मुंबई: गुरुवार को कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 59.14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 38,310.49 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 7.95 अंकों की मामूली कमी के साथ 11300.45 पर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स पर सबसे अधिक 4.31 फीसदी और 3.62 फीसदी की तेजी क्रमश: एलएंडटी और टाइटन के शेयरों में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक 2.35 व 2.11 फीसदी की गिरावट क्रमश: भारती एयरटेल और सनफार्मा के शेयरों में रही.
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में कारोबार बंद होने पर तेजी और गिरावट का मिला जुला रुख रहा. ऑटो शेयरों में 1.22 फीसदी की तेजी दिखी तो पीएसयू बैंक शेयर 1.01 फीसदी टूटे. निफ्टी पर गुरुवार को टाटा मोटर्स, एलएंडटी, हिंडाल्को, टाइटन और इन्फ्राटेल टॉप गेनर्स बने तो सनफार्मा, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी लाइफ और आईटी टॉप लूजर्स रहे.
शेयर बाजारों में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ. BSE का सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 38,456.64 अंक पर खुला. वहीं, NSE के निफ्टी में 26 अंक की बढ़त के साथ 11,334.85 पर कारोबार शुरू हुआ. पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,516.85 का उच्च स्तर और 38,215.05 का निम्न स्तर छुआ.

