मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीददारी बढ़ने से बाजार को सपोर्ट मिला है. रियल्टी शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. फार्मा सेक्टर को छोड़कर तकरीबन हर प्रमुख सेक्टर में आज बए़ रही है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 478 अंकों की तेजी रही है और यह 38500 के पार 38528 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 138 अंक मजबूत होकर 11385 के स्तर पर बंद हुआ. अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो कल के कारोबार में नैसडेक में 1 फीसदी तेजी रही थी. जबकि डाउ जोंस 86 अंक गिरकर बंद हुआ था. एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड दिखा है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 24 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अलर्टाटेक सीमेंट, कोटक बैंक, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप गेनर्स हैं. वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज आटो, पावरग्रिड, सनफार्मा और एनटीपीसी टॉप लूजर्स हैं. निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 10 हरे निशान में बंद हुए हैं. फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा और फाइनेंशियल इंडेक्स में 2 फीसदी के करीब तेजी रही है. रियल्टी इंडेक्स 4 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है. आटो इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी तेजी रही. आईटी, मेटल और एफएमसीजी भी मजबूत होकर बंद हुए.

