Author: Finance Khabar

मुंबई: आरबीआई मोनेटरी पॉलिसी कमिटी ने आज ब्याज दरों में कोई भी बदलाव करने का फैसला किया है. रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. वहीं एनबीएफसी में लिक्विडिटी ब्ढ़ाने के लिए आरबीआई का फोकस दिखा. आरबीआई पॉलिसी के बाद फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. जिससे बाजार शानदार तेती के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 362 अंकों की तेजी रही और यह 38,025.45 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 99 अंकों की तेजी के साथ 11200 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले बुधवार को शेयर बाजार…

Read More

नई दिल्ली: केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लोन को सस्ता बना दिया है. बैंक ने गुरुवार को विभिन्न कर्ज अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स (MCLR) में 0.3 फीसदी तक की कटौती की है. यह जानकारी बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है. नई कर्ज दरें 7 अगस्त से प्रभावी होंगी. बैंक ने कहा है कि कटौती के तहत ओवरनाइट ओर एक माह की अवधि के लिए लोन पर MCLR को 0.2 फीसदी घटाकर 7-7 फीसदी पर ला दिया गया है. तीन माह की अवधि के कर्ज पर MCLR को 7.45 फीसदी से…

Read More

रिजर्व बैंक ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए गोल्ड ज्वैलरी पर कर्ज की वैल्यू को बढ़ा दिया है. अब गोल्ड ज्वैलरी पर उसकी वैल्यू का 90 फीसदी तक कर्ज मिल सकेगा. अभी गोल्ड की वैल्यू का 75 फीसदी तक लोन लेने का प्रावधान था. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मौद्रिक समीक्षा नीति का एलान किया. नए दिशानिर्देशों के अनुसार, अब सोने की वैल्यू का 90 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है. यह नियम 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा. कोरोना महामारी के बीच बैंकों में गोल्ड आधारित लोन अधिक लोकप्रिय हुआ है. इसे अन्य दूसरे अनसेक्योर्ड…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. इसके पहले मई में ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वॉइंट और मार्च में 75 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की गई थी. इस साल अबतक दरों में 115 बेसिस प्वॉइंट की कटौती हो चुकी है. रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी और कैश रिजर्व रेश्यो को 3 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. वहीं बैंक रेट 4.25 फसदी है. एमपीसी ने सर्वसम्मति से दरों में बदलाव न करने का फैसला किया है.…

Read More

नई दिल्ली: मार्केट रेग्युलेटर सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी को 18 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है और वह फरवरी 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह 1 सितंबर 2020 से लागू होगा। 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस (रिटायर्ड) अधिकारी त्यागी को मार्च 2017 में सेबी का चेयरमैन बनाया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी। इस साल मार्च में उन्हें…

Read More

नई दिल्ली: अडाणी गैस लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बिक्री प्रभावित होने से जून 2020 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 46 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 79 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में 69 दिनों तक चले लॉकडाउन के कारण उसकी गैस बिक्री की मात्रा 64 प्रतिशत घटकर 64 मिलियन मानक घर मीटर (एमएमएससीएम) रह गई, जो बीते साल…

Read More

मारुति सुजुकी ने S-Cross एसयूवी का बहुप्रतीक्षित BS-VI मानकों वाला पेट्रोल वर्जन लांच कर दिया है. कंपनी की पहले की योजन के मुताबिक मारुति सुजुकी 2020 S-Cross को मार्च 2020 में लांच किया जाना था. लेनि कोविड—19 महामारी की वजह से इसकी लांचिंग में देरी हुई है. मारुति ने इस कार को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया था. पहले यह मॉडल सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध था. कीमत: 8.39 लाख से 12.39 लाख रुपयेमारुति सुजुकी S-Cross का BS-VI पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.39 लाख से 12.39 लाख रुपये के बीच है. मारुति सुजुकी S-Cross…

Read More

नई दिल्ली: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बेहतर हुई. लेकिन बाद में मुनाफा वसूली देखने को मिली. हालांकि आटो और मेटल शेयरों में रैली ने बाजार की गिरावट को थमने की कोशिश की. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी आने के बाद बिकवाली आ गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 25 अंक कमजोर होकर 37663 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी करीब 25 अंकों की बढ़त के साथ 11120 के स्तर पर बंद हुआ. एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर तकरीबन ​हर प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद हुए.…

Read More

लखनऊ: देश के दूसरे सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एसबीआई कार्ड ने घोषणा की है कि श्री अश्विनी कुमार तिवारी 1 अगस्त, 2020 से कंपनी के नये मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर बन गये हैं। उन्होंने श्री हरदयाल प्रसाद की जगह ली है, जो 31 जुलाई, 2020 को सेवानिवृत्त हुए। श्री हरदयाल प्रसाद का कार्यकाल बहुत सफल रहा था, जिसके दौरान कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की थीं। श्री अश्विनी कुमार तिवारी एक कॅरियर बैंकर हैं। उन्‍हें स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम करने का 29 वर्षों का अनुभव है, जिसमें घरेलू और विदेशों में पोस्टिंग भी…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2020 में दूसरे सबसे बड़े ब्रांड के तौर पर रैंकिंग मिली है। इसमें पहले स्थान पर अमेरिकी की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल है। फ्यूचरब्रांड ने कहा कि इस साल रिलायंस लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। कंपनी ने हर लिहाज से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक है और इसे बहुत सम्मान हासिल है। यह साफ सुथरा काम करती है और ग्रोथ, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स तथा ग्रेट कस्टमर सर्विस के लिए जानी जाती है।

