Author: Finance Khabar

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई थी, लेकिन बाद में बाजार पर बिकवाली हावी हो गई. बैंक और एफएमसीजी शेयरों ने दबाव सबसे ज्यादा बढ़ाया. मेटल, आईटी और आटो को छोड़कर सभी इंडेक्स कमजोर हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 8 अंक कमजोर होकर 37,973.22 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में करीब 5 अंकों की कमजोरी रही और यह 11222 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. आज के कारोबार में अनट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर है तो…

Read More

भारत का टाटा ग्रुप अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी के लिए संभावित निवेशकों से बातचीत कर रहा है. मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि कंपनी अपने कंज्यूमर बिजनेस को आधुनिक बनाना चाहती है क्योंकि रिटेल की बड़ी कंपनियां जैसे अमेजन इंक और अरबपति मुकेश अंबानी देश के ई-कॉमर्स बाजार में घुस रहे हैं. टाटा संस प्राइवेट 113 बिलियन डॉलर की होल्डिंग कंपनी है जो कॉफी से लेकर कार तक का समूह है, सलाहाकारों के साथ वित्तीय या रणनीतिक निवेशकों को लाने के लिए काम कर रहे हैं जिसमें ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां भी शामिल हैं. लोगों के मुताबिक, समूह…

Read More

मुंबई: कोरोना महामारी का संकट झेलते हुए व्यापारी और लघु उद्यमियों को 6 महिने हो गए. इस दौरान उद्योग-व्यापार की हालत बद से बदतर होती जा रही है. आवश्यक वस्तुओं और औषधि जैसे कुछ क्षेत्रों को छोड़ अधिकांश कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने से इन क्षेत्रों के लाखों व्यापारियों और लघु उद्यमियों का आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है. नतीजन लॉकडाउन में गरीबों की दिल खोल कर मदद करने वाला यह वर्ग अब खुद मदद के लिए तरस रहा है, परंतु मदद के नाम सरकारें केवल आश्वासन दिए जा रही है. केंद्र सरकार के भारी भरकम पैकेज में सिर्फ गारंटी…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने सोमवार को देश के जीडीपी अनुमानों को आगे और घटाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 फीसदी तक गिरावट आ सकती है. रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले 9.5 फीसदी संकुचन का अनुमान जताया था. इक्रा ने अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण की दर उच्च स्तर पर बनी हुई है. गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वृद्धि के आधिकारिक आंकड़े आने के बाद कुछ विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्थव्यवस्था में 14 फीसदी…

Read More

नई दिल्ली: ढाई दशक पहले अडाणी एंटरप्राइजेज में किए गए निवेश पर अब रिटर्न 800 गुना हो चुका है। अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका बुनियादी ढांचा समूह अब कई ‘मंचों का एकीकृत मंच’ बन चुका है। ‘जे.पी. मॉर्गन इंडिया शिखर सम्मेलन-भविष्य पर ध्यान’ को संबोधित करते हुए अडाणी ने कहा कि उनकी कंपनी बंदरगाह से लेकर हवाईअड्डे और ऊर्जा वितरण तक के क्षेत्रों में काम करती है। वह बोले कि समूह के इस मॉडल ने शेयर बाजार की प्रमुख छह कंपनियों को खड़ा किया। इसने हजारों लोगों…

Read More

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) आगामी त्यौहारी मौसम से पहले अपने डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार कर रही है. इसके लिए कंपनी ने अतिरिक्त डिलीवरी स्टेशन स्थापित किए हैं और अपने प्लेटफॉर्म से किराना दुकानों को भी जोड़ रही है. कंपनी ने कहा कि उसके इस कदम से रोजगार पैदा करने में भी मदद मिलेगी. साथ ही त्यौहारी मौसम के दौरान अधिक तेजी से डिलीवरी करने में मदद मिलेगी. त्योहारी सीजन में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपने डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाते हुए नेटवर्क में 10 हजार से भी अधिक डिलीवरी पार्टनर्स जोड़े…

