Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»HDFC बैंक लाया ‘Festive Treats’ 2.0
    प्रेस विज्ञप्ति

    HDFC बैंक लाया ‘Festive Treats’ 2.0

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    HDFC Bank's MSME loan up by 30%
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    HDFC बैंक एक बार फिर अपना सालाना फाइनेंशियल सर्विसेज धमाका ‘फेस्टिव ट्रीट्स’ (Festive Treats) लेकर आ गया है. इसे ‘Festive Treats’ 2.0 नाम दिया गया है. इसके तहत बैंक के ग्राहक लोन से लेकर बैंक अकाउंट तक, सभी बैंकिंग प्रॉडक्ट्स पर स्पेशल डील्स का फायदा ले सकते हैं. ग्राहकों को दिग्गज कंपनियों की ओर से 1000 से अधिक ऑफर्स की पेशकश की जाएगी. इसके अलावा अर्ध शहरी व ग्रामीण इलाकों के स्थानीय मर्चेंट्स के साथ साझेदारी के जरिए 2000 से अधिक हाइपर लोकल ऑफर दिए जाएंगे.

    कोविड19 हालात को देखते हुए इस साल सभी डील्स व ऑफर का लाभ डिजिटली भी लिया जा सकेगा. साथ ही बैंक ब्रांच, पार्टनर स्टोर्स, डीलरशिप्स के जरिए भी इन्हें हासिल किया जा सकेगा. एचडीएफसी बैंक को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन के कारण कपड़े, ज्वैलरी व डाइनिंग इन कैटेगरी के अलावा मोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल व इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में भी अच्छी डिमांड निकलेगी.

    ‘Festive Treats’ 2.0 के तहत ऑफर रिटेल के साथ-साथ बिजनेस कस्टमर्स के लिए भी सभी फाइनेंशियल सॉल्युशंस पर उपलब्ध होंगे. इनमें लोन पर प्रोसेसिंग फीस में रियायत, घटी हुई EMI, कैशबैक, गिफ्ट वाउचर आदि फायदे शामिल हैं. HDFC बैंक ने स्टोर में व ऑनलाइन, दोनों तरह से खरीदारी पर डिस्काउंट, कैशबैक और एक्स्ट्रा रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की पेशकश के लिए रिटेल ब्रांड्स के साथ भी समझौता किया है.

    ऑनलाइन क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां जैसे अमेजन, टाटा क्लिक, मिंत्रा, पेपरफ्राई, स्विगी व ग्रोफर्स ‘Festive Treats’ 2.0 के तहत एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए स्पेशल डील की पेशकश करेंगी. दिग्गज रिटेल व कंज्यूमर ब्रांड जैसे लाइफस्टाइल, बाटा, मॉन्टे कार्लो, विजय सेल्स, कोहिनूर, GRT, ORRA आदि विभिन्न प्रॉडक्ट्स व सर्विसेज पर 5 से 15 फीसदी तक के कैशबैक की पेशकश करेंगे.

    hdfc bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदबाव में रहे भारतीय शेयर बाजार
    Next Article भारत में लांच हुई Honda H’ness CB350
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.