Close Menu
    What's Hot

    Legislación de Juego en España 2024: El Regreso de los Bonos Sin Depósito

    June 5, 2026

    Pirots 4 Slots Riesgo Alto Con RTP del 94 Por Ciento y Estrategias

    June 4, 2026

    Wild Bounty Showdown Slot Review 2026: PG Soft’s Masterpiece

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»22 सितंबर को खुलेगा एंजल ब्रोकिंग का इश्यू
    इक्विटीज

    22 सितंबर को खुलेगा एंजल ब्रोकिंग का इश्यू

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरोनावायरस महामारी के बीच अचानक प्राइमरी मार्केट में जोरदार तेजी देखी जा रही है. एक के बाद एक कंपनियां अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रही हैं. हैप्पिएस्ट माइंड्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग ने इस सेंटीमेंट को और मजबूत बना दिया है. इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एंजल ब्रोकिंग ने भी शुक्रवार को अपने आईपीओ का एलान किया. कंपनी इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. एंजल ब्रोकिंग ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी का IPO 22 सितंबर को खुलेगा. IPO के जरिये कंपनी का 600 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 305 से 306 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ 22 सितंबर को खुलकर 24 सितंबर को बंद होगा. वहीं एंकर निवेशक 21 सितंबर को ही बोली लगा सकेंगे.

    एंजल ब्रोकिंग का लक्ष्य आईपीओ से 600 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि कंपनी के प्रमोटर एवं अन्य शेयरधारक 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश करेंगे. इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन करीब 120 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी. इस आईपीओ से जुटाई राशि का उपयोग कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने और अन्य कॉरपोरेट कार्यों में करेगी.

    एंजल ब्रोकिंग की पहुंच देश के 1,800 शहरों और कस्बों में है. कंपनी की 110 से अधिक शाखाएं हैं. आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस और एसबीआई कैपिटल को इस इश्यू के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है. कंपनी के शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराए जाएंगे.

    IPO
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleप्ले स्टोर पर वापस आया Paytm ऐप, आज ही लगा था बैन
    Next Article भारत में 23 सितंबर को लॉन्च होगा एप्पल ऑनलाइन स्टोर
    Finance Khabar

    Related Posts

    Test

    June 3, 2026

    En djupdykning i speltyper på inte svenska casino

    June 2, 2026

    Mostbet mobil tətbiqini yeniləmək üçün APK yüklə və asan bahis et

    June 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    کیوں Mostbet پاکستان میں نمبر 1 بیٹنگ پلیٹ فارم سمجھا جاتا ہے؟
    June 4, 2026
    Hot Shots & Hot Shots 2: Why These Slots are Trending in 2026
    June 4, 2026
    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar
    June 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.