रूस का सॉवरेन वेल्थ फंड अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik-V के 10 करोड़ डोज को भारतीय ड्रग कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज को बेचने के लिए सहमत हुआ है. फंड ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. रूस विदेश में अपनी वैक्सीन को वितरित करने की योजना को तेज कर रहा है. यह डील रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के भारतीय निर्माताओं के साथ भारत में 30 करोड़ डोज का उत्पादन करने की सहमति के बाद हुई है, जो रूसी तेल और हथियारों का बड़ा ग्राहक है.
नियामक की मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. भारत में डिलीवरी 2020 के अंत में संभावित रूप से शुरू हो सकती है. रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ, किरिल डिमिट्रिव ने कहा का कहना है कि भारत कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से है. हमें भरोसा है कि हमारे ह्यूमन एडीनोवायरस ड्यूल वेक्टर प्लेटफॉर्म कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से मान्य विकल्प प्रदान करेंगे.
RDIF के बयान के मुताबिक डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के को-चेयरमैन जीवी प्रसाद ने कहा कि फेज I और फेज II के परिणाम अच्छे रहे हैं और हम भारतीय नियामकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत में फेज 3 का ट्रायल करेंगे.

