Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»GST बैठक: 5 करोड़ से कम टर्नओवर वालों को मंथली रिटर्न से राहत
    अन्य

    GST बैठक: 5 करोड़ से कम टर्नओवर वालों को मंथली रिटर्न से राहत

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Disinvestment program to progress well: Finance Minister
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: 1 जनवरी से ऐसे टैक्सपेयर जिनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मंथली रिटर्न जैसे GSTR 3B और GSTR1 फाइल करने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें केवल क्वार्टरली रिटर्न फाइल करना होगा. हालांकि हर माह चालान के जरिए पेमेंट करना होगा. यह फैसला गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 42वीं बैठक में लिया गया है. बैठक के बाद वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.

    हालांकि पूरे दिन चली बैठक के बावजूद केन्द्र व सभी राज्यों में जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्पों पर सहमति नहीं बन सकी. इस मुद्दे को अब अगली जीएसटी काउंसिल बैठक में सुलझाने की कोशिश की जाएगी. अगली बैठक 12 अक्टूबर को होगी.

    जीएसटी परिषद ने जून 2022 के बाद भी क्षतिपूर्ति उपकर जारी रखने का निर्णय किया है. जीएसटी काउंसिल के अन्य फैसलों में से एक यह भी रहा कि अब राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के तहत उपलब्ध कराए गए दो विकल्पों में से पहले के तहत 97000 करोड़ की जगह 1.1 लाख करोड़ रुपये उधार के तौर पर मुहैया कराए जाएंगे.

    विगत 27 अगस्त को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में चालू वित्त वर्ष में जीएसटी रेवेन्यू में 2.35 लाख करोड़ रुपये के शॉर्टफॉल का अनुमान जताया गया था. इस रेवेन्यू में गिरावट की भरपाई के लिए केंद्र ने दो विकल्प दिए थे. पहले विकल्प के तहत राज्य आरबीआई से विशेष विंडो के तहत 97 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले सकते हैं. दूसरे विकल्प के तहत केंद्र 2.35 लाख करोड़ रुपये बाजार से उधार लेकर राज्यों की दे. वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि ऐसा नहीं है कि जो राज्य केन्द्र द्वारा दिए गए दो विकल्पों मं से किसी को भी नहीं चुनते हैं, वे खाली हाथ रह जाएंगे. उनके लिए भी समाधान ढूंढ़ा जाएगा.

    कांफ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल आया कंपंजेशन सेस 20000 करोड़ रुपये है. इसे सोमवार रात को ही राज्यों को वितरित किया जाएगा. इसके अलावा अगले सप्ताह के आखिर तक उन राज्यों को 24000 करोड़ रुपये का IGST बकाया जारी किया जाएगा, जिन्हें पहले कम मिला है. बाकी राज्यों को एक्स्ट्रा फंड बाद में दिया जाएगा.

    gst meeting
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बॉय बैक पर TCS बोर्ड करेगा 7 अक्टूबर को फैसला
    Next Article आदित्य बिरला ने लांच किया ‘स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड’
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.