Author: Finance Khabar
अगस्त सीरीज की कमजोर शुरूआत हुई है. मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली. नतीजे पेश करने के बाद आज आरआईएल के शेयरों में 2 फीसदी कमजोरी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. हालांकि फार्मा शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला और गिरावट थमी है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 129 अंकों की कमजोरी है और यह 37607 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी में 29 अंकों की कमजोरी है और यह 11073 के स्तर पर बंद हुआ…
नई दिल्ली: कोरोना काल में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रखने की घोषणा की है। डीजीसीए के अनुसार कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 अगस्त तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सस्पेंड ही रहेंगी। हालांकि, ये आदेश उन उड़ानों पर लागू नहीं होगा, जो डीजीसीए से इजाजत लेकर उड़ान भर रहे हैं। आदेश में ये भी कहा गया है कि इस पूरे समय के दौरान विदेशी एयरलाइंस को 2500 से भी अधिक उड़ानों की इजाजत मिली हुई है, जिसके तहत विदेशों में फंसे भारतीय वापस भारत लाए जाएंगे और भारत में फंसे विदेशियों को विदेश…
नयी दिल्ली: सरकार ने बृहस्पतिवार को रंगीन टेलीविजन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस कदम का मकसद घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देना और चीन जैसे देशों से गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाना है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘रंगीन टेलीविजन की आयात नीति को संशोधित किया गया है। इनकी आयात नीति को मुक्त हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में लाया गया है।’’किसी वस्तु को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का मतलब है कि उस सामान का आयात करने वाले कारोबारी को वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डीजीएफटी से आयात लाइसेंस लेना होगा।भारत में रंगीन टीवी…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी की इकाई आरईसी पावर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जम्मू कश्मीर में स्मार्ट मीटर परियोजना से चीनी कंपनी को हटा दिया है। सरकार के ‘पूर्व संदर्भ देशों’ से उपकरणों के आयात को लेकर जारी आदेश के तुरंत बाद यह कदम उठाया गया है। आरईसी पावर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने पिछले साल सितंबर में जम्मू कश्मीर में 1.155 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की परियोजना का काम टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरंग कंपनी लिमिटेड को दिया था। एक बयान में आरईसीपीडीसीएल ने कहा कि परियोजना का आवंटन भारतीय कंपनी टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरंग कंपनी…
नई दिल्ली: देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को हिस्सेदारी बिक्री से हुई असाधारण आय से उसका लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 10,141 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह हिस्सेदारी बिक्री से उसे 4,966 करोड़ रुपये की विशिष्ट आय हुई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का पहली तिमाही…
मुंबई: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 335 अंक लुढ़क गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेसेंक्स 335.06 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,736.07 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.70 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,102.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान इंडसइंड बैंक को हुआ। इसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी…
नयी दिल्ली: घरेलू एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया लि. का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.18 प्रतिशत घटकर 341.30 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 363.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 12.90 प्रतिशत घटकर 1,979.98 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,273.29 करोड़ रुपये थी। डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमने मजबूती वाली स्थिति से इस संकट में…
भारत में बनी Kia Sonet में स्टाइलिश सेंटर कंसोल होगा. सोनेट का इंटीरियर मॉडर्न व वाइब्रेंट होगा. हाई क्वालिटी मैटेरियल्स से बने कार के डैशबोर्ड में सोनेट ओनर को कई यूजर फ्रेंडली फीचर्स मिलेंगे, जैसे- मोबाइल डिवाइस व अन्य सामान स्टोर करने के लिए टू लेयर ट्रे. सोनेट में फर्स्ट इन सेगमेंट 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन हाइटेक डिजिटल डिस्प्ले होगा. यह Android Auto व Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. सोनेट में भी सेल्टोस की तरह UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी होगी, जिससे कार कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी. किया सोनेट की बोल्ड डिजाइन में टाइगर नोज ग्रिल, थ्री डायमेंशनल स्टेपवैल जियोमेट्रिक…
नई दिल्ली: दिल्ली में डीजल सस्ता हो गया है. केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसले लेते हुए डीजल पर VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया है. इस तरह डीजल पर वैट 13.25 फीसदी कम हो गया है. इस फैसले से माना जा रहा है कि दिल्ली में डीजल के दाम घटकर 82 रुपये से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर रह जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी. दिल्ली में एक बड़े ही रोचक घटनाक्रम में डीजल की कीमतें पेट्रोल से ज्यादा हो गई…
भारत की गोल्ड डिमांड यानी सोने की मांग में भारी-भरकम गिरावट आयी है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, अप्रैल—जून तिमाही में देश में सोने की डिमांड 70 फीसदी गिरकर 63.7 टन रह गई. इसकी अहम वजह कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन है. 2019 की इसी अवधि में देश में सोने की डिमांड 213.2 टन रही थी. WGC की ओर से जारी ‘Q2 Gold Demand Trends’ रिपोर्ट के अनुसार वैल्यू टर्म में सोने की डिमांड इस साल दूसरी तिमाही में 26,600 करोड़ रुपये की रही. जो 2019 की दूसरी तिमाही के 62,420 करोड़ रुपये के मुकाबले 57 फीसदी कम है.…
नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने मौजूदा टाइटल स्थानांतरण गिरवी रखने की व्यवस्था तथा नई गिरवी और पुन: गिरवी प्रक्रिया को 31 अगस्त तक साथ-साथ चलने की अनुमति दे दी है। कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति तथा उसकी वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में लागू आंशिक लॉकडाउन के मद्देनजर नियामक ने यह फैसला किया है। इसके अलावा शेयर ब्रोकरों ने भी नियामक को प्रणाली में बदलाव और सॉफ्टवेयर विकास के बारे में ज्ञापन दिया है। सेबी ने एक सर्कुलर में कहा कि गिरवी और पुन: गिरवी की व्यवस्था एक अगस्त से लागू होगी।
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने भारती एंटरप्राइजेज समर्थित भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस को खरीदने के लिये बातचीत शुरू की है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। अभी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस में भारती एंटरप्राइजेज की 51 प्रतिशत और फ्रांस की बीमा कंपनी एक्सा के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों के मुताबिक, भारती एक्सा का मूल्य लगभग 2,800 करोड़ रुपये आंका गया है। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस, भारती एंटरप्राइजेज और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इस बारे में भेजे गये ई-मेल पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी। भारती एंटरप्राइजेज लंबे समय से अपने वित्तीय सेवा कारोबार से बाहर निकलने की कोशिश कर…
मुंबई: दूरसंचार कंपनियों ने अप्रैल में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान 82 लाख ग्राहक गंवा दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण ग्राहकों को जोड़े रखने में दूरसंचार कंपनियों को आगे भी दबाव का सामना करना पड़ेगा। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि इससे पहले मार्च महीने में दूरसंचार कंपनियों ने 28 लाख ग्राहक गंवाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया रहीं। हालांकि रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान वृद्धि देखने को मिली। रिपोर्ट के कहा गया कि ‘पूरे उद्योग जगत के हिसाब से मार्च और…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक बैठक में भविष्य के विजन और रोडमैप पर चर्चा हुई। देश के विकास में फाइनेंशियल और बैंकिंग सिस्टम की अहम भूमिका पर चर्चा हुई। PMO के मुताबिक बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि छोटे उद्मियों, एसएचजी और किसानों को अपनी क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने और ग्रोथ के लिए इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हर बैंक को आत्मंथन करना चाहिए और स्थाई क्रेडिट ग्रोथ सुनिश्चित करने…
नई दिल्लीः दुनिया की दिग्गज कंपनियों बीपी पीएलसी और फ्रांस की टोटल की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के लिए बोली लगाने की योजना नहीं है। इन कंपनियों को बीपीसीएल की तेल रिफाइनरियां की सीमित जगहों और देश के श्रम कानूनों को ले कर झिझक है। कई सूत्रों ने बताया कि बीपीसीएल के लिए रूस की ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट या उसकी संबद्ध इकाइयों, सऊदी अरब की पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको व अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज बोली लगा सकती हैं। सरकार देश की तीसरी सबसे तेल रिफाइनरी तथा दूसरी सबसे बड़ी ईंधन की खुदरा बिक्री…
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बीमा क्षेत्र को ‘रणनीतिक सेक्टर’ का टैग देने पर विचार कर रही है। इस नीति के तहत बीमा सेक्टर में सिर्फ 4 सरकारी कंपनियां ही रखने का प्रस्ताव है। साफ है कि इस सेक्टर में भी सरकार निजीकरण की राह पर बढ़ने की तैयारी में है। फिलहाल भारतीय जीवन बीमा निगम समेत देश में 7 सरकारी बीमा कंपनियां हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे, ऑयल ऐंड गैस, डिफेंस, स्पेस और अटॉमिक एनर्जी सेक्टर को भी रणनीतिक सेक्टर का टैग दिए जाने पर विचार चल रहा है। बता दें कि सरकार की ओर से…
नई दिल्ली: वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने मंगलवार (28 जुलाई, 2020) को एक मीटिंग में संसदीय स्थायी समिति (वित्त) को बताया कि सरकार मौजूदा राजस्व बंटवारे के फार्मूले के अनुसार राज्यों को उनकी जीएसटी हिस्सेदारी का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। बता दें कि वित्त समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जयंत सिन्हा है। समिति की बैठक में भाग लेने वाले कम से कम दो सदस्यों के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते राजस्व की कमी पर एक सवाल के जवाब में वित्त…
1 अगस्त से बैंकिंग और वाहन इंश्योरेंस सहित कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों के बदलाव का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आप कार या बाइक, स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अगले महीने से आपको यह थोड़ा सस्ता मिलेगा। 1 अगस्त से कार और टू-व्हीलर इंश्योरेंस से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने लॉन्ग टर्म मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पैकेज को वापस ले लिया है। अब गाड़ी खरीदते समय कार के लिए 3 साल और दो पहिया वाहन के लिए 5 साल का…
ह्यून्दे इंडिया ने नई जनरेशन क्रेटा भारतीय बाज़ार में 17 मार्च 2020 को लॉन्च की जिसके बाद इस SUV ने सैगमेंट में खलबली मचा दी है. कंपनी से मिली हालिया जानकारी के अनुसार नई जनरेशन क्रेटा ने 55,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं. ह्यून्दे इंडिया ने इस SUV को देशभर में लगे लॉकडाउन से ठीक पहले लॉन्च किया था और लॉन्च से पहले ही इस SUV ने 14,000 प्री-बुकिंग्स हासिल कर ली थी. बता दें कि लंबे समय से मारुति सुज़ुकी ऑल्टो भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है, लेकिन मई 2020 में ह्यून्दे क्रेटा ने इसे…
नई दिल्ली: कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है। मई के बाद से इंडिगो अपने वरिष्ठ कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर रही है। कंपनी ने 20 जुलाई को घोषणा की कि वह इस कटौती को थोड़ा और बढ़ाने जा रही है। महामारी की वजह से कंपनी के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए वह अपने कर्मचारियों के वेतन में10 प्रतिशत की कटौती…
