Author: Finance Khabar
Toyota की नई SUV Urban Cruiser लॉन्च हो गई है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू है. यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का ही एक नया अवतार है, जो दोनों कंपनियों के बीच एक समझौते के तहत पेश किया जाने वाला दूसरा मॉडल है. इससे पहले मारुति सुजुकी की बलेनो पर बेस्ड Toyota Glanza इस समझौते के तहत पेश की जा चुकी है. Toyota Urban Cruiser का मुकाबला भारतीय बाजार में नई लॉन्च Kia Sonet के अलावा Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Ford Ecosport और Tata Nexon से होगा. अर्बन क्रूजर को टोयोटा डीलरशिप्स से या…
एप्पल स्टोर ऑनलाइन आज से भारत में लॉन्च हो गया है. इससे देश भर में पहली बार ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज और सीधे सपोर्ट मिलेगा. आईफोन बनाने वाली कंपनी भारत में अब तक सेल के लिए अपने ऑथराइज्ड रिटेलर्स तक सीमित थी. लेकिन अब ग्राहक एप्पल से सीधे डील कर सकेंगे. एप्पल स्टोर ऑनलाइन की मदद से ग्राहक एप्पल के ट्रेड इन प्रोग्राम और फाइनेंसिंग ऑप्शन का फायदा भी ले सकेंगे, जिससे कंपनी के iPhone और Mac जैसे प्रोडक्ट्स ज्यादा किफायती रहेंगे. इस बीच छात्र iPad जैसे प्रोडक्ट्स पर एजुकेशन डिस्काउंट का फायदा ले सकेंगे. एप्पल…
दुनिया की दिग्गज इन्वेस्टमेंट कंपनी KKR अब रिलायंस रिटेल (RRVL) में 5550 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके बदले कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. KKR ने इसके पहले आरआईएल की डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म में भी 11367 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपये होगी. बता दें कि RRVL की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे रिटेल बिजनेस का संचालन करती है. 1976 में स्थापित अमेरिका की इन्वेस्टमेंट कंपनी KKR के पास 30 जून 2020 तक 222…
एक समय दिग्गज कारोबारी रहे अनिल अंबानी ने कर्ज के संकट के चलते अब अपनी कंपनी रिलायंस कैपिटेल लिमिटे़ड की संपत्तियों को बेचने का फैसला लिया है। हाल ही में कंपनी डिबेंचर होल्डर्स और अन्य कर्जदाताओं का लोन चुकाने में डिफॉल्टर साबित हुई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। कंपनी जिन एसेट्स को बेचने जा रही है, उनमें रिलायंस सिक्योरिटीज, रिलायंस हेल्थ और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी की पूरी हिस्सेदारी शामिल है। इसके अलावा Reliance Nippon Life Insurance में भी कंपनी की 49 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इसे भी अनिल अंबानी बेचने जा रहे हैं। यह कंपनी देश की…
फोर्ड इंडिया ने Endeavour का नया Sport एडिशन लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 35.10 लाख रुपये है. Ford Endeavour Sport की बुकिंग कंपनी की सभी डीलरशिप्स पर और ऑनलाइन शुरू हो गई है. Sport एडिशन, लिमिटेड एडिशन नहीं है यानी यह Endeavour के अन्य रेगुलर वेरिएंट्स की तरह मिलना जारी रहेगा. Endeavour Sport तीन रंगों- डायमंड व्हाइट, डिफ्यूज्ड सिल्वर और एब्सॉल्यूट ब्लैक में उपलब्ध होगी. कार तीन साल या 1 लाख किलोमीटर, जो भी पहले आए, की वारंटी के साथ आती है. फीचर्स की बात करें Ford Endeavour Sport में स्मोक्ड ब्लैक LED हैडलैंप्स, इबोनी ब्लैक ORVMs व…
शपूरजी पालोनजी समूह ने मंगलवार को कहा कि टाटा सन्स से बाहर निकलने का वक्त आ गया है. समूह पिछले 70 सालों से टाटा सन्स के साथ है. लेकिन पिछले कुछ सालों में दोनों के रिश्ते में आई कड़वाहट के चलते अब इस जोड़ी के टूटने का वक्त आ गया है. शपूरजी पालोनजी समूह ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारा और टाटा का रिश्ता 70 साल पुराना है. यह आपसी विश्वास और दोस्ती पर बना था. मंगलवार को शपूरजी पालोनजी समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कह दिया कि टाटा समूह से अलग होना जरूरी हो गया है क्योंकि इस…
● एक हेल्थ-टेक सॉल्यूशन बिजनेस, जिसका उद्देश्य पहले से ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड तथा संपूर्ण देखभाल हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाना है ● ‘आरोग्य केयर’ का शुभारंभ, जिसके जरिए इस उद्योग जगत में पहली बार पर्सनलाइज़्ड, प्रिवेंटिव और प्रीपेड हेल्थकेयर पैकेज की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की गई है ● ‘मोबाइल-फर्स्ट’ के दृष्टिकोण पर आधारित, ‘आरोग्य केयर’ हेल्थ इकोसिस्टम के अलग-अलग पूरक घटकों को एकीकृत करता है, ताकि उच्च गुणवत्तायुक्त एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को कभी भी और कहीं भी, आसानी से उपलब्ध कराया जा सके पुणे: भारत में वित्तीय सेवाएं उपलब्ध…
