Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»बजाज फिनसर्व ने की हेल्थ-टेक वेंचर की शुरुआत
    पर्सनल लोन

    बजाज फिनसर्व ने की हेल्थ-टेक वेंचर की शुरुआत

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ● एक हेल्थ-टेक सॉल्यूशन बिजनेस, जिसका उद्देश्य पहले से ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड तथा संपूर्ण देखभाल हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाना है
    ● ‘आरोग्य केयर’ का शुभारंभ, जिसके जरिए इस उद्योग जगत में पहली बार पर्सनलाइज़्ड, प्रिवेंटिव और प्रीपेड हेल्थकेयर पैकेज की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की गई है
    ● ‘मोबाइल-फर्स्ट’ के दृष्टिकोण पर आधारित, ‘आरोग्य केयर’ हेल्थ इकोसिस्टम के अलग-अलग पूरक घटकों को एकीकृत करता है, ताकि उच्च गुणवत्तायुक्त एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को कभी भी और कहीं भी, आसानी से उपलब्ध कराया जा सके

    पुणे: भारत में वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाले अग्रणी व्यवसायिक समूह, बजाज फिनसर्व लिमिटेड ने आज अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बजाज फिनसर्व हेल्थ लिमिटेड (BFHL) के लॉन्च की घोषणा की है। पहले से ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड तथा संपूर्ण देखभाल हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस हेल्थ-टेक सॉल्यूशन बिजनेस की शुरुआत की गई है। इस नए वेंचर के साथ, अब बीमा प्रदाता कंपनी ने हेल्थकेयर इकोसिस्टम के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए हैं, जिसका उद्देश्य हेल्थ सेगमेंट में बड़े पैमाने पर बदलाव लाना तथा उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अनुभव को सुविधाजनक है, जिसमें इस क्षेत्र के सभी घटकों को शामिल किया जाएगा।

    ‘बजाज फिनसर्व हेल्थ’ के नाम से शुरू किए गए इस नए उपक्रम ने अपनी मुख्य पेशकश, ‘आरोग्य केयर’ को बाजार में उतारा है, जिसके जरिए इस उद्योग जगत में पहली बार पर्सनलाइज़्ड, प्रिवेंटिव और प्रीपेड हेल्थकेयर पैकेज की पेशकश की गई है। ‘मोबाइल-फर्स्ट’ के दृष्टिकोण पर आधारित, ‘आरोग्य केयर’ हेल्थ इकोसिस्टम के अलग-अलग पूरक घटकों को एकीकृत करता है, ताकि उच्च गुणवत्तायुक्त एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को कभी भी और कहीं भी, आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। ‘बजाज फिनसर्व हेल्थ ऐप’ वास्तव में डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बिल्कुल नए इनोवेशन द्वारा संचालित है, जो आपके निजी हेल्थ मैनेजर की तरह काम करता है, साथ ही यह उपभोक्ताओं को अपनी उंगलियों पर बेहद सुविधाजनक, कनेक्टेड एवं किफायती स्वास्थ्य समाधान का उपयोग करने के लिए डिजिटल तरीका उपलब्ध कराता है।

