मुंबई: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. आज पूरे दिन बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 214 अंकों की बढ़त है और यह 38,434.72 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 67 अंकों की तेजी के साथ 11379 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही. हालांकि आईटी और मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला. एनटीपीसी में 5 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी गई. एयरटेल में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी रही है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार को डाउ जोंस, नैसडेक और एसएंडपी 500 तीनों इंडेक्स में बढ़त रही. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 19 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है. आज एनटीपीसी, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, HDFC बैंक, सनफार्मा और नेस्ले इंडिया टॉप गेनर्स रहे हैं. वहीं एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, आरआईएल और इंफोसिस टॉप लूजर्स रहे हैं.
निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 8 में तेजी देखने को मिली है. बेंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से जयादा तेजी देखने को मिली है. रियल्टी में भी 1 फीसदी तेजी रही. आईटी और मेटल इंडेक्स कमजोर होकर बंद हुए. आटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी मजबूत हुए हैं.

