Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कृषि से जुड़ी सुविधाएं तैयार करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का विशेष फंड लॉन्च किया । इससे गांवों-गांवों में बेहतर भंडारण, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की चेन तैयार करने में मदद मिलेगी और गांव में रोज़गार के अनेक अवसर तैयार होंगे।पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ-साथ साढ़े 8 करोड़ किसान परिवारों के खाते में, पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर करते हुए भी मुझे बहुत संतोष हो रहा है। संतोष इस बात का है कि इस योजना का जो लक्ष्य था, वो हासिल हो…

Read More

नयी दिल्ली: डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में में 2.5 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक को 2019-20 की समान तिमाही में 81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक ने कुल 85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। इसमें से 32 करोड़ रुपये अतिरिक्त कोविड-19 प्रावधान, जबकि 13 करोड़ रुपये नियमित गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) प्रावधान है। बैंक ने कहा कि उसने इससे पहले मार्च तिमाही में कोविड-19 को लेकर 63 करोड़ रुपये का प्रावधान…

Read More

नयी दिल्ली: सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में संचयी रुपये 100 अरब इकाई बिजली उत्पादन किया है। एनटीपीसी समूह की कुल क्षमता 62.9 गीगावाट है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी समूह ने चालू वित्त वर्ष में संचयी तौर पर 100 अरब इकाई बिजली उत्पादन किया है। यह अपने सभी संयंत्रों में परिचालन को शानदार बनाने की एनटीपीसी समूह की प्रतिबद्धता बताता है।’’ केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्थित एनटीपीसी कोरबा (2600 मेगावाट) अप्रैल से जुलाई 2020 के दौरान 97.42 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ)…

Read More

मुंबई: जियो में 4.5 अरब डॉलर का निवेश करने के बाद अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल एक और भारतीय कंपनी में निवेश की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो गूगल सॉफ्टबैंक के समर्थन वाले ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार में माइनॉरिटी स्टेक ले सकती है। गूगल ने अगले 5 से 7 साल में भारत में 10 अरब डॉलर निवेश करने का लक्ष्य रखा है। वह पॉलिसीबाजार में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की इच्छुक है और इसके लिए करीब 15 करोड़ डॉलर निवेश कर सकती है। सॉफ्टबैंक की पॉलिसीबाजार में 15 फीसदी हिस्सेदारी है और वह अपना हिस्सा कुछ कम…

Read More

नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) को टक्कर देने वाले भारत के Koo ( कू) ऐप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज का ख़िताब जीता है। Koo ( कू) ऐप को सोशल मीडिया केटेगरी में विजेता चुना गया है। इसे ट्विटर (Twitter) को टक्कर देने के लिए भारत में ही विकसित किया गया है। इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर अपने आईडिया, राय, विचार और खबरें को शेयर किया जा सकता है और दूसरे लोगों को भी जोड़ा जा सकता है। इसने बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर ली है और देश के छोटे-छोटे शहरों के लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। Koo…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सभी टेन्योर वाले ऋण पर एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. यह कटौती 10 अगस्त से लागू होगी. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 फीसदी किया गया है. एक दिन के कर्ज की एमसीएलआर को 7.30 से घटाकर 7.20 फीसदी और छह महीने की एमसीएलआर को 7.65 से घटाकर 7.55 फीसदी किया गया है. IOB ने दो साल की एमसीएलआर को 7.75 से घटाकर 7.65 फीसदी कर दिया है. चेन्नई मुख्यालय वाले बैंक ने अपनी आधार दर…

Read More

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन की दौलत अब 80.6 अरब डॉलर हो गई है, जिसमें 22 अरब डॉलर इस साल इकट्ठे हुए हैं. इससे उनकी दौलत फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से ज्यादा हो गई है जिनकी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton SE को नुकसान हुआ है. इसकी वजह कंपनी के लागत में कटौती के मुकाबले लोगों द्वारा हाई फैशन प्रोडक्ट्स की खरीदारी में तेज कमी करना है. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति…

