Author: Finance Khabar
एसबीआई कार्ड लेकर आया अपने फेस्टिव ऑफर्स2 हजार शहरों में मिलेंगे 1000 से ज्यादा ऑफर्स मेरठ: भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड इस त्योहारी सीजन में अपने कार्डधारकों को जश्न मनाने का पूरा मौका दे रही है।2 हजार शहरों के लिए 1000 से ज्यादा ऑफर्स दे रही एसबीआई कार्ड त्योहार पर खरीदारी करने का शानदार अनुभव प्रदान करेगी। इन ऑफर्स की व्यापक रेंज में 300 से ज्यादा राष्ट्रीय, 700 से ज्यादा रीजनल एवं हाइपरलोकल ऑफर्स शामिल हैं। भारत में शुरू हो रहे त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की खुशियों को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिये एसबीआई कार्ड…
मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नौवें दिन बढ़त के साथ बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.71 अंक यानी 0.08 प्रतिशत चढ़कर 40,625.51 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,934.50 अंक पर पहुँच गया। दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार नौवें कारोबारी दिवस हरे निशान में रहे। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर शुरुआत में बाजार में तेजी रही, लेकिन यूरोपीय बाजारों में गिरावट…
मेरठ : बैंक ऑफ बड़ोदा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रमोटेड, इंडियाफर्स्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ( इंडियाफर्स्ट लाईफ) ने आज इंडियाफर्स्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान लाॅन्च किए जाने की घोषणा की। यह नाॅन-लिंक्ड, नाॅन-पार्टिसिपेटिंग टर्म इंश्योरेंस पाॅलिसी आपके प्रियजनों को वित्तीय रूप से सुरक्षित व संपन्न भविष्य प्रदान कर उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा देगी। इंडियाफर्स्ट लाईफ गारंटीड प्रोटेक्शन प्लान सात प्लान विकल्पों के साथ एक विस्तृत उत्पाद प्रस्तुति है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुरूप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। यह टर्म इंश्योरेंस पाॅलिसी बीमित व्यक्ति एवं उसके प्रियजनों को एक्सीडेंटल टोटल परमानेंट डिसएबिलिटी (एटीपीडी), क्रिटिकल इलनेस (सीआई),…
रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत में 40 करोड़ ग्राहकों को आंकड़ा पार करने वाली पहली मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर बन गई है. कंपनी ने जुलाई माह में 35 लाख से ज्यादा ग्राहक जोड़े थे. यह जानकारी टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है. देश में जुलाई माह में कुल टेलिकॉम सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 116.4 करोड़ हो गया, जो जून में 116 करोड़ था. ट्राई के डेटा के मुताबिक, रिलायंस जियो की इस वक्त भारत के मोबाइल मार्केट में हिस्सेदारी 35.03 फीसदी है और उसके 40,08,03,819 सब्सक्राइबर्स हैं. भारती एयरटेल और BSNL ने जुलाई में क्रमश: 32.6 लाख…
नयी दिल्ली: कोरोना के कारण जीएसटी राजस्व संग्रह के साथ ही क्षतिपूर्ति अधिभार संग्रह में भी कमी आने के मद्देनजर बाजार से उधारी लेकर क्षतिपूर्ति की भरपाई करने के विकल्प पर राज्यों के बीच सहमति नहीं बन पायी है जबकि राज्य जुलाई 2022 के बाद भी जीएसटी क्षतिपूर्ति अधिभार को लगाने पर सहमत हो गये हैं। देर शाम तक चली बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह जीएसटी परिषद की 42वीं बैठक का हिस्सा था। गत पांच अक्टूबर को हुयी बैठक में एक एजेंडे पर निर्णय नहीं लिया जा सका था और आज…
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 125cc बाइक Glamour का एक नया वेरिएंट Glamour Blaze लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 72,000 रुपये है. इस नए वेरिएंट में हैंडलबार से अटैच USB चार्जर फीचर दिया गया है. यह बाइक मैट वर्नियर ग्रे रंग में उपलब्ध होगी. इसके अलावा Glamour Blaze में कोई अन्य बदलाव नहीं है. बाइक में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो साइड स्टैंड इंडीकेटर, इंजन मैलफंक्शन लाइट व सर्विस रिमाइंडर को शो करता है. Glamour Blaze के फ्रंट में 240mm वैकल्पिक डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक हैं. इसमें भी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल हुआ…
नयी दिल्ली: खनन एवं विनिर्माण क्षेत्र में आई जबरदस्त सुस्ती के कारण अगस्त 2020 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सोमवार को यहां जारी आँकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त की तुलना में इस साल अगस्त में खनन क्षेत्र में 9.8 प्रतिशत और विनिर्माण में 8.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बिजली क्षेत्र में भी 1.8 फीसदी की गिरावट रही। खास बात यह है कि माह-दर-माह आधार पर इस साल अप्रैल के बाद अगस्त में पहली बार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक घटा है यानी जुलाई की तुलना में भी अगस्त…
नई दिल्ली: खुदरा महंगाई (Retail Inflation) सितंबर माह में एक बार फिर बढ़ी और 7.34 फीसदी के स्तर पर जा पहुंची है. खाने के सामान की महंगाई दर कुछ कम होने से अगस्त 2020 में खुदरा महंगाई में थोड़ी राहत मिली थी और यह जुलाई के 6.73 फीसदी के स्तर से कम होकर 6.69 फीसदी दर्ज की गई थी. दूसरी ओर अगस्त माह में औद्योगिक उत्पादन के मोर्चे पर झटका लगा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले माह औद्योगिक उत्पादन 8 फीसदी गिर गया.
