Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»रिलायंस रिटेल में 5550 करोड़ रुपये निवेश करेगी KKR
    फीचर न्यूज

    रिलायंस रिटेल में 5550 करोड़ रुपये निवेश करेगी KKR

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया की दिग्गज इन्वेस्टमेंट कंपनी KKR अब रिलायंस रिटेल (RRVL) में 5550 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके बदले कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. KKR ने इसके पहले आरआईएल की डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म में भी 11367 करोड़ रुपये का निवेश किया था. इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू 4.21 लाख करोड़ रुपये होगी. बता दें कि RRVL की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे रिटेल बिजनेस का संचालन करती है.

    1976 में स्थापित अमेरिका की इन्वेस्टमेंट कंपनी KKR के पास 30 जून 2020 तक 222 अरब डॉलर यानी 22200 करोड़ डॉलर की संपत्ति है. वहीं, रिलायंस रिटेल के आंकड़ों के मुताबिक देश भर मे फैले उसके 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार आते हैं. यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल बिजनेस है.

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म्स की कुछ हिस्सेदारी बेचने के बाद मुकेश अंबानी अपने रिटेल बिजनेस को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. इसके लिए उन्हें मजबूत निवेशकों की तलाश है. माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है. सिल्वर लेक के रूप में कंपनी को अपना पहला निवेशक मिला था. अब केकेआर ने इसमें निवेश का एलान किया है. पिछले सप्ताह रिलायंस ने फ्यूचर समूह के खुदरा एवं लॉजिस्टिक्स कारोबार का 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था.

    इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस के रिटेल वेंचर में KKR का एक निवेशक के तौर पर स्वागत करने में खुशी महसूस हो रही है. इस तरह से हम भारत के रिटेल इकोसिस्टम के विकास के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे.

    KKR के को-फाउंडर और Co-CEO होनरी क्रैविस ने कहा कि रिलायंस रिटेल का नया कारोबारी प्लेटफार्म भारत में उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों दोनों की अहम जरूरतें पूरी कर रहा है. देश में ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन की तरफ रुख कर रहे हैं. इस स्थिति में कंपनी किराना स्टोर्स के लिए पूरे वैल्यू चेन का अहम हिस्सा बन कर उभर रही है. हम रिलायंस के इस अभियान का हिस्सा बनकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं.किया था.

    kkr
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleLIC और ईपीएफओ बेचेंगे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की संपत्ति
    Next Article भारत में लांच हुआ एप्पल स्टोर ऑनलाइन, ग्राहकों करेंगे अब सीधी डील
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.