Read More

नई दिल्ली: कृषि उपज के रखरखाव, ट्रांसपोर्टेशन एवं मार्केटिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 1 लाख रुपये की वित्तीय सुविधा को लॉन्च करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में बताया कि फंड की मदद से कृषि एसेट जैसे कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन सेंटर, प्रोसेसिंग यूनिट आदि को बनाने में मदद की जाएगी. इन एसेट्स की मदद से किसानों को उनके उत्पाद के लिए ज्यादा मूल्य मिलेगा क्योंकि वे उन्हें स्टोर और ज्यादा कीमतों पर बेच सकेंगे. इससे उनका नुकसान कम होगा और प्रोसेसिंग बढ़ेगी. इस फंड के…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी सम्भावनाओं को गति देने का प्रयास कर रही है और लोगों को रोजगार देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। योगी यहां अपने सरकारी आवास पर नई एमएसएमई इकाइयों के लिए आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने 98,743 नवीन इकाइयों को 2447 करोड़ रुपये के ऋण आनलाइन वितरित किये। मुख्यमंत्री ने एमएसएमई विभाग द्वारा संचालित हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना, अनुसूचित जाति— जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के…

Read More

नई दिल्ली: छोटी-छोटी बचत भी आपकी जिंदी में बड़ी खुशहाली ला सकती है. ऐसे में इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. नौकरी में रहते हुए या अर्निंग पीरियड में जब भी आपके खर्च में से कुछ न कुछ बचत हो, उसे ऐसी जगह निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए, जो भविष्य में आपको बेहतर रिटर्न दे सके. रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD ऐसी ही स्माल सेविंग्स स्कीम का एक पॉपुलर विकल्प है. इस खाते में हर महीने अपनी बचत का एक हिस्सा निवेश करने की सुविधा है. यहां आपके जमा पैसों पर तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है.…

Read More

नयी दिल्ली: घरेलू एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में 1.17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 39.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उसे 39.12 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में इसका राजस्व 25.79 प्रतिशत घटकर 481.34 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 648.64 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा, ‘‘इमामी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण समय को धता बताते…

Read More

नयी दिल्ली: अमारा राजा बैटरीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 56 प्रतिशत गिरकर 62.49 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 140.73 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 1,151.22 करोड़ रुपये रही। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,814.95 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते उसकी विनिर्मार्ण, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री और वितरण की गतिविधियां प्रभावित हुईं। इसके बावजूद उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस बारे में कंपनी के…

Read More

नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने इंटरनेशनल वैक्सीन अलायंस Gavi और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ नया समझौता किया है. इसके तहत भारत के साथ दूसरे कम और कम मध्य आय वाले देशों (LMICs) के लिए कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन डोज तक की मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की जाएगी. SII ने एक बयान में कहा कि इस समझौते से SII को अभी मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी जिससे एक बार वैक्सीन को रेगुलेटरी मंजूरी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमाणिकता मिलने पर भारत और LMICs को वितरित करने के…

Read More

नई दिल्ली: सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. बीते 16 सत्रों से जारी तेजी की बदौलत घरेलू सराफा बाजार में सोना शुक्रवार को आखिरकार 57 हजारी हो गया. हाजिर बाजार में भाव 57,008 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा. चांदी के भाव 576 रुपये की उछाल के साथ 77,840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए. गुरुवार के कारोबार के आखिर में चांदी के भाव 77,264 रुपये प्रति किलो पर थे. जबकि सोने की कीमत सत्र की स​माप्ति तक 57,003 रुपये प्रति दस…