Read More

चीन में 16वीं बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोटिव एग्जीबीशन (Auto China 2020) की शुरुआत हो चुकी है. इस ऑटो शो में हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) ने अपनी RM20e इलेक्ट्रिक रेसिंग मिडशिप स्पोर्ट्स कार के प्रोटोटाइप को शोकेस किया है. इसके अलावा कंपनी ने Elantra N TCR और Prophecy concept EV मॉडल का भी प्रीमियर किया है. हुंडई ने एग्जीबीशन में नई Tucson और नई Elantra को भी चीन में पहली बार पेश किया. मोटर शो में Hyundai अपने हाल ही में लॉन्च हुए डेडिकेटेड ईवी लाइनअप ब्रांड IONIQ को भी प्रमोट कर रही है. Hyundai RM20e कंपनी की पहली हाई…

Read More

शेयर बाजार में आज निवेशकों के लिए शानदार दिन रहा है. एक दिन के कारोबार में निवेशकों की दौलत में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. लॉर्जकैप, मिडकैप सभी में शानदार तेजी देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 593 अंकों और निफ्टी में 177 अंकों की बढ़त देखने को मिली. लॉर्जकैप शेयरों में जमकर एक्शन देखने को मिला. सेंसेक्स 30 के 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए. इसके पीछे 3 सबसे बड़े कारण दिख रहे हैं. बेहतर ग्लोबल संकेत, पीएसयू बैंक शेयरों में जोरदार एक्शन और एक और राहत पैकेज की उम्मीद. ऐसी…

Read More

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को कहा कि उसने इस सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक को टालने का फैसला किया है और नई तारीखों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। केंद्रीय बैंक ने हालांकि बैठक को टालने का कोई कारण नहीं बताया। आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा मंगलवार से शुरू होनी थी, जो तीन दिनों तक चलती। इस दौरान मुख्य रूप से ब्याज दरों पर फैसला किया जाना था। आरबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘29 सितंबर, 30 और एक अक्टूबर, 2020 के दौरान एमपीसी की बैठक होनी थी, उसे अब टाला जा…

Read More

देश के व्यापारियों का शीर्ष संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ई-कॉमर्स के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अक्टूबर में अपने ई-कॉमर्स पोर्टल ‘भारत ई-मार्केट’ (BHARAT E-MARKET) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कैट का कहना है कि यह व्यापारियों का, व्यापारियों द्वारा और व्यापारियों व उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही अलग तरीके का पोर्टल होगा. यह ऑनलाइन व्यापार के साथ व्यापारियों की दुकानों को भी बड़ा लाभ देगा. कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से ई-कॉमर्स नीति को बिना देर किए लागू करने का आग्रह भी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूंजी समर्थन उपलब्ध करा सकता है. संसद के हाल में समाप्त सत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 20,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी गई है. संसद ने 2020-21 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांग के पहले बैच के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. सूत्रों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है कि नियामकीय पूंजी की अनिवार्यता को पूरा करने के लिए अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में बैंकों को पूंजी उपलब्ध कराई जा सकती…

Read More

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना व उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान करीब 25 प्रतिशत घट गयी। बंदरगाहों के संगठन आईपीए के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन प्रमुख 12 बंदरगाहों की कंटेनर ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत कम होकर 32.5 लाख टीईयू पर आ गयी। वजन के हिसाब से माल ढुलाई इस दौरान 22.45 प्रतिशत गिरकर 492.6 लाख टन पर आ गयी। इन बंदरगाहों ने…

Read More

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले ज्यादा से ज्यादा ग्राहक एक करोड़ रुपये या इससे अधिक का बीमा कवर ले रहे हैं। पॉलिसीबाजार.कॉम द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बीमा मार्केटप्लेस ने कहा कि अप्रैल-अगस्त, 2020-21 के दौरान जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों में से 50 प्रतिशत ने एक करोड़ रुपये या अधिक का बीमा कवर लिया है। महामारी के दौरान उपभोक्ता अपने परिवार का वित्तीय संरक्षण चाहते हैं। पॉलिसीबाजार.कॉम ने कहा, ‘‘एक करोड़ रुपये या इससे अधिक का बीमा कवर लेने वालों के आंकड़ों की गणना से पता चलता…

