Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»59 लाख सब्सक्राइबर ने छोड़ा VI, Airtel का साथ, 45 लाख जियो से जुड़े
    टेलीकॉम

    59 लाख सब्सक्राइबर ने छोड़ा VI, Airtel का साथ, 45 लाख जियो से जुड़े

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) और एयरटेल ने जून के महीने में क्रमश: लगभग 48.2 लाख और 11.3 लाख यूजर्स को खोया है. वहीं, इनकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने करीब 45 लाख ग्राहकों को जोड़कर मोबाइल टेलिफोन बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत किया है. यह जानकारी ट्राई के मासिक सब्सक्राइबर डेटा से पता चली है. भारत का कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 0.28 फीसदी घटकर जून 2020 के आखिर में 114 करोड़ पर आ गया है. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई) के मंथली सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, इसमें शहरी और ग्रमीण दोनों में गिरावट रिकॉर्ड हुई है.

    डेटा में दिखा है कि शहरी और ग्रामीण मोबाइल सब्सक्रिप्शन में मासिक गिरावट रेट क्रमश: 0.18 फीसदी और 0.40 फीसदी था. कुल वायरलेस यूजर बेस में शहरी और ग्रामीण मोबाइल स्बसक्राइबर्स की संख्या जून के आखिर में क्रमश: 54.3 फीसदी और 45.7 फीसदी रही है. भारत की सबसे नई और अब बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को छोड़कर सभी दूसरे ऑपरेटर्स ने जून में मोबाइल सब्सक्राइबर्स गंवाएं हैं. महीने के दौरान जियो ने 44.9 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं, जिससे उसका वायरलेस कस्टमर बेस बढ़कर 39.7 करोड़ हो गया है.

    भारती एयरटेल ने जून के दौरान मोबाइल कैटेगरी में लगभग 11.3 लाख यूजर्स को खोया है और उसका सब्सक्राइबर बेस 31.6 करोड़ का रहा है. भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर बेस में टाटा टेलिसर्विसेज शामिल है.

    VIL का सब्सक्राइबर बेस महीने के दौरान 48.2 लाख गिरकर 30.5 करोड़ पर आ गया है. भारत में ब्रॉबैंड सब्सकाइबर्स की कुल संख्या मई के आखिर में 683.7 मिलियन (68.3 करोड़) से बढ़कर 698.23 मिलियन (69.8 करोड़) हो गई है. इसमें करीब 2 फीसदी की ग्रोथ रेट हुई है.

    ट्राई ने कहा कि टॉप पांच सर्विस प्रोवाइडर जून के आखिर में कुल ब्रॉडबैंड सर्विस का 98.93 फीसदी मार्केट शेयर रहे हैं. ये सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ( 398.31 मिलियन), भारती एयरटेल (151.30 मिलियन), वोडाफोन आइडिया (116.45 मिलियन) और BSNL (23 मिलियन) हैं.

    Airtel VI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleFacebook ने मैट्रिक्स पार्टनर्स से मिलाया हाथ
    Next Article शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 835 अंकों की तेजी
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.