Close Menu
    What's Hot

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»EPFO ने शुरू की WhatsApp हेल्पलाइन सेवा
    इंश्योरेंस

    EPFO ने शुरू की WhatsApp हेल्पलाइन सेवा

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 14, 2020Updated:March 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईपीएफओ ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने ग्राहकों के लिए एक वॉट्सऐप हेल्पलाइन सर्विस शुरू की। इस हेल्पलाइन ने हितधारकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अब तक ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप के माध्यम से 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों और सवालों का समाधान किया है।

    वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर शिकायतों, प्रश्नों में 30 प्रतिशत की कमी और ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल) पर 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ईपीएफओ द्वारा उसके शिकायत निवारण मंचों के विभिन्न तरीकों के अलावा यह सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें वेब आधारित ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल, सीपीजीआरएएमएस, सोशल मीडिया पेज (फेसबुक और ट्विटर) और एक समर्पित 24×7 कॉल सेंटर शामिल हैं।

    वॉट्सऐप के भारत में संचार के एक विशाल माध्यम के रूप में उभरने के साथ ही ईपीएफओ ने उस असाधारण अवसर को ग्रहण कर लिया है और यह ऐप अपने सभी हितधारकों तक सीधे पहुंच प्रदान करने और संवाद करने का एक माध्यम प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से पीएफ ग्राहकों को सबके लिए अलग मार्गदर्शन सिद्धांत का पालन करते हुए व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत करने की अनुमति प्राप्त होगी। यह ग्राहकों के लिए उनके घरों तक तेज एवं सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करेगा।

    अब ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में वॉट्सऐप हेल्पलाइन सेवाएं कार्यरत हो चुकी हैं। कोई भी हितधारक, जहां पर उनका पीएफ खाता है, उस संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर वॉट्सऐप संदेश के माध्यम से, ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के समर्पित वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबरों को ईपीएफओ के आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध करवाया गया है।

    इस हेल्पलाइन का उद्देश्य ईपीएफओ द्वारा डिजिटल पहल को अपनाते हुए अपने ग्राहकों को अंतिम छोर तक पहुंच प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे बिचौलियों पर उनकी निर्भरता कम हो सके। शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए और वॉट्सऐप पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम की तैनाती की गई है।

    EPFO
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleGST: 20 राज्यों को 688215 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति मिली
    Next Article इफको ने उतारा नये जैविक उत्पाद
    Finance Khabar

    Related Posts

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026

    Dolphin’s Pearl Deluxe Slot 200 Prozentzahl nv casino Kasino Prämie Umsetzbar Tagesordnungspunkt Runde Bei Novomaticessential Homme Magazine

    June 12, 2026

    Genie’s nv casino Quäntchen Casinospiel

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ᐈ Dolphins nv casino Pearl Für nüsse Vortragen Bloß Registrierung ᐈ
    June 12, 2026
    Wie man 2026 im Online-Glücksspiel erfolgreich wird: Ein praktischer Leitfaden
    June 12, 2026
    Greatest No-deposit Instant significant link Detachment Dollars App Gambling enterprises 2026
    June 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.