Author: Finance Khabar
ICICI Bank ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विसेज का विस्तार किया है. बैंक के ग्राहक अब व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए एफडी में निवेश, यूटिलिटी बिल पे करने और ट्रेड फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं ले सकेंगे. छह महीने पहले बैंक ने कुछ सेवाएं वाट्सऐप के जरिए शुरू की थी. बैंक वाट्सऐप पर 25 बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा हैं. इसके लिए बैंक को एक वेरिफाइड नंबर पर 86400 86400 पर वाट्सऐप पर बैंक के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजना होता है. इससे लोगों को अपने घर या ऑफिस में रहते हुए भी बैंकिंग सेवाएं लेने में सहूलियत…
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्यों की GST में कमी को पूरा करने के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी. मंत्रालय ने बयान में कहा कि कर्ज ली गई राशि को राज्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. इसे उन्हें जीएसटी कंपंजेशन सेस रिलीज के बदले में एक के बाद एक लोन के तौर पर दिया जाएगा. बता दें कि जीएसटी में कमी की भरपाई के लिए केंद्र ने अगस्त में राज्यों को दो विकल्प दिए थे. इसके तहत या तो वे RBI द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विशेष सुविधा के जरिये 97,000 करोड़…
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य अनाज, चावल , लौह अयस्क , सिरेमिक उत्पाद, फार्मा तथा चिकित्सा उपकरणों की मांग आने से मौजूदा वर्ष के सितंबर में भारतीय निर्यात में 5.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 में 27 अरब 58 करोड डॉलर का निर्यात किया गया।सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 26 अरब 20 लाख डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल निर्यात 125 अरब 25 को डालर का रहा है।इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कुल निर्यात 159 अरब…
नई दिल्ली: कारोबारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने ‘डायरेक्ट सेलिंग व्यापार’ को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत लाने की मांग करते हुए कहा है कि इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में परिसंघ ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग कारोबार को वाणिज्य विभाग के अधीन लाने से लाखों महिलाओं को शोषण और अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा। फिलहाल ये कारोबार उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन है। पत्र में कहा गया है कि डायरेक्ट सैलिंग देश के खुदरा व्यापार का ही एक अभिन्न…
Jaguar Land Rover India ने भारत में अपनी आइकॉनिक SUV Defender को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 73.98 लाख रुपये से शुरू है. यह देश में दो बॉडी स्टाइल्स में उपलब्ध होगी. नई Defender 90 (थ्री डोर) की एक्स शोरूम कीमत 73.98 लाख रुपये से शुरू है. वहीं Defender 110 (5 डोर) की कीमत 79.94 लाख रुपये से शुरू है. Defender 110 की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, वहीं Defender 90 की डिलीवरी वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से शुरू होगी. Land Rover Defender के विभिन्न वेरिएंट की कीमतें… Land Rover Defender में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड…
नई दिल्ली: किया मोटर्स कॉर्पोरेशन के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने आज किया सेल्टोस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। यह एडिशन देश में इस कार के एक साल पूरा करने की उपलब्धि के जश्न के रूप में पेश किया गया है। लिमिटेड एडिशन किया सेल्टोस एचटीएक्स ट्रिम में 13,75,000 रुपये के आकर्षक मूल्य (एक्स-शोरूम, पूरे भारत के लिये) पर एक्सक्लूसिव तरीके से उपलब्ध होगी। रेगुलर सेल्टोस की तुलना में किया सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किये गये हैं, जैसे सिल्वर डिफ्युजर फिंस के साथ टस्क शेप स्किड प्लेट, टैंगरिन फॉग…
नई दिल्ली: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तगड़ी गिरावट दर्ज की गई. कारोबार की शुरूआत दायरे में हुई थी, लेकिन ट्रेडिंग के अंतिम घंटों में शेयर बाजार में जमकर मुनाफा वसूली देखने मिली. नतीजा यह रहा कि सेंसेक्स 1066.33 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 39,728.41 पर और निफ्टी 290.70 अंक टूटर 11,680.35 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर सबसे अधिक 4.68 फीसदी बजाज फाइनेंस का शेयर टूटा. इसके बाद 4.32 फीसदी की गिरावट टेक महिन्द्रा के शेयरों में रही. इनके अलावा बजाज फिनसर्व, कोटक महिन्द्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज,…
भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम कोविड-19 की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. एक तरफ जहां 15% स्टार्टअप लॉकडाउन की वजह से अपना कारोबार बंद कर रहे थे, वे अब उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर आ रहे है. इसके अलावा इस साल 2020 में ही अब तक 7 यूनिकॉर्न स्टार्टअप मिल चुके हैं और इसमें से 4 स्टार्टअप कोविड-19 के दौर में यूनिकॉर्न बनकर उभरे हैं. यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है. ग्लोबल मैनेजमेंट व स्ट्रैट्जी कंसल्टिंग फर्म जिनोव के साथ साझेदारी में TiE Delhi-NCR ने ‘कोविड-19 एंड द एंटीफ्रैजालिटी ऑफ इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम’ नाम से…
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) लिमिटेड से सरकारी निर्माणाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र को अलग करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि छत्तीसगढ़ में बस्तर के निर्माणाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र को एनएमडीसी से अलग किया जाएगा। बाद में नगरनार इस्पात संयंत्र में विनिवेश किया जाएगा। केंद्र…
नयी दिल्ली: काल में उत्पन्न विषम परिस्थितियाें के कारण लोगों के ऑनलाइन खरीददारी की ओर रूख करने से चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में ई कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में 31 फीसदी की बढाेतरी दर्ज की गयी है जबकि छोटे शहरों उनका कारोबार 90 फीसदी बढ़ा है। ई कॉमर्स आधारित प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ने आज वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के लिए ई-कॉमर्स रूझान जारी किए जिसमें यह दावा किया गया है। देश भर से लॉकडाउन हटाए जाने के बाद यह पहली तिमाही थी जब देशभर के ज़्यादातर हिस्सों में कारोबार का संचालन हुआ। रिपोर्ट में पिछले साल की समान अवधि…
मुंबई: विदेशों से मिले मिश्रित रुख के बीच लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार 10वें दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 169.23 अंक यानी 0.42 प्रतिशत चढ़कर 40,794.74 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.55 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,971.05 अंक पर पहुँच गया। बाजार में शुरुआत में बिकवाली रही। लाल निशान में खुलने के बाद धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गई। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही रियलिटी और पूँजीगत वस्तु…
खुदरा महंगाई के बाद अब सितंबर में थोक महंगाई के मामले में भी बुरी खबर है. पिछले माह थोक महंगाई में उछाल दर्ज किया गया और यह 1.32 फीसदी (प्रोविजनल) पर पहुंच गई. इसका कारण खाने-पीने की चीजों की उच्च कीमतें हैं. अगस्त 2020 में भी थोक महंगाई बढ़ी थी और 0.16 फीसदी दर्ज की गई थी. अगस्त से पहले लगातार 4 महीनों तक थोक महंगाई नकारात्मक दायरे यानी शून्य से नीचे रही थी. अप्रैल में यह -1.57 फीसदी, मई में -3.37 फीसदी, जून में -1.81 फीसदी और जुलाई में -0.58 फीसदी रही थी. सितंबर 2019 में थोक महंगाई 0.33…
कोरोना महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को जो झटका लगा है, अभी उससे उबरने में कुछ समय लग सकता है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के हालिया इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक यही तस्वीर सामने आ रही है. IMF की इस रिपोर्ट के मुताबिक इस कैलेंडर ईयर 2020 (जनवरी से दिसंबर) में भारत प्रति व्यक्ति जीडीपी गिरकर बांग्लादेश से भी नीचे पहुंच जाएगी. यह लॉकडाउन के बुरे प्रभाव के कारण होगा. IMF की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की Per Capita GDP में इस साल में 10.3 फीसदी की गिरावट आ सकती है जबकि बांग्लादेश में इस आंकड़े में गिरावट नहीं होगी.…
