Author: Finance Khabar
Skoda India ने भारत में Rapid के ऑटोमेटिक वर्जन को लॉन्च कर दिया है. Rapid ऑटोमेटिक की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख से 13.29 लाख रुपये तक है. मैनुअल वर्जन से यह कीमत 50000 रुपये ज्यादा है. स्कोडा रैपिड के सभी वेरिएंट्स RIDER, RIDER PLUS, Ambition, Onyx, Style और Monte Carlo में अब ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा. Skoda Rapid ऑटोमेटिक में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन है. यह 110hp पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर है. इस वेरिएंट में माइलेज के 16.24kmpl रहने का दावा है. रैपिड मैनुअल वर्जन में…
किया मोटर्स कॉरपोरेशन (Kia Motors) भविष्य में कई बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) लाने वाली है. कंपनी की योजना 2027 तक 7 नए BEV लॉन्च करने की है. किया ने इन 7 BEV के स्केच जारी कर दिए हैं. इनमें से सबसे पहले BEV का कोड नेम CV है, जिसे 2021 में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपनी ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस स्ट्रैटेजी का भी खुलासा किया है. किया मोटर्स EVs के लिए ग्लोबली बढ़ती कंज्यूमर डिमांड को देखते हुए वैश्विक EV बाजार में अग्रणी पोजिशन बनाना चाहती है. इस दिशा में कंपनी कई डेडिकेटेड बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी…
देश की दिग्गज आईटी कंपनी HCL टेक्नोलॉजी ने गुरूवार के कारोबार में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.2 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया. इसके साथ ही एचसीएल टेक मार्केट कैप के मामले में शेयर बाजार की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हो गई है. एचसीएल ने इस मामले में एफएमसीजी कंपनी आईटीसी को पीछे छोड़ दिया है. आईटीसी अब 11वें नंबर पर आ गई है. बता दें कि एचसीएल टेक के शेयरों में इस साल शानदार तेजी देखने को मिली है. HCL टेक्नोलॉजी के शेयरों में इस साल जोरदार तेजी देखने…
मुंबई: आज एचडीएफसी बैंक ने वीडियो केवाईसी (नो योर कस्टमर) सेवा लॉन्च की। पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद, एचडीएफसी बैंक ने अनुमति-आधारित वीडियो केवाईसी सुविधा स्थापित कर दी। यह सुविधा सतर्क व सुरक्षित वातावरण में खाता खुलवाने की प्रक्रिया के दौरान ग्राहक की पहचान सुनिश्चित करने की वैकल्पिक विधि प्रदान करेगी। वीडियो केवाईसी की सेवा एक एजाईल पॉड्स (चुस्त समूह) का परिणाम है, जिसमें ब्रांच बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग एवं रिटेल एस्सेट की टीमें मिलकर काम करेंगी। एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों के लिए नए उत्पादों व सेवाओं के लिए अनेक एजाईल पॉड्स काम कर रहे हैं। यह बैंक…
मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अर्थव्यवस्था (Economics) के पटरी पर लौटने को लेकर अनिश्चितता की बात कहने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बिकवाली देखने को मिली और वित्तीय शेयरों के टूटने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 216.76 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,086.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 44 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 11,560.55 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा…
मालाबार ने अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ पहली बार बिहार में वर्चुअल स्टोर के लॉन्च की योजना बनाई है, और इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता, अनिल कपूर भी नजर आएंगेयह स्टोर बिहार के पटना में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के आगमन का प्रतीक हैइस स्टोर का लॉन्च, वास्तव में समूह की वैश्विक विस्तार योजना का एक हिस्सा है पटना: देश में सोने एवं हीरे के आभूषणों के सबसे बड़े रिटेल चेन में से एक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 19 सितंबर, 2020 को बिल्कुल अनोखे वर्चुअल स्टोर लॉन्च इवेंट के माध्यम से बिहार के पटना में अपने पहले स्टोर का…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को खरीदने के लिए अडाणी भी इच्छुक हैं। रेल मंत्रालय के