Read More

नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सितंबर में अब तक भारतीय बाजारों से 476 करोड़ रुपये की निकासी की है। यूरोप और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण फिर उभरने के बीच यह उनके सतर्क रुख को दर्शाता है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 25 सितंबर के दौरान शेयरों से शुद्ध रूप से 4,016 करोड़ रुपये निकाले। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में 3,540 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 476 करोड़ रुपये रही। एफपीआई लगातार तीन महीने (जून से अगस्त) तक शुद्ध लिवाल रहे थे। अगस्त में उन्होंने भारतीय बाजारों…

Read More

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वाहन बिक्री के साथ वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक संकेतक इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को बेशक बाजार में तेजी आई, लेकिन यूरोप में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं जिससे इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे एक अक्टूबर को आएंगे। इसी दिन वाहन बिक्री के आंकड़े भी आने शुरू होंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक 29 सितंबर को शुरू होगी।…

Read More

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,57,277.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,457.16 अंक या 3.83 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान सिर्फ इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। इ इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 70,189.95 करोड़ रुपये घटकर 14,88,797.82 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 31,096.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,39,880.86 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की…

Read More

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिये एक जनवरी 2021 से चेक के लिये ‘सकारात्मक भुगतान व्यवस्था’ शुरू करने का निर्णय किया है। इसके तहत 50,000 रुपये से अधिक भुगतान वाले चेक के लिये महत्वपूर्ण ब्योरा के बारे में दोबारा से पुष्टि करने की जरूरत होगी। इस सुविधा का लाभ उठाना खाताधारक पर निर्भर करेगा। हालांकि, बैंक 5 लाख रुपये और उससे ऊपर की रााशि वाले चेक के लिये यह व्यवस्था अनिवार्य कर सकते हैं। सकारात्मक भुगतान व्यवस्था के तहत चेक जारी करने वाले को एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्रॉनिक मध्यम से…

Read More

नयी दिल्ली: माइंडट्री के सह-संस्थापक कृष्णकुमार नटराजन और उनके परिवार ने कंपनी के 4.66 लाख से अधिक शेयर बेच दिए हैं। इस तरह कंपनी में उनकी सामूहिक हिस्सेदारी घटकर 2.01 प्रतिशत रह गई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि कृष्णकुमार एन, उनकी पत्नी अकीला कृष्णकुमार तथा पुत्र सिद्धार्थ ने 15 से 23 सितंबर के दौरान कंपनी के शेयरों की बिक्री की। इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2.29 प्रतिशत से घटकर 2.01 प्रतिशत रह गई है। इससे पहले इसी महीने शेयर बाजारों को दी गई एक अन्य सूचना में कहा गया था कि नटराजन और उनके…

Read More

लखनऊ: उद्योग में एक नई पहल करते हुए आज एचडीएफसी बैंक ने वेयरहाउस कमोडिटी फाईनेंस ऐप लॉन्च किया। इसके द्वारा ग्राहक बैंक शाखा में बार बार जाए या हस्तक्षेप के बिना ऑनलाईन कमोडिटीज़ प्लेज़ लोन ले सकेंगे। इससे एग्री वैल्यू चेन में समय की बचत होगी तथा एफिशियंसी बढ़ेगी। जिस काम में पहले दिनों लगते थे, अब उसमें कुछ घंटे ही लगेंगे। नए ऐप से एग्री प्रोसेसर्स, ट्रेडर्स व किसानों को लाभ मिलेगा, जो डब्लूएचआर लोन (वेयरहाउस रिसीप्ट लोन) के प्राथमिक हितग्राही हैं। यह ऐप उस समय लॉन्च किया गया है, जब भारत के बड़े हिस्से में अनलॉकिंग की प्रक्रिया…

Read More

नई दिल्ली: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की खुदरा इकाई में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने 1.75 फीसदी हिस्सेदारी के बदले 7,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 9 सितंबर को इस समझौते का एलान किया था. कंपनी ने उस समय कहा था कि सिल्वर लेक उसकी इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. शेयर के आवंटन के बाद SLP रेनबो होल्डिंग्स के पास आरआरवीएल की 1.75 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है. इस डील में आरआरवीएल…

Read More