Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एचडीएफसी बैंक ने वीडियो केवाईसी सुविधा लॉन्च की
    प्रेस विज्ञप्ति

    एचडीएफसी बैंक ने वीडियो केवाईसी सुविधा लॉन्च की

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: आज एचडीएफसी बैंक ने वीडियो केवाईसी (नो योर कस्टमर) सेवा लॉन्च की। पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद, एचडीएफसी बैंक ने अनुमति-आधारित वीडियो केवाईसी सुविधा स्थापित कर दी। यह सुविधा सतर्क व सुरक्षित वातावरण में खाता खुलवाने की प्रक्रिया के दौरान ग्राहक की पहचान सुनिश्चित करने की वैकल्पिक विधि प्रदान करेगी।
    वीडियो केवाईसी की सेवा एक एजाईल पॉड्स (चुस्त समूह) का परिणाम है, जिसमें ब्रांच बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग एवं रिटेल एस्सेट की टीमें मिलकर काम करेंगी। एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों के लिए नए उत्पादों व सेवाओं के लिए अनेक एजाईल पॉड्स काम कर रहे हैं। यह बैंक में सामरिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न टीमों की क्षमता व योग्यता का उपयोग करने के वन बैंक विज़न के अनुरूप है।
    वीडियो केवाईसी की सुविधा अभी बचत एवं निगम वेतन खातों तथा व्यक्तिगत ऋण के लिए शुरू की गई है तथा अन्य उत्पादों के लिए इसे चरणबद्ध रूप से शुरू किया जाएगा। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुरूप, वीडियो केवाईसी, ग्राहक की पूर्ण केवाईसी कराने के समतुल्य है और वीडियो केवाईसी कराने के बाद ग्राहक सभी वित्तीय/केवाईसी उत्पाद पा सकता है। यह सेवा कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
    ग्राहक अपने घर या ऑफिस में बैठकर कुछ ही मिनटों में एचडीएफसी बैंक में फुल केवाईसी- ऑल बेनेफिट्स अकाउंट खुलवा सकते हैं और बैंक के विश्वस्तरीय उत्पादों व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाईन, तीव्र व सुरक्षित है। यह पेपरलेस, कॉन्टैक्टलेस है और बैंक के अधिकारी एवं ग्राहक के बीच का संवाद रिकॉर्ड होता है।
    वीडियो केवाईसी के लिए जरूरी है:
    बैंक आवेदन में संपूर्ण आधार ओटीपी-आधारित ईकेवाईसी
    पैन कार्ड की मूल प्रति हाथ में होना
    वीडियो केवाईसी करवाते वक्त भारत में मौजूद रहना जरूरी
    अच्छी डेटा कनेक्टिविटी के साथ एक स्मार्टफोन होना
    ग्राहक द्वारा बैंक की वेबसाईट/प्लेस्टोर पर इंस्टा अकाउंट ओपनिंग ऐप द्वारा अपना आधार ईकेवाईसी पूरा कर लेने के बाद, उसे बैंक के अधिकारी से जोड़ा जाता है, जो वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करता है।

    आम तौर पर वीडियो केवाईसी में बैंक का अधिकारी:
    ग्राहक की जानकारी की पुष्टि करता है
    ग्राहक का फोटो खींचता है
    ग्राहक के पैनकार्ड की फोटो लेता है
    खाता सक्रिय किए जाने से पहले वीडियो केवाईसी के ऑडियो-वीडियो संवाद का सत्यापन किया जाता है।

    एचडीएफसी बैंक में ग्रुप हेड – रिटेल ब्रांच बैंकिंग, श्री अरविंद वोहरा ने कहा, ‘‘हमें वीडियो केवाईसी के लॉन्च की घोषणा करने पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में हम बचत व निगम खाते तथा व्यक्तिगत ऋण के लिए यह सेवा शुरू कर रहे हैं। अन्य उत्पादों के लिए इसे चरणबद्ध रूप से शुरू किया जाएगा। यह सुविधा अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए टेक्नॉलॉजी का उपयोग करने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वीडियो केवाईसी हमारे एजाईल पॉड की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने वन बैंक के विज़न के तहत मिलकर काम किया और ग्राहकों का अनुभव उत्तम बनाने की दिशा में अगला कदम बढ़ाया।’’

    HDFC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट
    Next Article HCL टेक बनी स्टॉक मार्केट की 10वीं सबसे बड़ी कंपनी
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.