Read More

एस्ट्राजेनेका व Oxford यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की जा रही कोविड19 वैक्सीन का उत्पादन भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया करने वाली है. भारत में Oxford वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल्स को अनुमति मिल गई है. ये ट्रायल्स 17 जगहों पर एक सप्ताह के अंदर शुरू होंगे. यह जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने दी है. भार्गव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अभी 3 भारतीय वैक्सीन क्लीनिकल टेस्टिंग के अलग-अलग चरणों में हैं. भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘Covaxin’ और जाइडस कैडिला की DNA वैक्सीन ने पहले चरण के…

Read More

वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरा दौर अब संभवत: बीत चुका है और बेहतर मॉनसून की संभावना को देखते हुए कृषि क्षेत्र कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में अहम रोल निभा सकता है. आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से जारी जुलाई की मैक्रोइकोनॉमिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल के संकट के बाद भारत अब रिकवरी के रास्ते पर है. इसमें सरकार और रिजर्व बैंक की नीतियों से समर्थन मिला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अनलॉक के फेज में है. इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था…

Read More

मुंबई: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और रोज करीब 50 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना के मरीजों के लिए एक राहत की खबर है। सन फार्मास्‍यूटिकल इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ने आज घोषणा की कि इसने भारत में 35 रुपये प्रति गोली की रियायती दर पर फ्लुगार्ड® (फैविपिराविर) लॉन्‍च किया है। यह गोली कोविड-19 के हल्‍के से मध्‍यम स्‍तर तक के मामलों में उपचार के लिए है। फ्लुगार्ड® इस हफ्ते से बाजार में उपलब्‍ध होगी। लॉन्‍च के बारे में टिप्‍पणी करते हुए सन फार्मा के इंडिया बिजनेस के मुख्‍य कार्यकारी…

Read More

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने तथा उद्योग जगत की ऋण पुनर्गठन की बढ़ती मांग के बीच द्वैमासिक मौद्रिक नीति पर मंगलवार को तीन दिवसीय चर्चा शुरू कर दी। रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति 6 अगस्त को बैठक के नतीजों की घोषणा करने वाली है। यह एमपीसी की 24वीं बैठक है। रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के असर को सीमित करने के लिये पिछले कुछ समय से लगातार सक्रियता से कदम उठा रहा…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल एजेंसियों की ओर से H-1B वीजाधारकों को नौकरी देने से रोकने संबंधी सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. यह अमेरिका में नौकरी करने के इच्छुक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) पेशेवरों के लिए एक बड़ा झटका है. ट्रम्प ने संघीय एजेंसियों को अमेरिकियों को नौकरी देने का निर्देश दिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने उनसे विशेष रूप से H-1B वीजा वाले विदेशी पेशेवरों के साथ अनुबंध या उप-अनुबंध करने से बचने को कहा है. इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने 23 जून को इस महत्वपूर्ण चुनावी वर्ष में अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के…

Read More

मुंबई: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स ने 748 अंक की ऊंची छलांग लगाई। विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 748.31 अंक या 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,687.91 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203.65 अंक या 1.87 प्रतिशत के लाभ से 11,095.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब सात प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब…

Read More

नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। दो सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। जगदीशन फिलहाल निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में ‘चेंज एजेंट’ तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं। वह 1996 में HDFC बैंक से जुड़े थे। काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी कि एचडीएफसी बैंक में पुरी का उत्तराधिकारी कौन होगा। जगदीशन…

Read More

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार अनलॉक-3 में और तेज करने के लिए सरकार एक और बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 6 अगस्त को अगामी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा. उम्मीद है कि इसमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. वित्त मंत्री ने दिए संकेत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में संकेत भी दिए हैं. आरबीआई के आगामी कदम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है.…

Read More

नई दिल्ली: अब एंपियर के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को किराए पर लेकर चलाया जा सकता है. व्हीकल लीज पर उपलब्ध कराने की सुविधा देने के लिए Ampere Electric ने OTO Capital स्टार्टअप के साथ साझेदारी की है. इसके तहत एंपियर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को आसान मंथली किराए पर घर लाया जा सकेगा. लीजिंग प्रोग्राम 1 अगस्त 2020 से बेंगलुरु में शुरू हो चुका है. इस साल के आखिर तक इसे पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और कोचीन में विस्तारित किया जाएगा. Ampere Electric और OTO Capital की साझेदारी के चलते एंपियर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर लीज पर लेने के लिए अप्लाई करने के 48 घंटों…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के दौर में सोने की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं. भाव 55 हजार के स्तर को छू गया है. घरेलू बाजार ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें तेजी से उछल रही हैं और सोना 2000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है. दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. सोने के भाव 185 रुपये बढ़कर 54,678 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. वहीं, चांदी के भाव 1672 रुपये बढ़कर 66,742 रुपये प्रति किलो के स्तर पर हो गए. एक्सपर्ट का मानना है कि दुनिया के…

Read More