HDFC सिक्यॉरिटीज के मुताबिक पिछले 16 दिनों से लगातार सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में यह 57 हजार के स्तर को क्रॉस कर चुका है। वहीं इंटरनैशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर को क्रॉस को लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत 77 हजार पार कर बहुत तेजी से 80 हजार की ओर बढ़ रही है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।

