नयी दिल्ली: डीसीबी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में में 2.5 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक को 2019-20 की समान तिमाही में 81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक ने कुल 85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।
इसमें से 32 करोड़ रुपये अतिरिक्त कोविड-19 प्रावधान, जबकि 13 करोड़ रुपये नियमित गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) प्रावधान है। बैंक ने कहा कि उसने इससे पहले मार्च तिमाही में कोविड-19 को लेकर 63 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इससे उसका कुल कोविड-19 प्रावधान बढ़कर 95 करोड़ रुपये हो गया है।