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत शानदार तेजी के साथ हुई. हालांकि बाद में बाजार में उपरी स्तरों से गिरावट आई. शुरूआती कारोबार में निफ्टी आज 12000 के पार निकल गया था. फिलहाल बाजार दायरे में बंद हुआ. बैंक शेयरों के अलावा फाइनेंशियल शेयरों में बाद में बिकवाली आई, जिससे दबाव बढ़ा. हालांकि आईटी और फार्मा शेयरों ने बाजार को संभाला. आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 84 अंक मजबूत होकर 40,593.80 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 17 अंक मजबूत होकर 11931 के स्तर पर बंद हुआ. वेदांता की डीलिस्टिंग फेल होने के बाद…
नई दिल्ली: अब उबर कैब (Uber) से सफर करने वाले लाखों लोग अमेजन पे (Amazon Pay) के जरिए भी राइड का पेमेंट कर सकेंगे. इसके लिए अमेजन पे और उबर के बीच एक साझेदारी हुई है. अब उबर ऐप पर पेमेंट विकल्पों में Amazon Pay भी शो होगा, जो यूजर्स को कॉन्टैक्टलैस व सुरक्षित वन क्लिक डिजिटल पेमेंट करने में सक्षम बनाएगा. अमेजन पे के जरिए भुगतान करने पर उबर यूजर्स के लिए आकर्षक कैशबैक ऑफर रहेगा. वही अमेजन प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त उबर बेनिफिट हासिल होंगे. उबर ट्रिप में अमेजन पे से भुगतान करने के लिए सबसे पहले यूजर…
नई दिल्ली: कोविड 19 का अर्थव्यवस्था पर असर देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बड़ा एलान किया है. मांग बढ़ाने के लिए सरकार स्पेशल LTC कैश स्कीम लेकर आई है. इसका फाय दा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा. इस स्कीम में एलटीए के बदले कर्मचारियों को कैया बाउचर मिलेगा. हालांकि इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 के पहले करना होगा. हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकार की कुछ गाइडलाइंस है, जिसका पालन करना होगा. माना जा रहा है कि इससे यात्रा मांग में बढ़ोत्तरी होगी. इसके अलावा वित्त मंत्री ने दशहरा और दिवाली के पहले…
नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल सोमवार को बैठक में तीसरी बार क्षतिपूर्ति (compensation) के मुद्दे पर चर्चा करेगी। इस बैठक में क्षतिपूर्ति को लेकर आम सहमति बनाने के लिए एक मंत्रिस्तरीय समिति गठित करने के गैर-बीजेपी शासित राज्यों के सुझाव पर गौर किया जा सकता है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली परिषद लगातार तीसरी बार जीएसटी राजस्व (GST Revenue) में कमी की क्षतिपूर्ति को लेकर चर्चा करने वाली है। विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित कुछ राज्य यह सुझाव दे रहे हैं कि इस मामले में आम सहमति बनाने के…
नई दिल्ली: हवाई यात्रा के मामले में सरकार ने मई माह में इकोनॉमी क्लास की सीटों के लिए लोअर फेयर लिमिट तय की थी. अब नागर विमानन मंत्रालय ने प्रीमियम इकोनॉमी क्लास सीटों के लिए भी लोअर फेयर लिमिट को लागू करने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कहा है कि हालांकि इकोनॉमी क्लास सीटों के लिए सरकार द्वारा तय अपर फेयर लिमिट, इकोनॉमी क्लास सीट्स पर लागू नहीं होगी. मंत्रालय ने इस बारे में 5 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया. बता दें कि नागर विमानन मंत्रालय ने 21 मई को 7 बैंड के जरिए घरेलू हवाई यात्रा के…
नई दिल्ली: शेयर बाजार उछाल भर रहा है, मार्च-अप्रैल के अपने न्यूनतम स्तर से यह 50 फीसदी तक उछल कर 40 हजार के जा पहुंचा है। हालांकि देश के सरकारी बैंकों के शेयर का हाल काफी खराब है। 12 सार्वजनिक बैंकों में से पांच के शेयर फैस वैल्यू के आस-पास चल रहे हैं। एक विश्लेषण में यह पता चला है। इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के फैस वैल्यू से नीचे चल रहा है। बीएसई में शुक्रवार को बैंक का शेयर 9.27 रुपये पर बंद हुआ, जबकि मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 40,509 पर बंद हुआ था। चेन्नै स्थित…
