Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»एयरटेल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स में मिलेगा अब अनलिमिटेड डाटा!
    टेलीकॉम

    एयरटेल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स में मिलेगा अब अनलिमिटेड डाटा!

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जियो फाइबर के साथ प्रतिस्पर्धा में खुद को और मजबूत करने के लिए एयरटेल द्वारा अपने सभी मौजूदा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए डेटा बेनिफिट रिवाइज किए जाने की खबर है. एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस Airtel Xstream Fiber के नाम से है. एयरटेल के 4 ब्रॉडब्रैंड प्लान- बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी हैं. इनमें से अभी केवल वीआईपी प्लान अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है. अन्य प्लान्स पर लिमिटेड डेटा की पेशकश है.

    वीआईपी को छोड़ अन्य किसी भी एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा लेने के लिए अभी यूजर को 299 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भुगतान करना होता है. एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का बेसिक प्लान 799 रुपये में आता है, जिसके साथ 150GB डेटा प्रतिमाह मिलता है. वहीं 999 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान 300GB डेटा प्रतिमाह, 1,499 रुपये का प्रीमियम प्लान 500GB डेटा प्रतिमाह के साथ आता है. इन प्लान्स की कीमतों में बदलाव होने की खबर नहीं है.

    OnlyTech की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब एयरटेल सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा देने की तैयारी में है. लेकिन यह पेशकश मौजूदा ग्राहकों के लिए ही होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मौजूदा एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए कनवर्जन प्रोसेस शुरू हो चुकी है. हाल ही में Jio Fiber ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 399 रुपये की कीमत से शुरू होने वाले प्लान्स के साथ ‘अनलिमिटेड डेटा’ की पेशकश की है, लेकिन इसकी कैपिंग 3300GB है.

    माना जा रहा है कि सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा की पेशकश का एयरटेल का कदम अपने मौजूदा ग्राहकों को माइग्रेट होने से रोकने के लिए है. एयरटेल पहले से भारत के चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स में ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा दे रही है. ये सर्किल्स अहमदाबाद, हैदराबाद, सिकंदराबाद, सूरत, विशाखापटनम और गुंटूर हैं. यह अनलिमिटेड डेटा 3300GB की FUP लिमिट के साथ है. इसके खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1Mbps रह जाती है. लेकिन अब एयरटेल ब्रॉडबैंड पर पूरे भारत में अनलिमिटेड डेटा मिलने जा रहा है. हो सकता है कि कंपनी दूसरे सर्किल्स में भी यही कैपिंग ऑफर करे.

    Airtel
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमार्केट कैप में ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारी नुकसान
    Next Article अब 69000 पेट्रोल पंपों पर लगेंगे चार्जिंग कियोस्क
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.