रेल लैंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ने बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निजीकरण के सिलसिले में जो प्री-बीड मीटिंग का आयोजन किया था, उसमें इस समूह के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद समेत देश के छह हवाई अड्डों का निजीकरण किया है, वह सब के सब अडाणी ने ही लिए हैं। आरएलडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस प्री-बीड मीटिंग…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है. इसमें कॉन्टैक्टलेस या डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना भी शामिल है. अब टाइटन ने SBI के साथ मिलकर देश की पहली कॉन्टैक्टलेस पेमेंट घड़ी को लॉन्च किया है. यानी अब लोग इस घड़ी की मदद से भुगतान कर सकेंगे. इसका नाम टाइटन पे (Titan Pay) होगा. यह स्टाइलश घड़ी होगी जो ग्राहकों के लिए योनो (YONO SBI) के जरिए तेज और बिना रूकावट के ट्रांजैक्शन को इनेबल करती है. टाइटन और SBI भारत में पहली बार कॉन्टैक्टलेस भुगतान की सुविधा के साथ नई घड़ियों…
नई दिल्ली: ICICI होम फाइनेंस ने दिल्ली में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कुशल कामगारों के लिये नई ऋण योजना ‘अपना घर ड्रीम्ज’ शुरू की है. इसके तहत 2 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का होम लोन लिया जा सकता है. कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि योजना शहर में काम करने वाले बढ़ई, बिजली मिस्त्री, दर्जी, पेंटर, बेल्डिंग का काम करने वाले, नल ठीक करने वाले (प्लंबर), वाहन मिस्त्री, विनिर्माण मशीन चलाने वाले, आरओ ठीक करने वाले, लघु और मंझोले कारोबार करने वाले, किराना दुकानदारों के लिए है. ICICI होम फाइनेंस ने…
नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को बैंकिंग रेगुलेशन (संशोधन) विधेयक पारित हो गया. इस विधेयक के जरिए सहकारी (को-ऑपरेटिव) बैंकों को रिजर्व बैंक के सुपरविजन में लाने का प्रस्ताव किया गया है. लोकसभा में इस विधेयक की वकालत करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम इस संशोधन को जमाकर्ताओं को प्रोटेक्ट करने के लिए लाने की कोशिश कर रहे हैं. बैंकों में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा होने पर जमाकर्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वित्त मंत्री ने कहा कि 277 शहरी सहकारी बैंकों का वित्तीय स्टेटस कमजोर है. 105 सहकारी बैंक मिनिमम रेगुलेटरी कैपिटल जरूरत को…
माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स के पिता बिल गेट्स सीनियर का सिएटल स्थित उनके बीच होम में निधन हो गया. उनकी उम्र 94 साल थी. उनके परिवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौत की वजह Alzheimer की बीमारी रही. वीलियम हेनरी गेट्स II का जन्म 30 नवंबर 1925 को वाशिंगटन के Bremerton में हुआ था. बिल गेट्स ने ट्वीट में कहा कि उनके पिता असली बिल गेट्स थे. वे सब कुछ है जो वे बनने की कोशिश करते हैं और उन्हें वे रोजाना याद करेंगे. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गेट्स सीनियर ने दुनिया की सबसे बड़ी फिलैंथ्रॉपी बिल…
रूस का सॉवरेन वेल्थ फंड अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik-V के 10 करोड़ डोज को भारतीय ड्रग कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज को बेचने के लिए सहमत हुआ है. फंड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. रूस विदेश में अपनी वैक्सीन को वितरित करने की योजना को तेज कर रहा है. यह डील रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के भारतीय निर्माताओं के साथ भारत में 30 करोड़ डोज का उत्पादन करने की सहमति के बाद हुई है, जो रूसी तेल और हथियारों का बड़ा ग्राहक है. नियामक की मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. भारत में डिलीवरी 2020 के अंत…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत तो दायरे में हुई, लेकिन बाद में इसमें अच्छी तेजी आई. कारोबार में निफ्टी ने 11600 का अहम स्तर पार किया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 259 अंकों की तेजी रही है और यह 39302.85 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में 83 अंकों की तेजी रही है और यह 11605 