देश में अगले महीने से TCS (Tax Collected at Source) से जुड़ा एक नया नियम लागू होने वाला है. आयकर विभाग ने सेक्शन 206C (1G) के तहत TCS का दायरा बढ़ाते हुए इसे लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) पर भी लागू करने का फैसला किया है. रेमिटेंस का मतलब है देश से बाहर भेजा गया पैसा. रेमिटेंस या तो खर्च (ट्रैवल, शैक्षणिक खर्च आदि) के रूप में हो सकता है या निवेश के रूप में. 1 अक्टूबर 2020 से एक वित्त वर्ष में किसी ग्राहक द्वारा 7 लाख रुपये या इससे ज्यादा का रेमिटेंस भेजा जाता है तो TCS लागू होगा.…
नई दिल्ली: हाल ही में सेबी ने मल्टीकैप म्यूचुअल फंड के नियमों में बड़ा बदलाव कर अलोकेशन के लिए नई लिमिट तय की है. जिसके बाद से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और फंड मैनेजर्स की चिंता बढ़ गई है. इस चिंता पर सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने मंगलवार को कहा कि बाजार नियामक किसी को भी स्मॉल कैप में निवेश करने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है और निवेश हमेशा निवेशकों के हित में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड योजनाओं को अपने नाम के अनुरूप होना चाहिए, यानी निवेशकों को योजना के तहत किए जा रहे निवेश…
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी पूरे दिन दबाव देखने को मिला है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. निफ्टी कमजोर होकर 11150 के आस पास बंद हुआ. सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट रही है और यह 37,734.08 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 97 अंकों की कमजोरी के साथ 11154 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले सोमवार को भी सेंसेक्स करीब 812 अंक टूटकर बंद हुआ था. ग्लोबल बाजारों से संकेत खराब मिल रहे हैं. US राहत पैकेज में…
AGS ट्रान्जैक्ट टेक्नोलॉजीज और ग्लोबल इंडया इंश्योरेंस ब्रोकर्स (GIIB) ने अपने ONGO एंड्रॉयड पीओएस टर्मिनल्स पर डिजिटल मोटर इंश्योरेंस के लॉन्च की घोषणा की है. इसके जरिए मर्चेंट्स ONGO के माध्यम से ग्राहकों को इंस्टैंट मोटर इंश्योरेंस समाधान उपलब्ध करा सकेंगे. इस कदम के पीछे मकसद देश में मोटर इंश्योरेंस की पैठ बढ़ाना और ग्राहकों को इसकी आसान पहुंच उपलब्ध कराना हे. उद्योग जगत में पहली बार पेश किए गए इस समाधान के माध्यम से टूव्हीलर और फोर व्हीलर मालिक पूर्णतया डिजिटाइज्ड एवं दस्तावेज रहित प्रक्रिया के माध्यम से सुलभ टचपाॅइन्ट्स जैसे फ्यूल रिटेल स्टेशनों और स्थानीय/किराना स्टोर्स से मोटर…
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने जीवन और साधारण बीमा कंपनियों को अपने संभावित ग्राहकों की वीडियो आधारित केवाईसी (अपने ग्राहक को जानिये) करने की अनुमति दे दी है. इस कदम से बीमा कंपनी के अधिकारी कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में ग्राहकों की केवाईसी अनिवार्यता को ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे. इरडा ने सोमवार को कहा कि वीडियो आधारित प्रक्रिया का उद्देश्य विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवाईसी की प्रक्रिया को सुगम व उपभोक्ता अनुकूल बनाना है. नियामक ने कहा कि बीमा कंपनियां ऐप विकसित कर केवाईसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन या वीडियो के जरिये कर…
नयी दिल्ली. रूट मोबाइल लिमिटेड(Root Mobile) के शेयर सोमवार को निर्गम मूल्य के मूकाबले 105 प्रतिशत के प्रीमियम पर शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 708 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो 102.28 प्रतिशत के उछाल को दर्शाता है। बाद में शेयर 110 प्रतिशत की बढ़त के साथ 735 रुपये के स्तर पर आ गए। एनएसई पर क्लाउड कम्युनिकेशंस सर्विस प्रदाता के शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 104.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 717 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। रूट मोबाइल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) (IPO) को 74 गुना अभिदान मिला था।
