Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने सोमवार को कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को लेकर जानकारी दी. इसके मुताबिक अडाणी पोर्ट्स ने यह अधिग्रहण 12 हजार करोड़ रुपये में पूरा किया है. इस अधिग्रहण के पश्चात् निजी क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी पोर्ट डेवलपर Adani Ports की केपीसीएल में 75 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी. एपीएसईजेड ने अधिग्रहण के बाद कहा कि इस सौदे से उनकी क्षमता 2025 तक बढ़कर 20 करोड़ टन हो जाएगी. एपीएसईजेड को उम्मीद है कि इस अधिग्रहण के बाद उसकी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 25 फीसदी हो…
नयी दिल्ली: बिजली कारोबार बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (PXIL) ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (REC) का कारोबार तीन महीने बंद रहने के बाद 28 अक्टूबर से फिर से शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की है। विद्युत के लिये अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) ने आरईसी के मूल्य निर्धारण पर सुनवाई पूरी कर ली है। इसी कारण कारोबार पुन: शुरू होने की उम्मीद जगी है। आईएक्स और पीएक्सआईएल पर हर महीने के आखिरी बुधवार को आरईसी का कारोबार होता है। एपीटीईएल ने केंद्रीय विद्युत नियामकीय आयोग (सीईआरसी) के द्वारा हरित प्रमाणपत्रों की न्यूनतम तथा अधिकतम कीमत तय किये…
नई दिल्ली: नयी दिल्ली. शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, ऋण भुगतान पर रोक से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी। अनलॉक 5.0 से संबंधित दिशानिर्देशों, सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के बीच बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,308.39 अंक या 3.49 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को गांधी जयंती पर बाजार…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,308.39 अंक या 3.49 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 37,692.7 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,632.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 34,425.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,039.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 25,091.57 करोड़ रुपये…
नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सितंबर में भारतीय पूंजी बाजारों से 3,419 करोड़ रुपये की निकासी की है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चितता और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच विदेशी निवेशकों ने इससे पिछले लगातार तीन माह तक लिवाली के बाद सितंबर में भारतीय पूंजी बाजारों से निकासी की। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने सितंबर में शेयरों से शुद्ध रूप से 7,783 करोड़ रुपये निकाले। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में 4,364 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 3,419 करोड़ रुपये रही। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के…
नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की सोमवार को होने वाली बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि गैर-भाजपा शासित राज्य अभी भी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर केंद्र के साथ असहमत हैं. भाजपा शासित राज्यों समेत कुल 21 राज्यों ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है. इन राज्यों के पास चालू वित्त वर्ष में जीएसटी राजस्व में कमी की भरपाई के लिये 97 हजार करोड़ रुपये उधार लेने का विकल्प चुनने का सितंबर मध्य तक समय था. हालांकि पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल जैसे विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने केंद्र सरकार…
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) के इस साल के त्योहारी सेल से एक लाख से अधिक स्थानीय दुकानें, किराना स्टोर व गली-मोहल्ले के स्टोर जुड़ने वाले हैं. कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. अमेजन ने कहा कि इन दुकानों को विभिन्न मुहिमों के जरिए जोड़ा जायेगा. 20 हजार से अधिक ऑफलाइन रिटेलर, किराना और स्थानीय दुकानदार पहली बार ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ में भाग लेंगे. ये रोजमर्रा के सामान, बड़े उपकरणों और घर की सजावट के सामानों की बिक्री करेंगे. कंपनी ने कहा कि इस फॉर्मेट के जरिये दुकान मालिक डिजिटल मौजूदगी दर्ज कर…
नई दिल्ली: करेंसी नोट द्वारा किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया व वायरस फैल सकता है और इसलिए करेंसी के उपयोग की बजाय लोगों को डिजिटल भुगतान का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा भेजे गए एक प्रश्न के जवाब में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी एक मेल में अप्रत्यक्ष रूप से यह उत्तर दिया है. कैट ने 9 मार्च 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक लेटर भेजा, जिसमें यह स्पष्ट करने का आग्रह किया गया था कि क्या करेंसी नोट बैक्टीरिया और वायरस के वाहक हैं या नहीं.…
मुंबई: जीएसटी रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक रिफंड में होने वाली देरी से देश के उद्योग और निर्यात क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है और यदि जीएसटी रिफंड त्वरित आधार पर हो तो जीडीपी 2%, निर्यात 7%, कुल आयात 6% और रोजगार करीब 4% तक बढ़ सकते हैं. टेक्सटाइल्स, जेम-ज्वैलरी जैसे कुछ उद्योग क्षेत्रों में जीएसटी के त्वरित रिफंड का प्रभाव काफी अधिक होगा और निर्यातों में दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इसलिए GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक रिफंड में तेजी लाने की जरूरत है. यह बात इंडिया एक्जिम बैंक की एक रिसर्च रिपोर्ट में कही…