Read More

नई दिल्ली: किया मोटर्स इंडिया ने आज अपनी नई सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी को ग्लोबली अनवील कर दिया. कंपनी ने इस गाड़ी को कॉन्सेप्ट कार के तौर पर सबसे पहले Auto Expo 2020 में शोकेस किया था. किया मोटर्स का दावा है कि Sonet में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. Sonet, किया मोटर्स का भारत में तीसरा मॉडल है. इससे पहले कंपनी Seltos और Carnival को भारत में लॉन्च कर चुकी है. Kia Sonet का अपने सेगमेंट में जिन गाड़ियों से मुकाबला है, उनमें Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Mahindra XUV300, Ford EcoSport और Tata Nexon प्रमुख हैं. Kia Sonet…

Read More

मुंबई: शुक्रवार को सेंसेक्स 15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 38,040.57 पर और निफ्टी 13.90 अंकों की तेजी के साथ 11,214.05 पर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स पर सबसे अधिक 4.45 फीसदी की तेजी एशियन पेंट के शेयरों में दर्ज की गई, वहीं बजाज फाइनेंस में 3.88 फीसदी का उछाल रहा. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति के शेयरों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा. कारोबार बंद होने पर सबसे ज्यादा 2.65 फीसदी की गिरावट टाइटन के शेयरों में थी. निफ्टी पर फार्मा, आईटी और रियल्टी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी पर टॉप…

Read More

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के बैनर तले 9 अगस्त को देश भर के व्यापारी संगठन चीन के खिलाफ एक नया आंदोलन ‘चीन भारत छोड़ो’ का आगाज करने वाले हैं. यह आंदोलन चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के कैट के राष्ट्रीय अभियान ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ का हिस्सा है. 9 अगस्त को सभी राज्यों के लगभग 600 शहरों में सामाजिक दूरी एवं सुरक्षा के सभी नियम का पालन करते हुए व्यापारी सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे. कैट के चीन भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत सरकार से मांग की जाएगी कि भारत में 5जी नेटवर्क लागू करने में चीनी कम्पनी हुवावे को तुरंत प्रतिबंधित…

Read More

नयी दिल्ली: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने एसबीआई कार्ड के पूर्व प्रमुख रहे हरदयाल प्रसाद को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। प्रसाद ने पिछले महीने ही एसबीआई कार्ड को छोड़ा था। आवास वित्त कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। फिलहाल नीरज व्यास पंजाब नेशनल बैंक प्रवर्तित इस कंपनी के अंतरिम प्रमुख का कार्यभार देख रहे हैं। आवास वित्त कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘व्यापक स्तर पर खोज के बाद उसके निदेशक मंडल ने हरदयाल प्रसाद को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।’’ प्रसाद 10 अगस्त को…

Read More

नई दिल्ली: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने आज येस बैंक के करीब 202 करोड़ रुपये के शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेच दिए। एनएसई के बल्क डेटा डील के मुताबिक कंपनी ने बैंक के 15 करोड़ शेयर 13.45 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेचे। यह यस बैंक की 1.19 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। औसत मू्ल्य के हिसाब से इस सौदे की राशि करीब 201.75 करोड़ रुपये बैठती है। एनएसई पर यस बैंक का शेयर आज अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 4.67 फीसदी की बढ़त के साथ 13.45 रुपये पर बंद हुआ। उधर बीएसई में एक अलग…

Read More

नई दिल्ली: अब कार्ड या मोबाइल डिवाइसेस के जरिए डिजिटल पेमेंट्स बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के भी किया जा सकेगा. रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ऑफलाइन रिटेल पेमेंट्स की एक पायलट स्कीम को मंजूरी देने का एलान किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत जिन जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, वहां भी डेबिट, क्रेडिट या मोबाइल डिवाइस के जरिए लेनदेन किया जा सकेगा. RBI ने ‘स्टेटमेंट ऑफ डेवलपमेंट एंड रेग्युलेटरी पॉलिसीज’ में कहा है, ”रिजर्व बैंक ने कंपनियों को ऑफलाइन पेमेंट्स सॉल्यूशंस विकसित करने के प्रति प्रोत्साहित किया है. इसके चलते ऑफलाइन मोड…

Read More