Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अलग होने पर टाटा संस को एसपी ग्रुप को देनी होगी 1,48,000 करोड़ रुपये की रकम
    अन्य

    अलग होने पर टाटा संस को एसपी ग्रुप को देनी होगी 1,48,000 करोड़ रुपये की रकम

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टाटा संस और शापूरजी पलोनजी ग्रुप के बीच कई सालों से चल रहे विवाद का अब पटाक्षेप हो सकता है। शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने टाटा संस से बाहर निकलने की बात कही है। देश के दो बड़े कॉरपोरेट समूहों के बीच बीते 70 साल के संबंध को खत्म करने की बात करते हुए शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अब टाटा संस से बाहर निकलने का वक्त आ गया है। यदि शापूरजी पलोनजी ग्रुप टाटा संस से बाहर निकलता है तो उसे भारी-भरकम रकम मिलेगी। टाटा संस को एसपी ग्रुप को 1,48,000 करोड़ रुपये की रकम देनी होगी। टाटा संस के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखते हुए ग्रुप में इतनी हिस्सेदारी शापूरजी पलोनजी ग्रुप की है।

    दरअसल इस महीने की शुरुआत में ही टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और शीर्ष अदालत से मांग की थी कि शापूरजी पलोनजी ग्रुप को टाटा संस में उसकी शेयरहोल्डिंग की सिक्योरिटी पर कैपिटल जुटाने से रोका जाए। टाटा ग्रुप का कहना था कि टाटा संस के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हो सकता है। इसके लिए पहला हक टाटा संस का ही है। उसकी ओर से इनकार के बाद ही इन्हें किसी अन्य को सौंपा जा सकता है। आखिर में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने कहा कि अब टाटा ग्रुप से अलग होना जरूरी हो गया है। कानूनी प्रक्रिया में के चलते लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

    टाटा ग्रुप का कहना है कि वह शापूरजी पलोनजी ग्रुप के शेयरों को खरीदने के लिए तैयार है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने शापूरजी पलोनजी ग्रुप की ओर से टाटा संस के अपने शेयरों को किसी और को स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है। एसपी ग्रुप की टाटा संस में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप की कुल 17 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12.96 लाख करो़ड़ रुपये के करीब है। ऐसे में शापूरजी पलोनजी ग्रुप के शेयरों की वैल्यूएशन 1.48 लाख करोड़ रुपये के करीब बैठती है।

    कौन खरीद सकता है शापूरजी पलोनजी ग्रुप की हिस्सेदारी: एसपी ग्रुप ने कहा है कि अब टाटा ग्रुप से बाहर जाने का वक्त आ गया है। वहीं टाटा ग्रुप ने शापूरजी पलोनजी समूह की हिस्सेदारी को खरीदने की इच्छा जताई है। टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के मुताबिक यदि कोई भी शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहता है तो उसे सबसे पहले टाटा संस को ही ऑफर करना होगा। इससे बाद टाटा संस उसकी मार्केट वैल्यू को लेकर फैसला लेगी और शेयरहोल्डर को आवंटित करेगा।

    tata sons
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleToyota की नई SUV Urban Cruiser लॉन्च
    Next Article भारत में लॉन्च हुआ 48MP कैमरे वाला Moto E7 Plus
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.