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है. यह जानकारी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने दी है. दिल्ली सरकार के इस कदम से राजधानी में इलेक्ट्रिक कार, टूव्हीलर, थ्री व्हीलर चलाना सस्ता हो जाएगा. दिल्ली के परिवहन विभाग ने इस बारे में शनिवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया. उसमें कहा गया है कि NCT-दिल्ली के उपराज्यपाल ने तुरंत प्रभाव से बैटरी से चलने वाले सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लगने वाला रोड टैक्स हटा दिया है. गहलौत ने ट्वीट में कहा, ‘दिल्लीवासियों…
नई दिल्ली: देश की 10 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 3,01,145.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसकी वजह बाजार में तेजी के रुझान और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों की कीमतें बढ़ना रहा. बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,812.44 अंक या 4.68 फीसदी बढ़ा. बड़ी कंपनियों में टीसीएस को सबसे अधिक फायदा हुआ, जिसका बाजार पूंजीकरण 1,09,644.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,56,277.53 करोड़ रुपये हो गया. एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 69,952.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,78,991.98 करोड़ रुपये हो गया. इन्फोसिस के मार्केट कैप में 38,270.81 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसी तरह एचडीएफसी का…
नई दिल्ली: सेलो ग्रुप एक बार फिर स्टेशनरी बिजनेस में एंट्री कर रहा है और भारतीय बाजार में प्रॉडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. 5 साल पहले ग्रुप ने अपना स्टेशनरी बिजनेस Cello Pens फ्रांस के BIC ग्रुप को बेच दिया था. दिसंबर 2015 में हुआ यह सौदा 540 करोड़ रुपये का रहा था. Cello Pens राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स के मामले में भारत की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर थी. सेलो ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव पी राठौड़ का कहना है कि हमने एक अलग ब्रांड नेम (Unomax) से स्टेशनरी बिजनेस शुरू ही किया है. 5 साल पहले हमने स्टेशनरी बिजनेस को…
नई दिल्ली: एंप्लॉयी प्रविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इंट्रेस्ट की पहली किस्त दिवाली से पहले पीएफ सब्सक्राइबर्स (PF Subscribers) के खाते में डाल देगा। EPFO की तरफ से सितंबर में कहा गया था 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए वह 8.5 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 8.5 फीसदी इंट्रेस्ट रेट को दो हिस्से में बांटा गया है। यह- 8.15 फीसदी और 0.35 फीसदी है। सरकार द्वारा मैनेज फंड के तहत 8.15 फीसदी इंट्रेस्ट दिवाली तक बांट दिया जाएगा। बाकी 0.35 फीसदी इंट्रेस्ट दिसंबर तक जारी किया जा…
नई दिल्ली: कोरोना काल में देश से कृषि उत्पादों के निर्यात में जोरदार उछाल आया है। बीते महीने सितंबर में भारत ने पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले करीब 82 फीसदी ज्यादा कृषि से प्राप्त आवश्यक वस्तुओं का निर्यात किया है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से एक आधिकारी बयान में दी गई। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कृषि निर्यात में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 53,626.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 37,397.3 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली: एचडीएफसी लिमिटेड के सीईओ केकी मिस्त्री ने शनिवार को कहा कि सबसे बुरा वक्त पीछे छूट चुका है और आर्थिक सुधार की गति उम्मीद से अधिक तेज है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान वृद्धि इससे पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बेहतर रह सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपना लचीलापन साबित किया है। मिस्त्री ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि अनुकूल ब्याज दरों का दौर आगे भी जारी रहेगा और आर्थिक गतिविधियों में गति तेज होने और मुद्रास्फीति के दबाव बढ़ने के…
