Close Menu
    What's Hot

    nv casino – Ihr führendes Ziel für Casino und Wett -Exzellenz

    June 11, 2026

    Understanding Sildenafil: Indications for Use

    June 11, 2026

    Navigating New Zealand’s Top Online Casinos with Ease and Confidence

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»कृषि सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था का बन सकता है गेमचेंजर
    अन्य

    कृषि सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था का बन सकता है गेमचेंजर

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरा दौर अब संभवत: बीत चुका है और बेहतर मॉनसून की संभावना को देखते हुए कृषि क्षेत्र कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने में अहम रोल निभा सकता है. आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से जारी जुलाई की मैक्रोइकोनॉमिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल के संकट के बाद भारत अब रिकवरी के रास्ते पर है. इसमें सरकार और रिजर्व बैंक की नीतियों से समर्थन मिला है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अनलॉक के फेज में है. इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का बुरा समय बीत गया है. हालांकि, कोविड-19 के बढ़ते मामलों और विभिन्न राज्यों में बारी-बारी से लग रहे लॉकडाउन से जोखिम कायम है. रिपोर्ट कहती है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और इसकी वजह से राज्यों द्वारा कुछ-कुछ दिनों लिए लगाए जा रहे लॉकडाउन से सुधार की संभावनाएं कमजोर पड़ रही हैं. ऐसे में इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जरूरत है. हालांकि, रिपोर्ट में कृषि क्षेत्र को लेकर भरोसा जताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के झटकों से उबरने में कृषि क्षेत्र का अहम रोल होगा.

    वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि क्षेत्र को कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से जल्दी और सही समय पर छूट दी गई, जिससे रबी फसलों की कटाई समय पर हो सकी. साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई भी की जा सकी. रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की रिकॉर्ड खरीद से किसानों के हाथों में 75,000 करोड़ रुपये गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में निजी उपभोग बढ़ाने में मदद मिलेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर, 2019 से व्यापार का रुख कृषि क्षेत्र की ओर हुआ है जिससे ग्रामीण मांग बढ़ाने में मदद मिली है. इससे मार्च से जून, 2020 से ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य महंगाई दर बढ़ी है.

    agriculture
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना के लिए सन फार्मा ने उतारी सस्ती दवा
    Next Article सीरम इंस्टीट्यूट 17 जगहों पर शुरू करेगी ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के ट्रायल
    Finance Khabar

    Related Posts

    nv casino – Ihr führendes Ziel für Casino und Wett -Exzellenz

    June 11, 2026

    Understanding Sildenafil: Indications for Use

    June 11, 2026

    Navigating New Zealand’s Top Online Casinos with Ease and Confidence

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Test Post Created
    June 11, 2026
    Totogaming Online Romania Casino: Varietate ş jocuri, Bonusuri, maxbet aplicație Platformă mobilie
    June 11, 2026
    Apare Coins Game autentificare cazinou un nou magazie pe termen scurt: CEC Bank dă 6,10% dobândă pe 5 luni
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.