मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मजबूत होकर बंद हुआ है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त रही है. निफ्टी 11500 के पार बंद हुआ. सेंसेक्स में करीब 185 अंकों की तेजी है और यह 39,086.03 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 69 अंक मजबूत होकर 11539 के स्तर पर बंद हुआ है. कारोबार में आईटी, मेटल और आटो शेयरों में तेजी देखने को मिली है. मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में खरीददारी रही है. इसके पहले मंगलवार को बाजार में बढ़त रही थी. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो मंगलवार यानी सितंबर के पहले दिन अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी दिखी. कल के कारोबार में S&P 500 और नैसडेक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए. आज एशियाई बाजारों में बिकवाली है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 18 शेयर में तेजी देखने को मिली है. M&M, पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और HCL टेक आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. जबकि, बजाज आटो, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया और एचयूएल आज के टॉप लूजर्स रहे हैं. निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 9 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. फाइनेंशियल इंडेक्स और पीएसयू इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. आईटी और आटो इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी तेजी रही है तो मेटल इंडेक्स 1.8 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है. फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी बढ़त रही है.