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance) ने एक यूनिट लिंक्ड पर्सनल इंश्योरेंस प्लान ‘भारती एक्सा लाइफ वैल्थ प्रो’ लाॅन्च किया है. जिसमें रेगुलर सेविंग, बेहतर सुरक्षा व मार्केट लिंक्ड रिटर्न के ट्रिपल बेनेफिट मिलता है. भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, भारती इंटरप्राइजेज और दुनिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एक्सा का ज्वाइंट वेंचर है. यह नया वैल्यू-लोडेड यूलिप प्रोडक्ट ग्राहकों को अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा. ‘भारती एक्सा लाफ वैल्थ प्रो’ में ग्राहकों को बचत, बीमा व मार्केट लिंक्ड रिटर्न का ट्रिपल फायदा मिलेगा. इस प्लान के तहत 91 दिन की आयु…
गूगल पे (Google Pay) ने सोमवार को अपने प्लेटफॉर्म पर टोकनाइजेशन को लागू करने की घोषणा की. टोकनाइजेशन के जरिए गूगल पे एंड्रायड यूजर्स को पेमेंट के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को फिजिकली शेयर नहीं करना होगा. कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर अटैच्ड सुरक्षित डिजिटल टोकन के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा. बयान में कहा गया कि यह फीचर नीयरफील्ड कम्युनिकेशंस (NFC)-इनेबल्ड PoS टर्मिनल्स और ऑनलाइन मर्चेंट्स पर ‘टैप टू पे’ फीचर के इस्तेमाल की सुविधा भी देगा. कंपनी ने कहा कि वीजा और बैंकिंग भागीदारों के साथ यह सुविधा अब एक्सिस और एसबीआई कार्ड…
मुंबई: भारतीय शेयर बाज़ारों में बैंकों में हुए ‘फर्जीवाड़े ‘ की खबर से सनसनी फ़ैल गयी और सेंसेक्स 812 अंक टूट गया| 1 झटके में निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ साफ हो गए . कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 812 अंकों की गिरावट रही है और यह 38,034.14 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 283 अंक अूट गया और अंत में 11222 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में आईटी सेक्टर को छोड़कर हर सेक्टर में भारी बिकवाली आई. टीसीएस आज का टॉप गेनर रहा है, जबकि इंडसइंड बैंक टॉप लूजर. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो…
पोषण, फिटनेस और स्वस्थ जीवन के महत्व से जुड़ीं जागरूकता फैलाने के लिए वर्चुअल गतिविधियों और सत्रों की एक आकर्षक श्रंखला का आयोजन किया हिसार: स्वस्थ रहने के लिए पोषण के महत्व को उजागर करने के प्रयास में देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया। समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सितम्बर को पोषण माह के रूप में मनाने और इसे जन आंदोलन में परिवर्तित करने की घोषणा के अनुरूप थे। प्रयासों का उद्देश्य एक नियमित स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ मिलकर स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले सामने आए. सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी से यह खुलासा हुआ है. RTI कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत रिजर्व बैंक से यह जानकारी मांगी थी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में संख्या के हिसाब से धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले आए. वहीं मूल्य के हिसाब से बैंक ऑफ इंडिया (BoI) धोखाधड़ी से सबसे अधिक प्रभावित रहा. आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2020 में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में एसबीआई में…
नयी दिल्ली: देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 74.3 करोड़ पहुंच गयी। दूरसंचार नियामक ट्राई के क्षेत्र के तिमाही प्रदर्शन पर जारी रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 52.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ रिलायंस जियो पहले स्थान पर जबकि 23.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारतीय एयरटेल दूसरे स्थान पर रही। आलोच्य अवधि में वोडाफोन आइडिया तीसरे स्थान पर रही। उसके इंटरनेट ग्राहकों की संख्या के आधार पर बाजार हिस्ससेदारी 18.7 प्रतिशत रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में…
नयी दिल्ली: ब्रिटेन की प्रीमियम बाइक कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स को चालू वित्त वर्ष में भारत में अपनी बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी अगले महीने से देश में अपना पुराने या सेकेंड हैंड वाहनों का कार्यक्रम भी शुरू करने जा रही है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया प्राइवेट लि. के कारोबार प्रमुख शोएब फारूक ने कहा कि कंपनी प्रीमियम बाइक बाजार में सुस्ती से उबरने के लिए आक्रामक मूल्य पर नए उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रीमियम बाइक बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।…