नयी दिल्ली: इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर का कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने देश में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए अपने जैविक उत्पादों को बाजार में उतार दिया है । इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि जैविक कृषि मिट्टी की अच्छी सेहत के लिए जरुरी है । इफको के जैविक उत्पाद बाजार में उपलब्ध हो गये हैं। ये प्राकृतिक रुप से फसलों को कीटों , खरपतवारों और फफूंद जनित रोगों से सुरक्षा करते हैं।ये उत्पाद फसलों की उपज और गुणवत्ता भी बढाते हैं।यह कदम सुरक्षित कल की ओर है। इफको के उत्पादों में…
ईपीएफओ ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों के लिए एक वॉट्सऐप हेल्पलाइन सर्विस शुरू की। इस हेल्पलाइन ने हितधारकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अब तक ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप के माध्यम से 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों और सवालों का समाधान किया है। वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर शिकायतों, प्रश्नों में 30 प्रतिशत की कमी और ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल) पर 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ईपीएफओ द्वारा उसके शिकायत निवारण मंचों के विभिन्न तरीकों के अलावा यह सुविधा…
नयी दिल्ली: सरकार ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित 20 राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए बाजार से 68825 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इन राज्यों को 68825 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने की अनुमति दी है। इन राज्याें को सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 0.50 प्रतिशत राशि जुटाने की अनुमति मिली है। देश में जीएसटी लागू करने के कारण राज्यों के राजस्व को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जीएसटी उपकर लगाया था और इसकी भरपाई इसी से की जा रही है। कोरोना के कारण राजस्व…
नई दिल्ली: भारत और दुनिया भर के कारोबारियों के लिए पिछले कुछ महीने बहुत कठिन रहे हैं. हालांकि अब उनके कारोबार को बूस्ट अप मिलेगा. Standard Chartered Trade Opportunity Report की एक स्टडी के मुताबिक निर्यात कारोबारियों का भारत में सालाना निर्यात 1.5 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है और भारत से करीब 1.3 लाख करोड़ तक का निर्यात हो सकता है. यह अध्ययन भारत 10 मुख्य कारोबारी सहयोगियों के बीच व्यापार को लेकर किया गया है. अध्ययन में शामिल 10 कारोबारी सहयोगी अमेरिका, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, यूके, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, जर्मनी, फ्रांस और वियतनाम है. रिपोर्ट के मुताबिक…
नई दिल्ली: आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी विप्रो (Wipro) का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3.4 फीसदी घटकर 2,465.7 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड ने 9500 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है. इस योजना के मुताबिक कंपनी 400 रुपये प्रति शेयर के भाव से 23.75 करोड़ के शेयर वापस खरीदेगी. कंपनी के अनुसार, बायबैक प्लान के लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी. मंगलवार को विप्रो के शेयर 1.80 रुपये गिरकर 375.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. इंट्रा डे के दौरान शेयर ने 381.70…
नयी दिल्ली: ओमेगा सेकी मोबिलिटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली द्वारा स्थापित उद्योग संपर्क संगठन फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकियों और उन्नत अनुसंधान पर मिल कर काम करने के उद्देश्य से करार किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि करार का उद्देश्य खास कर वैकल्पिक ऊर्जा चालित वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में इनोवेशन करना है जिसके तहत ओमेगा सेकी मोबिलिटी के मौजूदा वाहनों की सक्षमता और कार्य प्रदर्शन और बेहतर होगा।
नयी दिल्ली: कोयला खनन क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गत वित्त वर्ष की पहली छमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ई-नीलामी के जरिये कोयला आवंटन में करीब 65 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की। कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि अप्रैल से 30 सितंबर के बीच ई-नीलामी की चार अलग-अलग व्यवस्थाओं के जरिये उसका कोयला आवंटन गत वित्त वर्ष की पहली छमाही के 2.51 करोड़ टन से करीब 65 प्रतिशत बढ़कर 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 4.14 करोड़ टन हो गया। कोल…
