Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»एमएसएमई ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 1.86 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये : वित्त मंत्रालय
    अन्य

    एमएसएमई ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 1.86 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये : वित्त मंत्रालय

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिये लायी गयी तीन लाख करोड़ रुपये की आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने अब तक 50 लाख एमएसएमई को 1.86 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ऋण गारंटी योजना की पेशकश की थी।

    योजना पैकेज का सबसे बड़ा वित्तीय हिस्सा है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने एमएसएमई के लिए अब तक 1.86 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है जिसमें से बैंकों के द्वारा 29 सितंबर तक 27 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 1,32,246 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जा चुके हैं।

    वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “29 सितंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 100 प्रतिशत आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना के तहत 1,86,469 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किये गये, जबकि 1,32,246 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किये गये।”

    बयान के अनुसार ये रिण 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, 24 निजी क्षेत्र के शीर्ष बैंकों और 31 एनबीएफसी द्वारा व्यक्तियों और औद्योगिक इकाइयों के लिये मंजूर किया गये। इसके साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि एनबीएफसी, एचएफसी और सूक्ष्म वित्त संस्थानों की आंशिक रिण गांरटी योजना 2.0 के तहत 25 सितंबर तक बैंकों ने 45,000 करोड़ रुपये और 25,505 करोड़ रुपये के पोर्टफोलियो की खरीद को मंजूरी दी है।

    fm
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleविदेशी बाज़ारों में लिस्ट हो सकती है बीमा कंपनी LIC
    Next Article रिफंड में देरी से प्रभावित होते उद्योग और रोजगार: रिपोर्ट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.