और टाइटन के शेयरों में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक 2.35 व 2.11 फीसदी की गिरावट क्रमश: भारती एयरटेल और सनफार्मा के शेयरों में रही. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में कारोबार बंद होने पर तेजी और गिरावट का मिला जुला रुख रहा. ऑटो शेयरों में 1.22 फीसदी की तेजी दिखी…

Read More

नई दिल्ली: खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 6.93 प्रतिशत हो गयी। मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई दर बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले जून महीने में मुद्रास्फीति 6.23 प्रतिशत थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई महीने में 9.62 प्रतिशत रही। जबकि इससे पूर्व माह जून में यह 8.72 प्रतिशत थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर रही है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत के स्तर…

Read More

नयी दिल्ली: भारत फोर्ज को अप्रैल-जून तिमाही में 127.3 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 171.9 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय घटकर 1,199.2 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अविध में कंपनी की आय 2,372.7 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 संकट ने भारत उसके कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया है। लॉकडाउन की वजह कंपनी का नियमित परिचालन भी बाधित हुआ है।

Read More

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicles) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन बिना बैटरी के भी हो सकेगा। ऐसे वाहनों को कुल लागत में बैटरी की कीमत 30 से 40 फीसदी होती है। सरकार के फैसले से इन वाहनों की अपफ्रंट कॉस्ट कम हो जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आज यहां एक बयान ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल कीमत में बैटरी की लागत 30 से 40 फीसदी होती है।…

Read More

मुंबई: कर्ज संकट में फंसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के अधिग्रहण के लिये 13 वैश्विक व घरेलू निवेशकों ने दिलचस्पी दिखायी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई में कर्जदाताओं ने बकाया कर्ज वसूल करने को लेकर आरसीएफएल के लिये बोलियां मंगायी थी। रूचिपत्र दायर करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त थी। सूत्रों ने कहा कि कैप्री ग्लोबल, इंडिया आरएफ, जेएम फाइनेंस एआरसी, एडलवाइस एआरसी, यूवी एआरसी, अर्गो कैपिटल, एआरसीआईएल, ऑथेम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रा लिमिटेड, एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज, सीएफएम एआरसी, इन्वेस्ट एआरसी, रेयर एआरसी और इंटरनेशनल…

Read More

लंदन: कोरोना वायरस महामारी की मार से ब्रिटेन की इकॉमनी भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में ब्रिटेन की जीडीपी में 20.4 फीसदी की रेकॉर्ड तिमाही गिरावट आई है। यह दुनिया की किसी भी प्रमुख इकॉनमी में अधिक बड़ी गिरावट है। देश में 1955 में तिमाही रेकॉर्ड की शुरुआत हुई थी और अप्रैल-जून में आई गिरावट अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया था और इससे सर्विसेज, प्रोडक्शन और कंस्ट्रक्शन पर सबसे अधिक मार पड़ी है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के ईमानदार टैक्सपेयर्स के सम्मान में एक प्लेटफॉर्म ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ लॉन्च करेंगे. 1 फरवरी को पेश किए गए बजट 2020-21 में ‘टैक्सपेयर्स चार्टर’ का एलान किया गया था, जिसे वैधानिक दर्जा मिलने की उम्मीद है. साथ ही नागरिकों को आयकर विभाग की ओर से तय समय में सेवाएं सुनिश्चित होंगी. वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ‘पारदर्शी कराधान – ईमानदार का सम्मान’ के लिए जो प्‍लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे, वह डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म की यात्रा को और भी आगे ले जाएगा. मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर…

Read More

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक ऑफिस मेमोरेंडम (OM) जारी किया है. यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन की सुरक्षा को लेकर है. इसके तहत सातवें वेतन आयोग के परिदृश्य में केंद्र सरकार में डायरेक्ट भर्ती के जरिए अलग सेवा या कैडर में नए पद पर नियुक्ति होने के बाद सरकार के कर्मचारी को वेतन की सुरक्षा रहेगी. यह सातवें वेतन आयोग के FR 22-B(1) के अंदर मिलेगा. OM में आगे कहा गया है कि सातवें CPC की रिपोर्ट और CCS (RP) नियम 2016 के लागू होने पर राष्ट्रपति को FR 22-B(1)…

Read More

Xiaomi ने 10वीं सालगिरह पर Mi 10 Ultra के साथ Redmi K30 Ultra को लॉन्च किया है. यह K30 सीरीज में कंपनी का तीसरा फोन है. कंपनी ने इसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है. Redmi K30 सीरीज में अब तीन स्मार्टफोन- K30, K30 Pro और K30 Ultra हैं. फोन को अभी केवल चीनी बाजार में उतारा गया है. अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कब आएगा. Redmi K30 Ultra की कीमत 1,999 युआन (लगभग 21,500 रुपये) इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए है. इसके साथ 8GB रैम…

Read More

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली. कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर होकर बंद हुए. हालांकि आटो शेयरों ने गिरावट थामने की कोशिश की लेकिन फार्मा शेयरों में बिकवाली से दबाव बढ़ा. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड रहा है. सेंसेक्स में करीब 37 अंकों की गिरावट रही है और यह 38,369.63 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 14 अंक कमजोर होकर 11300 के करीब 11,308.55 के स्तर पर बंद हुआ. मेटल और फार्मा सेक्टर पर दबाव ज्यादा दिखा है. बता…

Read More

बेंगलुरू: विश्व की तमाम एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कोरोना महामारी के कारण भारत की जीडीपी में 3-9 फीसदी तक की गिरावट आएगी। हाल ही में रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई थी। उसके बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस साल विकास दर में गिरावट की पूरी संभावना है। इस बीच इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने मंगलवार को आशंका जताई की कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर…

Read More

नयी दिल्ली: बिजली कारोबार से जुड़े समाधान देने वाली कंपनी पीटीसी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 7 प्रतिशत बढ़कर 100.06 करोड़ रुपये रहा। खर्च कम होने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। पीटीसी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 93.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 4,641 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 5,415 करोड़ रुपये…

Read More