नई दिल्ली: अनेक भारतीय स्टार्टअप्स में चीनी निवेशों पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजकर कहा है की विभिन्न सेक्टर में काम करने वाली भारतीय कंपनियों में जिस तरह से चीनी कंपनियों ने निवेश किया है उससे साफ जाहिर होता है की है कि चीनी निवेश एक सुनियोजित तरीके से भारतीय इनोवेशन और टेक्नॉलजी पर चीनी कब्जे का एक रणनीतिक कदम है और इस दृष्टि से CAIT ने गोयल से ऐसी सभी भारतीय कंपनियों जिनमें चीनी विशेष है, की जांच का निर्देश देने का आग्रह किया है।
CAIT ने इस सम्बन्ध में 141 प्रमुख भारतीय स्टार्टअप्स की सूची गोयल को भेजी है जिनमें चीनी निवेश हैं। ये भारतीय कंपनियां आतिथ्य, दैनिक उपभोग्य सामग्रियों, खाद्य वितरण, सूचना प्रौद्योगिकी, रसद, भुगतान ऐप , ई-कॉमर्स, यात्रा, परिवहन, फार्मास्यूटिकल्स, बीमा, शेयर बाजार, स्वास्थ्य देखभाल, नेत्र देखभाल, खेल ऐप आदि से संबंधित हैं। इस सूची के अनुसार विविध क्षेत्रों में चीनी कंपनियों ने अर्थव्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निवेश के लिए पकड़ा है।

