माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर बिल गेट्स के पिता बिल गेट्स सीनियर का सिएटल स्थित उनके बीच होम में निधन हो गया. उनकी उम्र 94 साल थी. उनके परिवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौत की वजह Alzheimer की बीमारी रही. वीलियम हेनरी गेट्स II का जन्म 30 नवंबर 1925 को वाशिंगटन के Bremerton में हुआ था. बिल गेट्स ने ट्वीट में कहा कि उनके पिता असली बिल गेट्स थे. वे सब कुछ है जो वे बनने की कोशिश करते हैं और उन्हें वे रोजाना याद करेंगे.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गेट्स सीनियर ने दुनिया की सबसे बड़ी फिलैंथ्रॉपी बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बिल गेट्स ने बयान में कहा कि उनकी फिलैंथ्रॉपी पर उनके पिता का प्रभाव बहुत बड़ा था. उन्होंने कहा कि उनके पूरे बचपन में उनके पिता और उनकी मां ने उदाहरण देकर उन्हें समझाया कि वे कैसे अपने समय और संसाधन का इस्तेमाल करते हैं कि उदारता कैसी दिखती है.
1994 में गेट्स सीनियर 69 साल के थे और वे कुछ सालों में अपनी प्रतिष्ठित कानून के काम से रिटायर होने की योजना पर काम कर रहे थे जब एक पतझड़ की शाम में वे और उनके बेटे बिल और बहू मेलिंडा फिल्म देखने गए थे. टिकट लाइन में खड़े हुए , बिल ने अपने पिता को बताया कि उन्हें चैरिटी के लिए अपील की बाढ़ सी आ गई लेकिन वे माइक्रोसॉफ्ट के काम में बेहद व्यस्त हो गए जिससे वे उनका जवाब नहीं दे पा रहे.