नयी दिल्ली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिये लायी गयी तीन लाख करोड़ रुपये की आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने अब तक 50 लाख एमएसएमई को 1.86 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ऋण गारंटी योजना की पेशकश की थी। योजना पैकेज का सबसे बड़ा वित्तीय हिस्सा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने एमएसएमई के लिए…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) को विदेशी बाजारों में लिस्ट किया जा सकता है। सरकार इस संभावना पर गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इसके जरिए सरकार विदेशी निवेशकों को ठोस संदेश देना चाहती है। सरकार पहले ही एलआईसी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की घोषणा कर चुकी है। इसके लिए आईपीओ लाने की तैयारी चल रही है। हाल में खबर आई थी कि सरकार एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए उसे एलआईसी एक्ट में बदलाव करना होगा। साथ ही भारतीय कंपनियों को सीधे विदेशी शेयर…
नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सालाना ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगी. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छह दिन के इस आयोजन के दौरान वे मौजूदा और नए ग्राहकों को व्यापक प्रोडक्ट्स की रेंज पेश करेंगे. उन्हें इन उत्पादों पर बेहतर मूल्य मिल सकेगा. इसके अलावा इस आयोजन के दौरान सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों और दूसरे विक्रेताओं को भी वृद्धि का अवसर मिलेगा. फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंद्वी अमेजन डॉट इन द्वारा अपने सेल की तारीख का एलान अगले हफ्ते किए जाने की उम्मीद है.…
वोडाफोन आइडिया के रिब्रांडेड वर्जन Vi ने भारत में अपना नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है. इस 351 रुपये के नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है और इसमें 100GB 4G डेटा मिलेगा. और ज्यादातर पैक से अलग उसमें डेटा यूसेज की इस्तेमाल की कोई लिमिट नहीं है. Vi ने कहा है कि उसने छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों, गेमर आदि को ध्यान में रखते हुए डेटा पैक लॉन्च किया है. वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में कंपनी के डिजिटल ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक प्रासंगिक प्रोपोजिशन बनाने की लगातार…
नई दिल्ली: सिंगापुर की सॉवरेन वेल्थ फंड GIC रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 1.22 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. भारतीय कंपनी ने शनिवार को बयान में यह बात कही. यह RRVL तीन दिन से कम समय में ऐसी चौथी डील है. RIL ने गुरुवार को एलान किया था कि अबु धाबी में आधारित सॉवरेन वेल्थ फंड मुबाडाला इनवेस्टमेंट कंपनी उसके रिटेल कारोबार में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 6,247.5 करोड़ का निवेश करेगी. बुधवार को ग्लोबल इक्विटी फर्म जनरल एटलांटिक ने कंपनी में 3,675 करोड़ रुपये देकर 0.84…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई लोन, एजुकेशन, हाउसिंग, कंज्यूमर, ऑटो, क्रेडिट कार्ड बकाया और उपभोग लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। सरकार के मुताबिक 6 महीने के लोन मोरेटोरियम समय में दो करोड़ रुपये तक के लोन के ब्याज पर ब्याज की छूट देगी। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बकाया पर भी ये ब्याज वसूली नहीं की जाएगी। केंद्र का हलफनामा केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा कि महामारी की स्थिति में ब्याज की छूट का भार वहन सरकार करे, ये ही केवल समाधान…
सरकारी कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel) का आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किया है. रेलटेल कॉर्पोरेशन रेल मंत्रालय के तहत आता है. आईपीओ में 8.66 करोड़ शेयर नेट ऑफर होंगे. यह आईपीओ पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा. इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज, आईडीबीआई कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं. रेलटेल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शुमार है. यह एकमात्र कंपनी है, जिसके पास रेलवे ट्रैक के साथ-साथ ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क बिछाने…
नई दिल्ली: रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट विकसित की है, जो करीब दो घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देती है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौजूदा वक्त में आरटी-पीसीआर किट से कोविड-19 की जांच के परिणाम में करीब 24 घंटे का वक्त लग जाता है। यह प्रयोगशाला में वास्तविक समय में किसी विषाणु के डीएनए और आरएनए में नकल करने की जांच करता है और सार्स-कोव-2 में मौजूद न्यूक्लिक अम्ल की पहचान करता है। न्यूक्निक अम्ल हर ज्ञात जीवित वस्तु में पाया जाता है। सूत्र ने कहा कि रिलायंस लाइफ…
टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव एलन मस्क ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी साल 2021 में भारत में कदम रखेगी. मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जवाब में इस बात की ओर इशारा किया. पोस्ट में एक टी शर्ट पर मैसेज लिखा था कि “India wants Tesla”. इसके जवाब में मस्क ने लिखा कि निश्चित तौर पर अगले साल. मस्क ने कहा कि इंतजार करने के लिए धन्यवाद. टेस्ला का भारतीय बाजार में प्रवेश ऐसे समय में हो सकता है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और उसके इस्तेमाल का…
नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के सामने तमाम मुश्किलों के बीच एक विदेश व्यापार के मोर्चे पर एक राहत की खबर है. दरअसल, देश का निर्यात लगातार छह माह की गिरावट के बाद सितंबर में 5.27 प्रतिशत बढ़कर 27.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर पर आ गया. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा कम होकर 2.91 अरब डॉलर पर आ गया. सितंबर, 2019 में व्यापार घाटा 11.67 अरब डॉलर रहा था. पिछले साल सितंबर में…
नई 2020 Mahindra Thar ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. लॉन्च के साथ ही 2020 Mahindra Thar की बुकिंग भी आज से शुरू हो गई. इस ऑफ रोडर की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी. नई थार को दो ट्रिम AX (एडवेंचर) और LX (लाइफस्टाइल) में लॉन्च किया गया है. AX ट्रिम पूरी तरह से ऑफ रोड के शौकीनों के लिए है. वहीं LX ट्रिम में अधिक कंफर्ट फीचर्स हैं. AX ट्रिम वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये से शुरू है, वहीं LX ट्रिम वेरिएंट्स की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू है. नई थार 6…
