Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ Honda Jazz लॉन्च
    ऑटोमोबाइल

    वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ Honda Jazz लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Jazz को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू है. नई जैज नए लुक, मॉडर्न स्‍पोर्टी स्‍टाइल, सेगमेंट लीडिंग फीचर्स, शानदार डिजाइन, एयरोडायनामिक क्षमता, क्‍लास-लीडिंग केबिन-स्‍पेस, एडवांस्‍ड टेक्‍नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स की फुल रेंज के साथ पेश हुई है. कंपनी ने नई Jazz के लाइन-अप में एक नया फ्लैगशिप ट्रिम ZX भी शामिल किया है. होंडा जैज का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20, Volkswagen Polo, Toyota Glanza और Tata Altroz से है.

    ZX ग्रेड की पेशकश के साथ, नई Honda Jazz अब तीन फीचर-पैक्‍ड ग्रेड्स- V, VX और ZX के साथ मैनुअल और सीवीटी दोनों वेरिएंट्स में पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्‍ध होगी. नई Jazz 5 कलर ऑप्‍शन- रेडिएंट रेड मेटेलिक, लूनर सिल्‍वर मेटेलिक, प्‍लेटिनम व्‍हाइट पर्ल, मॉडर्न स्‍टील मेटेलिक और गोल्‍डन ब्राउन मेटेलिक में उपलब्‍ध होगी. नई होंडा जैज के तीनों ग्रेड्स की एक्स शोरूम दिल्ली कीमतें इस तरह हैं…

    एक्‍सटीरियर डिजाइन के मामले में, नई होंडा Jazz कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ है. नई जैज में न्‍यू क्रोम एसेंचुएटेड हाई ग्‍लॉस ब्‍लैक ग्रिल, एडवांस्‍ड एलईडी पैकेज के तहत डीआरएल के साथ नई एलईडी हैडलैंप्स (इनलाइन शेल), नए एलईडी फॉग लैम्‍प, सिग्‍नेचर रियर एलईडी विंग लाइट और नए तरह से डिजाइन किए गए फ्रंट व रियर बम्‍पर्स शामिल हैं. नई Jazz का सबसे खास फीचर है नया पेश किया गया सेगमेंट एक्‍सक्‍लूसिव ‘वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ’, जो प्रीमियम हैचबैक में एक नया ट्रेंड स्‍थापित करेगा.

    नई होंडा Jazz के इंटीरियर की बात करें तो कार में सुपर स्‍पेशियस, प्रीमियम और आरामदायक केबिन है, जो अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा है. इसमें ग्राहकों को एडवांस्‍ड इंटीरियर इक्विपमेंट और कम्‍फर्ट फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, टचस्‍क्रीन कंट्रोल पैनल के साथ ऑटो एसी, एलसीडी डिस्‍प्‍ले व ईको असिस्‍ट एम्बिएंट रिंग्‍स के साथ मल्‍टी इनफॉर्मेशन कॉम्‍बी मीटर; स्‍टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, टेलीफोनी व वॉयस कंट्रोल्‍स; व्‍हाइट और रेड कलर में वन पुश स्‍टार्ट/स्‍टॉप बटन और कीलेस रिमोट के साथ होंडा स्‍मार्ट की सिस्‍टम मिलेगा. नई Jazz में 354 लीटर कार्गो स्‍पेस दिया गया है.

    नई Jazz में एडवांस्‍ड इन्फोटेनमेंट सिस्‍टम ‘डिजीपैड 2.0’ एड किया गया है, जो आसान और स्‍मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है. कार का 17.7 सेमी एडवास्‍ंड टचस्‍क्रीन ऑडियो-वीडियो व नेवीगेशन सिस्‍टम एप्‍पल कारप्‍ले, एंड्रॉयड ऑटो और नए लॉन्‍च हुए वेबलिंक के जरिए आसान स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसमें कई एडवांस्‍ड फंक्‍शन जैसे वॉयस कमांड, मेसैज, ब्‍लूटूथ हैंड्सफ्री टेलीफोनी व ऑडियो और वायरलेस इंफ्रारेड रिमोट भी दिए गए हैं.

    honda jazz
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleAGR बकाया नहीं चुकाने पर रद्द किया जा सकता है टेलिकॉम कंपनी का स्पेक्ट्रम लाइसेंस: SC
    Next Article सेंसेक्स 230 अंक मजबूत होकर बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.