Close Menu
    What's Hot

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»पीएसबी को अगले दो वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपये तक बाहरी पूंजी की होगी जरूरत: Moody’s
    अन्य

    पीएसबी को अगले दो वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपये तक बाहरी पूंजी की होगी जरूरत: Moody’s

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को अगले दो वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपये तक बाहरी पूंजी की जरूरत होगी. इस कमी को पूरा करने के लिए सरकारी समर्थन सबसे अधिक भरोसेमंद स्रोत होगा. मूडीज के अनुसार भारत के आर्थिक विकास में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के प्रकोप से पीएसबी की एसेट क्वालिटी को नुकसान पहुंचेगा क्रेडिट कॉस्ट बढ़ेगी.

    मूडीज की वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर क्रेडिट अफसर अल्का अंबरासू ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि पीएसबी के कमजोर कैपिटल बफर, जो इस समय 1,900 अरब रुपये है, को देखते हुए उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए अगले दो वर्षों के दौरान 2.1 लाख करोड़ रुपये तक एक्सटर्नल क्रेडिट की जरूरत होगी.’’ उन्होंने आगे कहा कि भारत की बैंकिंग प्रणाली में पीएसबी का दबदबा है, और ऐसे में उनकी किसी भी तरह की विफलता वित्तीय स्थिरता को खतरे में डाल सकती है.

    अंबरासू ने कहा, ‘‘ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि सरकार का समर्थन आगे भी जारी रहेगा.’’ मूडीज ने ‘कोरोना वायरस के चलते बैंकों के पास एक बार फिर होगी पूंजी की कमी’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा कि खासतौर से खुदरा और छोटे कारोबारी ऋणों के चलते परिसंपत्ति की गुणवत्ता बिगड़ जाएगी.

    देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बेसल-3 कम्प्लायंस बांड जारी कर 8,931 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पूंजी जुटाने वाली समिति के निदेशकों ने शुक्रवार को हुई बैठक में बेसेल-3 के तहत आने वाले 89,310 नॉन कन्वर्टेबल, टैक्सेबल, रिडीमबल, अधीनस्थ, प्रतिभूति रहित और पूर्ण चुकता रिण पत्र जारी करने को मंजूरी दे दी.

    ये बांड कुल मिलाकर 8,931 करोड़ रुपये के होंगे. बैंक ने कहा कि इन बांड का अंकित मूल्य 10 लाख रुपये प्रति बांड होगा और परिपक्वता अवधि 15 साल की होगी. इनके ऊपर सालाना 6.80 फीसदी का ब्याज मिलेगा. निवेशक 10 साल के बाद इन बांड को कभी भी बेच सकते हैं.

    psb
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में 214 अंक की मज़बूती
    Next Article अनिल अंबानी के खिलाफ चलेगा दिवालिया केस
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.