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में आटो और फार्मा शेयरों में जमकर खरीददारी देखने को मिली है. हालांकि सरकारी बैंक शेयरों पर…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास में लगे रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, रिजर्व बैंक उसके लिए पूरी तरह तैयार है। उद्योग संगठन फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार अभी पूरी गति में नहीं पहुंचा है, यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। उन्होंने निजी क्षेत्र को आगे बढ़कर अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बढ़ाने में योगदान करने को कहा। दास ने कहा कि आरबीआई की ओर से…
Infinix Note 7 भारत में लॉन्च हो गया है. यह बजट स्मार्टफोन है जिसके मेन फीचर्स में बड़ी बैटरी, क्वॉड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है. Infinix Note 7 सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन और तील कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा होल पंच डिजाइन के साथ दिया गया है. Infinix Note 7 की कीमत 11,499 रुपये इसके सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है. यह Aether ब्लैक, Bolivia ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है. इस स्मार्टफोन की सेल भारतीय बाजार में फ्लिपकार्ट के जरिए…
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बुधवार के कारोबार में इतिहास रच दिया है. आरआईएल का मार्केट कैप पहली बार 16 लाख करोड़ के पार चला गया है. आज के कारोबार में आरआईएल के शेयरों में 1.5 फीसदी के करीब तेजी रही और यह 2369 के भाव पर पहुंच गया. यह शेयर के लिए 52 हफ्तों का हाई है. इस भाव के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 16 लाचा करोड़ के पार चला गया. बता दें कि यह देश की ऐसी पहली कंपनी है जिसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ से ज्यादा है. आरआईएल के शेयर में मार्च के…
देश के निर्यात में लगातार छठें महीने गिरावट दर्ज की गई है. पेट्रोलियम, चमड़ा, इंजीनियरिंग सामान और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी से देश का कुल निर्यात अगस्त महीने में 12.66 फीसदी घटकर 22.7 अरब डॉलर रहा. जुलाई में निर्यात 10.21 फीसदी और जून में 12.41 फीसदी गिरा था. अगस्त 2019 में निर्यात 25.99 अरब डॉलर का रहा था. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का आयात भी इस साल अगस्त महीने में 26 फीसदी लुढ़क कर 29.47 अरब डॉलर का रहा. इससे व्यापार घाटा 6.77 अरब डॉलर पर आ गया, जो एक साल पहले 2019…
मुंबई: 4651 शाखाओं वाला सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी कर्ज ब्याज दरें घटाकर कोरोना काल में कर्जधारकों को राहत दे रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र के इस अग्रणी बैंक ने अब अपनी कर्ज दरों में फिर 5 बीपीएस की कटौती की घोषणा की है. इससे सेन्ट्रल बैंक के कर्ज और सस्ते हो जाएंगे. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर कटौती का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सेंट्रल बैंक लगातार कर्ज सस्ते कर रहा है और बैंक ने अप्रैल 2020 से अब तक अपनी बेंचमार्क कर्ज दर 90 बीपीएस पॉइंट तक घटाईं है. इस कटौती के बाद एक साल की…
नई दिल्लीः देश की 1,600 से भी अधिक भारतीय कंपनियों को अप्रैल 2016 से मार्च 2020 के दौरान चीन से एक अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह आंकड़ा, मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दिया गया। सरकार से प्रश्न किया गया था कि क्या यह तथ्य है कि भारतीय कंपनियों, विशेष रूप से स्टार्ट-अप में चीनी एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 1,600 से अधिक कंपनियों ने अप्रैल 2016 से मार्च 2020 की अवधि के दौरान चीन…
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू करने का फैसला किया है. यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर 18 सितंबर से लागू होगी. इससे पहले बैंक ने 10 हजार रुपये के ज्यादा के लिए ओटीपी बेस्ड कैश विद्ड्रॉल को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया था. यह 1 जनवरी से किया गया था. अब इसका सुविधा का विस्तार कर दिया गया है. अब 10,000 रुपये या ज्यादा की…