    इस व्यापक प्रस्ताव के अंतर्गत, आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को इलाज पर होने वाले बड़े खर्च से बचाने के लिए बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस की ओर से हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज के साथ-साथ बजाज फाइनैंस लिमिटेड की ओर से प्री-अप्रूव्ड हेल्थ EMI की सुविधाओं को शामिल किया गया है। कंपनी ने पहले ही भारत में 200 अस्पतालों का संचालन करने वाले 112 हॉस्पिटल पार्टनर्स, देशभर में 671 कंज्यूमर टचपॉइंट्स का संचालन करने वाले 3 डायग्नोस्टिक एवं लेबोरेटरी सेंटर्स, तथा प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड 9,000 से अधिक डॉक्टरों को अपने पैनल में शामिल किया है। इन नेटवर्क पार्टनर्स द्वारा उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    इस अवसर पर बजाज फिनसर्व के चेयरमैन एवं एमडी, श्री संजीव बजाज ने कहा, “उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, डिजिटल दृष्टिकोण, और नए-नए इनोवेशन के जरिए बदलाव के माध्यम से सबसे बेहतर समाधान पर ध्यान केंद्रित करने वाली संस्कृति के साथ, बजाज फिनसर्व तेजी से विकसित हो रही फि-जिटल (phy-gital) दुनिया में उपभोक्ताओं की आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है। वर्तमान में, स्वास्थ्य हम सभी के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। ‘आरोग्य केयर’ के जरिए, बजाज फिनसर्व हेल्थ अलग-अलग हिस्सों में बँटे हुए हेल्थकेयर डिलीवरी इकोसिस्टम को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तथा वित्तीय सेवाओं के साथ एकजुट कर रहा है, ताकि ग्राहकों के लिए इलाज पर होने वाले खर्च को पूरा करने की चिंता को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। तकनीकी और वित्तीय सेवा के क्षेत्र में अपनी क्षमता का लाभ उठाते हुए, हम उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद सरल, सुविधाजनक और कनेक्टेड बनाने के लिए इस क्षेत्र को नया रूप देने की कल्पना कर रहे हैं।”

    बजाज फिनसर्व हेल्थ के सीईओ, श्री देवांग मोदी कहते हैं, “हमारा हेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म तकनीकी रूप से सक्षम है, तथा हम ग्राहक-केंद्रित समाधानों के माध्यम से हेल्थ इको सिस्टम में आवश्यकता-अंतर से जुड़ी चुनौतियों को दूर करना चाहते हैं। आगे की राह दिखाने वाले ‘आरोग्य केयर’ के अपने इस कॉन्सेप्ट के साथ, हम स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करने तथा उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती, सुलभ और व्यक्तिगत बनाने के लिए अपने प्रोवाइडर नेटवर्क्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके लिए, हम ग्राहकों के साथ-साथ अपने सभी पार्टनर्स को उनकी जरूरतों के अनुरूप अनुभव एवं अहमियत प्रदान करने के लिए गहन तकनीक, AI और ML एल्गोरिद्म का उपयोग कर रहे हैं। आखिरकार, हम चाहते हैं कि उपभोक्ता नियमित रूप से अपने हेल्थ को मैनेज करें तथा प्रिवेंटिव एवं पर्सनलाइज़्ड हेल्थ प्लान्स की आसानी से उपलब्धता के जरिए बेहतर परिणामों का अनुभव प्राप्त करें।”

    पिछले कुछ वर्षों में, बजाज फिनसर्व ने अपने विभिन्न वित्तीय सेवा व्यवसायों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नहीं प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता को पूरा करने में शानदार सफलता हासिल की है। कंपनी ने भारत में सबसे बड़े और सबसे तेजी से विकसित होने वाले नॉन-बैंकिंग कंज्यूमर लेन्डिंग बिजनेस का निर्माण किया है, साथ ही बड़े पैमाने पर डिस्ट्रीब्यूशन एवं देश भर में समान रूप से ग्राहकों के व्यापक आधार को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए, सामान्य बीमा और जीवन बीमा में निजी क्षेत्र की दो सबसे बड़ी एवं सम्मानित कंपनियों के रूप में विकसित हो रही है। समूह के व्यवसायों की संयुक्त ताकत और क्षमता, 120 MM से अधिक कंज्यूमर फ्रेंचाइजी के एक बड़े समुच्चय, सबसे बड़ी हेल्थ EMI फाइनैंसिंग, तथा इस उद्योग जगत में दावों के सबसे बेहतर भुगतान के साथ, बजाज फिनसर्व अलग-अलग तरह की जरूरतों वाले उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    इसके अलावा, हाल ही में हेल्थ-टेक के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए, यह कंपनी पहले से ज्यादा स्मार्ट हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के माध्यम से, भारत में बिखरे हुए हेल्थकेयर इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है।

    bajaj finserve
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleTCS का दायरा बढ़ा, LRS पर भी लागू करने का फैसला
    Next Article शपूरजी पालोनजी समूह ने टाटा सन्स से बाहर होने का किया फैसला
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.